पश्चिम बंगाल की राजनीति से एक बड़ी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। उनकी करीबी सहयोगी और तृणमूल कांग्रेस (TMC) की वरिष्ठ नेता चंद्रिमा भट्टाचार्य ने पार्टी के सभी संगठनात्मक पदों से इस्तीफा दे दिया है।
जानकारी के अनुसार, चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ममता बनर्जी को पत्र लिखकर अपने इस्तीफे की जानकारी दी है। उन्होंने अपने पत्र में यह भी स्पष्ट किया है कि वह पार्टी की साइनिंग अथॉरिटी (Signing Authority) का पद भी छोड़ रही हैं।
चंद्रिमा भट्टाचार्य को TMC के प्रमुख और भरोसेमंद नेताओं में गिना जाता रहा है। ऐसे में उनके इस्तीफे को पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है। हालांकि, उन्होंने इस्तीफा देने के पीछे की विस्तृत वजह सार्वजनिक रूप से नहीं बताई है।
उनके इस फैसले के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आने वाले दिनों में इस मामले पर पार्टी की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया और आगे की रणनीति सामने आ सकती है।


















