spot_imgspot_img

क्या कट लगने के बाद रिलीज होगी ‘उदयपुर फाइल्स’? सुप्रीम कोर्ट आज करेगा सुनवाई

spot_img

Date:

राजस्थान के कन्हैया लाल हत्याकांड पर आधारित फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ से संबंधित याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट सोमवार (21 जुलाई, 2025) को सुनवाई करेगा. साल 2022 में हुए हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर दिया था.

निर्माता अमित जॉनी ने दिल्ली हाई कोर्ट के उस अंतरिम आदेश को चुनौती दी है, जिसमें फिल्म की रिलीज पर रोक लगाई गई थी. यह फिल्म 11 जुलाई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन हाई कोर्ट ने कानून-व्यवस्था और कन्हैया लाल हत्याकांड के चल रहे मुकदमे की संवेदनशीलता का हवाला देते हुए रिलीज पर रोक लगा दी.

दूसरी ओर, इस हत्याकांड के एक आरोपी, जावेद ने याचिका दायर कर कहा है कि फिल्म की रिलीज से चल रहे मुकदमे पर असर पड़ सकता है और जनता की राय प्रभावित हो सकती है, जिससे निष्पक्ष सुनवाई में बाधा आएगी.

पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले को 21 जुलाई तक के लिए टाल दिया था. सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि केंद्र सरकार का सूचना और प्रसारण मंत्रालय एक विशेषज्ञ समिति के जरिए फिल्म की समीक्षा कर रहा है.

जस्टिस सूर्य कांत और जस्टिस जॉयमाला बागची की बेंच ने टिप्पणी की थी, ‘हम केंद्र सरकार का इस विषय पर विचार जानना चाहते हैं, हमें उसका इंतजार है. अगर केंद्र कहता है कि फिल्म में कोई दिक्कत नहीं है, तो हम उस पर विचार करेंगे. अगर कट का सुझाव दिया जाता है, तो उसे भी देखा जाएगा.’

सुप्रीम कोर्ट ने जोर देकर यह भी कहा कि संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत जीवन का अधिकार, अनुच्छेद 19 के तहत अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से ऊपर है. इस बयान ने स्वतंत्र अभिव्यक्ति के समर्थकों के बीच बहस छेड़ दी है.

पिछली सुनवाई में कोर्ट ने फिल्ममेकर्स की अपील पर केंद्र की विशेषज्ञ समिति से ‘बिना किसी देरी के’ इस मसले पर विचार कर ‘त्वरित कदम’ उठाने को कहा था. ‘उदयपुर फाइल्स’ साल 2022 में उदयपुर में दर्जी कन्हैया लाल साहू की हत्या पर आधारित है. उस दौरान पैगंबर मोहम्मद के बारे में बीजेपी नेता नूपुर शर्मा के बयान को लेकर विवाद चल रहा था. कन्हैयालाल ने नूपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था, जिसकी वजह से मोहम्मद रियाज और मोहम्मद गौस ने गला काटकर उनकी निर्मम हत्या कर दी थी.

 

The Supreme Court is set to hear a crucial petition today regarding the release of the controversial film ‘Udaipur Files’. The film, which has sparked intense debate over its portrayal of real-life events, may face mandatory cuts before getting a green light for public screening. As questions arise about censorship, freedom of expression, and the film’s impact on communal harmony, all eyes are on the top court’s verdict. Stay tuned for the latest updates on whether Udaipur Files will release with or without edits. This case could set a significant precedent for future politically charged films in India.

 

spot_img
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img

Share post:

New Delhi
mist
18.1 ° C
18.1 °
18.1 °
88 %
2.1kmh
20 %
Wed
34 °
Thu
36 °
Fri
35 °
Sat
35 °
Sun
32 °
Video thumbnail
Yati Narsinghanand Saraswati on Rubika Liyaquat's Iftar Party
01:31
Video thumbnail
Mudda Roz Ka : Dhruandhar 2 : The Revenge | Propaganda or Not ?
49:36
Video thumbnail
Nishikant Dubey ने भरी सदन में Sonia Gandhi के ऐसे राज की बात बताई Rahul Gandhi सुनकर हैरान रह गए !
17:00
Video thumbnail
संसद में Iran पर चिढ़ा रहा था विपक्ष, गुस्से में PM Modi ने कब्र खोद डाली ! PM Modi on West Asia
29:07
Video thumbnail
'मिडिल ईस्ट में हालात चिंताजनक,' भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता'; लोकसभा में बोले PM मोदी
01:00
Video thumbnail
Yogi Adityanath #shorts
00:28
Video thumbnail
सदन में Rahul Gandhi पर दहाड़े Amit Shah, जमकर हो गई तीखी बहस, मोदी भी हैरान! Amit shah Vs Rahul
09:18
Video thumbnail
Harish Rana Case Story : कौन है हरीश को अंतिम विदाई देने वाली Lovely Didi? Interview | AIN NEWS 1
06:55
Video thumbnail
CM Yogi Speech: नवरात्र में राम मंदिर से हिंदू राष्ट्र पर सीएम योगी का सबसे बड़ा ऐलान!
12:24
Video thumbnail
Mathura Farsa Wale Baba Killed: Eid पर गौरक्षक संत चंद्रशेखर की हत्या पर क्या बोले Akhilesh Yadav ?
06:46

Subscribe

spot_img
spot_imgspot_img

Popular

spot_img

More like this
Related