उत्तर प्रदेश: (देखे विडियो)देवरिया में 2 लड़कियों ने कर ली आपस में ही की शादी, 2 साल से रह रहे थे साथ पति पत्नी की तरह?

0
1081

AIN NEWS 1: उत्तर प्रदेश के देवरिया में 2 लड़कियों ने आपस में ही शादी कर ली यह पूरा मामला सामने आने के बाद लोग काफ़ी ज्यादा सकते मे है यहां आपकों बता दें देवरिया के ही चनुकी में स्थित आर्केस्ट्रा में काम करने वाली 2 लड़कियों ने आपस मे ही समलैंगिक विवाह कर लिया। ये दोनों ही लड़कियां 2 साल से एक दूसरे के साथ मे ही पति-पत्नी की तरह रहती थीं। दोनों लड़कियों ने मझौली राज में स्थित भगड़ा भवानी मंदिर में एक दूसरे के साथ मे यह शादी रचाई।

ये दोनो ही पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं लड़कियां

यहां हम आपको बता दें ये दोनों ही लड़कियां पश्चिम बंगाल की ही रहने वाली हैं। इनमे से एक लड़की का नाम जयश्री राउल है, जिसकी उम्र अभी 28 साल है। वह विशाल लक्ष्मीपुर साउथ 24 परगना वेस्ट बंगाल की ही रहने वाली है। वहीं इनमे दूसरी लड़की का नाम राखी दास बताया जा रहा है, जिसकी उम्र 23 साल ही है। वह अक्षयनगर रिफ्यूजी कालोनी साउथ 24 परगना वेस्ट बंगाल की ही रहने वाली है।ये दोनों लड़कियां ही पश्चिम बंगाल से एक साथ यहां आईं थीं और चनुकी में ही एक आर्केस्ट्रा ग्रुप में काम भी करती थीं। दोनों ने ही सलेमपुर के मझौली राज में स्थित भगड़ा भवानी मंदिर में ही सोमवार को एक दूसरे के साथ मे शादी रचाई। इन दोनों की ही शादी मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज द्वारा स्थानीय पंडित द्वारा ही कराई गई।

लार थाना क्षेत्र के मठ वार्ड के ही भेड़िया टोला के रहने वाले मुन्ना पाल लार ब्लॉक के चनुकी बाजार में एक आर्केस्ट्रा चलाते हैं। उनके आर्केस्ट्रा में ये भी दो युवतियां करीब 3 साल से ही डांस करती हैं। इस डांस के दौरान इन दोनों में दोस्ती हो गई। ये दोस्ती कब प्यार में बदल गई, ये किसी को भी पता नहीं लगा। इसके बाद दोनों ने ही एक-दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें तक भी खाईं।सूत्रों की मानें तो 30 दिसंबर को ही आर्केस्ट्रा संचालक और उसके कुछ साथी मझौली राज के दीर्घेश्वर नाथ मंदिर में पहुंचे थे और इन दोनों युवतियों की शादी करने की बात कही, लेकिन मंदिर के महंत जगरनाथ महाराज ने उच्च अधिकारियों की अनुमति न होने का हवाला देते हुए उन्हें वहां से उस समय लौटा दिया। उसके बाद मायूस होकर ये सभी लोग वापस लौट गए और भाटपाररानी तहसील जाकर इन दोनों ने शादी के लिए स्टांप पेपर भी खरीदा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here