spot_imgspot_img

लखनऊ में कोचिंग सेंटर में भीषण आग: जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे छात्र, कई झुलसे; 10-12 लोगों के फंसे होने की आशंका

spot_img

Date:

लखनऊ के अलीगंज इलाके में सोमवार दोपहर एक तीन मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग उस समय लगी जब भवन की दूसरी मंजिल पर संचालित कोचिंग सेंटर और अन्य कार्यालयों में कई छात्र एवं कर्मचारी मौजूद थे। धुएं और आग से घिरने के बाद कई लोगों को अपनी जान बचाने के लिए इमारत से बाहर निकलने की कोशिश करनी पड़ी।

आग जब फैली तो आसपास के लोग बचा लो, बचा लो चिल्लाते सुनाई दिए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ छात्रों ने जान बचाने के लिए पहली मंजिल से छलांग लगा दी। इस दौरान एक युवक नीचे लगी लोहे की ग्रिल पर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और इलाज के लिए भेजा।

बिल्डिंग के अंदर फंसे एक युवक को बाहर निकाला गया। वह रोए जा रहा था।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की करीब 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पाने के लिए हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। बचाव अभियान के तहत फायरकर्मियों ने इमारत के पीछे की दीवार तोड़कर अंदर फंसे लोगों तक पहुंचने की कोशिश शुरू कर दी है।

एक हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म से आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, अभी भी 10 से 12 लोगों के भवन के अंदर फंसे होने की आशंका है। एहतियात के तौर पर 14 एम्बुलेंस मौके पर तैनात की गई हैं। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, भवन के ग्राउंड फ्लोर और पहली मंजिल पर पेट शॉप और क्लीनिक संचालित होते हैं, जबकि दूसरी मंजिल पर ‘लर्निंग स्पेस’ नाम की लाइब्रेरी एवं कोचिंग सेंटर के साथ-साथ ‘हेड हॉपर स्टूडियो’ भी संचालित होता है, जहां 3डी आर्ट प्रोडक्शन और गेम एसेट आउटसोर्सिंग का कार्य किया जाता है।

घटना के बाद परिजनों की चिंता बढ़ गई है। आलमबाग निवासी प्रभजोत सिंह ने बताया कि उनका बेटा इसी भवन में एनिमेशन आर्टिस्ट के तौर पर काम करता है। उन्होंने कहा, “करीब सवा दो बजे बेटे का फोन आया कि यहां आग लग गई है और मुझे बचा लीजिए। मैं तुरंत यहां पहुंचा, लेकिन अभी तक उसका कोई पता नहीं चल सका है।”

फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य जारी है और प्रशासन का पूरा ध्यान भवन में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने पर केंद्रित है।

spot_img
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img

Share post:

New Delhi
overcast clouds
28 ° C
28.1 °
28 °
94 %
1kmh
100 %
Tue
28 °
Wed
28 °
Thu
36 °
Fri
40 °
Sat
41 °
Video thumbnail
'28 लाख टन चीनी है यूपी में' CM Yogi ने विरोधियों को रेला! CM Yogi Lucknow Speech Today
08:41
Video thumbnail
Yogi Adityanath : “समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी की सरकार ने 29 चीनी मिलों को बंद किया था...”
03:00
Video thumbnail
Yogi Adityanath : “आज यूपी के नौजवानों को दुनिया मांग रही है...”
02:41
Video thumbnail
महंगी चीनी पर क्या बोले Yogi Adityanath
00:35
Video thumbnail
दिल्ली में जलभराव पर AAP का अनोखा प्रदर्शन, नाव लेकर MCD सदन पहुंचे पार्षद
01:00
Video thumbnail
महिपालपुर में जलभराव से हाल बेहाल, गलियां बनीं बरसाती नाले
01:05
Video thumbnail
शाहजहांपुर में पार्षदों का चौंकाने वाला वीडियो वायरल, गंगाजल लेकर पैसे बांटने की खाई कसम
01:04
Video thumbnail
VIP दर्शन को लेकर विवाद, BJP विधायक की बेटी और महिला पुलिसकर्मी के बीच मारपीट का वीडियो वायरल
00:21
Video thumbnail
कानपुर RTO में बड़ी छापेमारी, 22 दलाल पकड़े गए; कैश का हिसाब न मिलने पर कर्मचारियों से पूछताछ
00:21
Video thumbnail
दिल्ली के कमला नगर मार्केट में जलभराव, सड़क पर नहर की तरह बहा बारिश का पानी
00:08

Subscribe

spot_img
spot_imgspot_img

Popular

spot_img

More like this
Related