क्या केंद्र सरकार गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने जा रही है? केंद्रीय संस्कृति मंत्री ने इस पर क्या कहा!

0
392
क्या केंद्र सरकार गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने जा रही है? केंद्रीय संस्कृति मंत्री ने इस पर क्या कहा !

भारत का राष्ट्रीय पशु बाघ है और राष्ट्रीय पक्षी मोर है साथ ही राष्ट्रीय पुष्प कमल है  सोमवार को केंद्र सरकार ने संसद में साफ किया है कि भारत का राष्ट्रीय पशु बाघ है. साथ ही सरकार ने कहा है कि वह गाय को राष्ट्रीय पशु नहीं घोषित करने जा रही है. साथ सोमवार को ससंद में केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि भारत सरकार ने बाघ औऱ मोर को राष्ट्रीय पशु और राष्ट्रीय पक्षी  के तौर पर मान्यता प्राप्त है. इन दोनों जीवों  को वन्य जीवन अधिनियम  1972 में  शामिल किया गया है साथ ही संस्कृति मंत्री ने कहा कि भारत का राष्ट्रीय पशु बाघ है औऱ सरकार का कोई इरादा नही है गाय को राष्ट्रीय पशु के रुप में माम्यता देने का नही है

आपको बता दे कि सोमवार को ससंद में भाजपा सांसद भागीरथ चौधरी ने केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय से पूछा कि क्या सरकार गाय को राष्ट्रीय पशु के रूप में मान्यता देगी? उन्होंने अपने सवाल के पीछे इलाहाबाद हाईकोर्ट की एक टिप्पणी को आधार बनाया है। केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने संसद को बताया कि भारत का राष्ट्रीय पशु बाघ है और सरकार का इरादा गाय को राष्ट्रीय पशु के रूप में मान्यता देने का बिलकुल नहीं है। साथ ही इस पर केंद्रीय मंत्री रेड्डी ने कहा कि ये मामले राज्य के विधायी अधिकारियों के हाथों में हैं। साथ ही उन्होंने कहा, “इसी क्रम में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा किए गए प्रयासों को पूरा करने और पूरक करने के लिए पशुपालन और डेयरी विभाग मवेशियों सहित स्वदेशी नस्लों के विकास और संरक्षण के लिए राष्ट्रीय गोकुल मिशन लागू कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस मिशन से देश में मवेशियों सहित स्वदेशी नस्लों की उपलब्धता में बढ़ोतरी हो रही है। विभाग ने गाय और उसकी संतान सहित जानवरों की सुरक्षा के लिए भारतीय पशु कल्याण बोर्ड की भी स्थापना की है।

केंद्रीय संस्कति मंत्री किशन रेड्डी  ने ससंद में क्या कहा ?

बता दे कि संस्कति मंत्री किशन रेड्डी ने सोमवार को ससंद ने कहा कि कि भारत सरकार ने बाघ औऱ मोर को राष्ट्रीय पशु और राष्ट्रीय पक्षी  के तौर पर मान्यता प्राप्त है. इन दोनों जीवों  को वन्य जीवन अधिनियम  1972 में  शामिल किया गया है साथ ही संस्कृति मंत्री ने कहा कि भारत का राष्ट्रीय पशु बाघ है औऱ सरकार का कोई इरादा नही है गाय को राष्ट्रीय पशु के रुप में माम्यता देने का नही है। इसलिए सांस्कृतिक मंत्रालय ने 30 मई 2011 को बाघ औऱ मोर को राष्ट्रीय पशु और राष्ट्रीय पक्षी के रुप में अधिसूचित किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here