देश दुनियां की सबसे बड़ी शादी, 2000 बीघा में लगा टेंट, पांच लाख मेहमान , 300 ट्रैक्टर से हुआ खाना सप्लाई, 7 दिन से 1000 लोग बना रहे खाना, गिनीज रिकॉर्ड वाले आए!

0
1029

AIN NEWS 1: बता दें राजस्थान में अब तब का सबसे बड़ा सामूहिक विवाह हुआ है। यह विवाद राजस्थान का ही नहीं बल्कि हमारे देश दुनिया का ही सबसे बड़ा एक सामूहिक विवाह माना जा रहा है। इसीलिए इसके आयोजकों ने लंदन से गिनीज बुक और वर्ल्ड रिकॉर्ड्स वालों को भी इसमें बुलाया है। वैसे तो इस विवाह की तैयारी करीब एक महीने से ही की जा रही थी और इस विवाह का आयोजन बीते 26 मई को ही रखा गया था। बांरा शहर में हुये इस आयोजन के लिए यहां पर क़रीब सात दिन से भट्टियां लगातार चल रही थीं और लगातार मिठाईयां और नमकीन भी बन रही थी। इस आयोजन में करीब पांच लाख मेहमान भी आए थे। इस आयोजन को सर्व धर्म निशुल्क विवाह सम्मलेन के नाम से किया गया। इस आयोजन में कुल 2200 जोड़ों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया था। सामूहिक विवाह सम्मेलन का काम देख रहे मीडिया प्रभारी मनोज जैन आदिनाथ ने मिडिया को बताया कि इस शादी के लिए पूरी टीम ही काम पर लगी थी। एक महीने से यह काम चल रहा था। यहां पर पांच दिन से खाना बन रहा था। आयोजन में आने वाले लोगों के लिए करीब तीन लाख किलो खाद्य सामग्री यहां पर बनी। इसमें कुल 800 क्विंटल नुक्ती, 800 क्विंटल बेसन की मिठाई बनायी गई। इसके अलावा 350 क्विंटल नमकीन भी इसके लिए बनायी गयी। साथ ही 500 क्विंटल कैरी की लौंजी भी इसमें बनायी गयी। करीब पंद्रह सौ क्विंटल पूडी और सब्जी भी यहां पर बनायी गयी। 26 तारीख को यहां पर भोजन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक ही रखा गया था।

यहां खाने में लोगों को नुक्तीए बेसन मिठाई, नमकीन, कैरी की लौंजी और पूड़ी परोसी गयी। ऐसे में प्रति व्यक्ति पर करीब खाने का 150 रुपए का खर्चा आया। शादी के लिए बनी 800 क्विंटल नुक्ती को रखने के लिए भी यहां ट्रैक्टर की ट्रॉली का उपयोग किया गया । ट्रॉली में प्लास्टिक कवर लगाकर ही उनमें नुक्ती को रख दिया गया। इसी तरह से बेसन की मिठाई को भी यहां पर स्टोर करके रखा गया। नमकीन को भी इसी तरह से बड़े पॉलिथीन के पैकेट में ही पैक करके रखा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here