Powered by : PIDIT KO NYAY ( RNI - UPBIL/25/A1914)

spot_imgspot_img

गाजा में भूख और ब्लैक मार्केट की कहानी: 5 रुपये का पारले-जी 2300 रुपये में

spot_img

Date:

AIN NEWS 1 | गाजा पट्टी में हालात दिन-ब-दिन और खराब होते जा रहे हैं। युद्ध की मार झेल रही इस पट्टी में बुनियादी जरूरतों की चीजें लग्ज़री बन चुकी हैं। इसका ताजा उदाहरण पारले-जी बिस्कुट है, जो भारत में महज 5 रुपये में मिलता है, लेकिन गाजा में इसकी कीमत 2300 रुपये तक पहुंच चुकी है। यह स्थिति युद्ध, भुखमरी और भ्रष्टाचार की भयावहता को उजागर करती है।

2300 रुपये में पारले-जी?

यह चौंकाने वाला खुलासा गाजा निवासी मोहम्मद जवाद की एक सोशल मीडिया पोस्ट से हुआ। उन्होंने अपनी बेटी रफीफ का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह पारले-जी बिस्कुट का एक पैकेट पकड़े नजर आती है। जवाद ने बताया कि उन्होंने इस पैकेट के लिए €24 यानी लगभग 2342 रुपये चुकाए, जबकि भारत में यही बिस्कुट 5 रुपये में बिकता है और विदेशी स्टोर्स में भी यह 100 रुपये से कम का होता है।

गंभीर हालात और ब्लैक मार्केटिंग

संयुक्त राष्ट्र पहले ही गाजा को अकाल के कगार पर खड़ा दुनिया का सबसे खतरनाक युद्ध क्षेत्र घोषित कर चुका है। अब मोहम्मद जवाद की पोस्ट से खुलासा हुआ है कि गाजा में सहायता सामग्री की वितरण प्रणाली पूरी तरह चरमरा गई है। जवाद ने बताया कि सहायता ट्रकों को कुछ ताकतवर समूह कब्जे में लेकर बाजार में ऊंचे दामों पर बेच रहे हैं।

फरियाद सोशल मीडिया पर

जवाद की पोस्ट वायरल होते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। भारतीय यूजर्स ने पारले कंपनी और भारत सरकार से फिलिस्तीनियों की मदद की अपील की। कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि सहायता ट्रकों को कब्जा करके हमास जैसे संगठन उन्हें ब्लैक में बेच रहे हैं। गाजा में आटा 500 डॉलर और चीनी 90 डॉलर प्रति किलो तक बेची जा रही है।

भुखमरी की हकीकत

गाजा में कई लोग अपनी जान जोखिम में डालकर जरूरी चीजें हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग भारी मात्रा में सामग्री चुराकर उसे ऊंचे दामों पर बेच रहे हैं। पारले-जी बिस्कुट का यह मामला बताता है कि वहां भुखमरी सिर्फ भोजन की नहीं, बल्कि इंसानियत की भी हो चुकी है।

spot_img
spot_imgspot_img

1 COMMENT

  1. Jay Baba bhole ki. Dekhiae ji yahan to. Bharat ki vyavastha mein. Samaj abhi भिन्न-भिन्न chal raha hai. Aur hamen Bharat Se Bahar ke logon ki chinta jyada hone lagi Hai. Abhi hamare Bharat mein. 11 sal mein thoda bahut nahin bahut kuchh Sahi hua Hai. Hamen hamare Bharat ki chinta jyada karni chahie. Na ke Bharat ke padosiyon ki. Jab Ham Apne kartavya ke liye Apne Pati ke liye per purn honge. Tab to jakar Ham kahin Kisi aur dusre ko sanvedna ka Adhikar De payenge.

    San 1948 ke bad Jo Charitra Gandhi ke title per apni takat banaa kar chala. Jo Charitra Gandhi ke title per congress title Banakar Sarkar chala. Usne subah dog lepan ke Samaj ke. Shivay dogalepan Samaj ke aur kuchh nahin diya. Yani ki dogala Samaj Ali Baba 40 chor ke Parivar ka Charitra. Aur alif Laila ki Samaj ki aulad hamen de di. Ab alif Laila ki aulad ko yah pata nahin hai ki unki ammi jaan alif Laila unke Abbu ka item kahan se Lai thi

    Aur vah hamare Bharat ke sanvidhan ko jante nahin hain hamare Bharat ke sanvidhan Ko pahchante nahin Hain. Fir bhi Congress aur Gandhi ka title unhin ko support karta hai

    Kyunki vah ek ke 11 paida karte Hain 1111 paida karte Hain. Aisi Abadi ko support karne wali Congress Sarkar. Aisi Samaj Ko jise samajik vyavastha ka Bhushan khane se bhavishya hokar nikalta Ho. Aisi Samaj Ko support karne wali Sarkar Congress. Aur yah Gandhi ka title Satya Sanatan Dharm ko Mita Dena chahte Hain Bharat se. Jay Baba Mahakal.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img

Share post:

New Delhi
clear sky
28.1 ° C
28.1 °
28.1 °
13 %
5kmh
0 %
Tue
28 °
Wed
37 °
Thu
39 °
Fri
39 °
Sat
38 °
Video thumbnail
CM Yogi ने भरे मंच से बोल दी ऐसी बात मंच पर भौचक्के रह गए Ravi Kishan! | CM Yogi On Ravi Kishan
23:12
Video thumbnail
गाजियाबाद में भव्य होली मिलन समारोह | एक्टिव जर्नलिस्ट एसोसिएशन ट्रस्ट का शानदार आयोजन
07:41
Video thumbnail
Shrimad Bhagwat Katha : Day 7 | Acharya Rajeev Krishna | श्रीमद् भागवत कथा
06:34:49
Video thumbnail
CM Yogi ने मंच से बोल दी ऐसी बात सुनते ही चौंक उठी मुस्लिम महिलाएं ! CM Yogi Lucknow Speech Today
17:28
Video thumbnail
Shrimad Bhagwat Katha : Day 6 | Acharya Rajeev Krishna | श्रीमद् भागवत कथा
04:39:35
Video thumbnail
Shrimad Bhagwat Katha : Day 5 | Acharya Rajeev Krishna | श्रीमद् भागवत कथा
04:06:18
Video thumbnail
कठिन समय में हमारा साथ देने के लिए लोगों का धन्यवाद: Media के सामने आए AAP Convener Arvind Kejriwal
14:33
Video thumbnail
Arvind Kejriwal crying : शराब घोटाले में मुक्त होने के बाद अरविंद केजरीवाल रोने लगे।
00:51
Video thumbnail
Shrimad Bhagwat Katha : Day 4 | Acharya Rajeev Krishna | श्रीमद् भागवत कथा
04:17:12
Video thumbnail
"उनके द्वारा जानकर गलतियां की गई थीं...", Jawaharlal Nehru पर निशाना साधते हुए बोले Sambit Patra
18:47

Subscribe

spot_img
spot_imgspot_img

Popular

spot_img

More like this
Related