गाजियाबाद के नवदुर्गा पंडाल में पहुँचे लद्दाख के स्टेट इलेक्शन कमिश्नर सुधांशु पांडेय, भारत सिटी के फेज 2 में दुर्गा पूजा का आयोजन।

0
662

बुधवार,18 अक्टूबर, भारत सिटी फेज 2 सुसाइटी दुर्गा पूजा के आयोजक राकेश सिंह एव शिव कुमार ने बताया कि आज हमारे सोसाइटी भारत सिटी के लिए यह अत्यंत गौरवन्वित करने वाला क्षण है, भारत सरकार के अहम् मंत्रालय मिनिस्ट्री ऑफ़ कंस्यूमर अफेयर्स, फ़ूड एंड पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन को नेतृत्व करने वाले 1987 बैच के वरिष्ठ IAS अधिकारी श्री सुधांशु पाण्डेय आज हमारे सोसाइटी में आए। हाल ही में वह यूनियन टेरिटरी लद्दाख के प्रथम स्टेट इलेक्शन कमिश्नर नियुक्त हुए हैँ। लद्दाख में होने वाला निष्पक्ष चुनाव उनके नेतृत्व में होने जा रहा हैँ। इतने उच्च पदों पर रहने के बावजूद भी उनकी सादगी और उनका व्यवहार हम सब के सिखने योग्य हैँ।

[video-to-gif output image]हमे गर्व है कि हमारे फेज 2 सुसाइटी के आमंत्रण को स्वीकार करके, इतने दूर से उनका यहाँ आना और अपने व्यस्त समय में हमारे यहाँ के माँ दुर्गा पूजा के लिए उनका समय देना हमारे लिए अनमोल पल हैँ। आज माता के पूजन के बाद वह भावुक हो गए एव उन्होंने सोसाइटी के विकास के लिए यथा सम्भव सहयोग देने का भी हमे विश्वास दिलाया। हम सभी फेज 2 निवासी ह्रदय की गहराइयों से उनका आभार व्यक्त करते हैं।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here