spot_imgspot_img

7 साल से वीरान पड़े मेहुल चोकसी के डुप्लेक्स फ्लैट, 63 लाख मेंटेनेंस और हजारों का बिजली बिल बकाया

spot_img

Date:

AIN NEWS 1 | पंजाब नेशनल बैंक (PNB) को करीब 13,850 करोड़ रुपये का चूना लगाने वाले भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को बेल्जियम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अब भारत की केंद्रीय एजेंसियां उसके प्रत्यर्पण की कोशिश कर रही हैं। वहीं, मुंबई के मलबार हिल स्थित उसका आलीशान घर प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा अटैच किए जाने के बाद पिछले सात वर्षों से वीरान पड़ा है।

 

गोकुल अपार्टमेंट में तीन फ्लैट्स:

एबीपी न्यूज़ की टीम मुंबई के पॉश इलाके मलबार हिल में स्थित गोकुल अपार्टमेंट पहुंची, जहां एक समय मेहुल चोकसी और उसका परिवार रहा करता था। बिल्डिंग की 9वीं, 10वीं और 11वीं मंजिल पर मेहुल के तीन फ्लैट्स हैं, जिनमें दो डुप्लेक्स फ्लैट्स और एक टेरेस फ्लोर शामिल है। सोसायटी के अनुसार, टेरेस को अवैध रूप से कब्जा किया गया है।

 

63 लाख रुपये मेंटेनेंस बकाया:

गोकुल अपार्टमेंट की सोसायटी के अनुसार, पिछले सात सालों से मेंटेनेंस चार्ज नहीं दिया गया है। फ्लैट पर लगभग 63 लाख रुपये का मेंटेनेंस चार्ज बकाया है।

इसके अलावा, बिजली बिल भी मार्च 2025 तक ₹35,820 बकाया है। घर का दरवाजा एजेंसियों के नोटिस, कोर्ट ऑर्डर, समन और बिलों से भरा पड़ा है।

 

फ्लैट की हालत खराब, पेड़ उग आए अंदर:

सोसायटी के एक सदस्य ने बताया कि फ्लैट के अंदर बड़े-बड़े पेड़ उग आए हैं, जिनकी जड़ें बिल्डिंग की संरचनात्मक मजबूती को नुकसान पहुंचा सकती हैं। साल 2020 में सोसायटी में रेनोवेशन का कार्य हुआ था, जिसमें हर यूनिट पर 30-35 लाख रुपये का खर्च आया था। मेहुल के तीन फ्लैट्स की कुल लागत लगभग 95 लाख रुपये हुई, लेकिन उसका कोई भुगतान नहीं किया गया।

 

सरकार से न्याय की उम्मीद:

सोसायटी का कहना है कि वे बिना गलती के तकलीफ झेल रहे हैं और उन्हें उम्मीद है कि भारत सरकार चोकसी को सजा दिलाएगी और इस संपत्ति का मामला जल्द सुलझेगा। बता दें कि ED पहले ही इन संपत्तियों को अटैच कर चुका है।

spot_img
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img

Share post:

New Delhi
light rain
27.7 ° C
27.7 °
27.7 °
76%
2.9m/s
0%
Mon
28 °
Tue
35 °
Wed
38 °
Thu
38 °
Fri
39 °
Video thumbnail
सोनम यादव की AI वीडियो वायरल करने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी, पुलिस से सख्त एक्शन की मांग
01:59
Video thumbnail
लखनऊ: चंद्रशेखर आजाद का दावा, फार्म हाउस पर रची गई हत्या की साजिश; सरकार से जांच की मांग
02:43
Video thumbnail
क्या आरती करते समय Salman Khan से गलती हुई ?
00:31
Video thumbnail
कनॉट प्लेस में मिंटो ब्रिज के पास चलती सड़क पर गिरा रेड लाइट का खंभा
00:19
Video thumbnail
अरविंद केजरीवाल का अमित शाह पर निशाना, बोले- लॉरेंस बिश्नोई को दामाद की तरह क्यों रखा जा रहा?
00:21
Video thumbnail
Akhilesh Yadav : "जब तक ये मुख्यमंत्री रहेंगे, जब तक ये सरकार रहेगी कानून से काम नहीं होगा"
02:10
Video thumbnail
अभिनेता गुलशन पांडे और निशिकांत दीक्षित तक पहुंचा ‘पीड़ित को न्याय’ का नया अंक | AIN NEWS 1
02:16
Video thumbnail
इशारों-इशारों में फायरब्रांड Yogi ने Abhijeet Dipke को दिया मुंहतोड़ जवाब !
02:36
Video thumbnail
Meerut Kesarganj Masjid Controversy : मेरठ केसरगंज मस्जिद विवाद पर योगी से क्या बोले टी राजा सिंह ?
04:26
Video thumbnail
Hanuman Ansh Actor Gulshan Pandey in Ghaziabad | ‘हनुमान अंश’ अभिनेता गुलशन पांडे का भव्य स्वागत
04:47

Subscribe

spot_img
spot_imgspot_img

Popular

spot_img

More like this
Related