spot_imgspot_img

राष्ट्रीय जाट महासभा के प्रदेश अध्यक्ष आनंद चौधरी ने पत्रकार अपूर्वा चौधरी के आमरण अनशन को दिया समर्थन

spot_img

Date:

AIN NEWS 1 | गाजियाबाद में थाना मधुबन बापूधाम पुलिस द्वारा पत्रकार अपूर्वा चौधरी के साथ किए गए दुर्व्यवहार और उत्पीड़न के विरोध में शुरू हुए आमरण अनशन को लगातार सामाजिक व जनसंगठनों का समर्थन मिल रहा है। इसी क्रम में आज राष्ट्रीय जाट महासभा – पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष आनंद चौधरी ने अपूर्वा चौधरी के संघर्ष का समर्थन करते हुए इसे “लोकतंत्र की रक्षा के लिए एक साहसी और प्रेरणादायक कदम” बताया।

श्री आनंद चौधरी ने एक आधिकारिक समर्थन पत्र जारी करते हुए कहा,

“जब देश का एक पत्रकार, जो समाज की आवाज़ बनकर कार्य करता है, थाने के अंदर ही अपमानित किया जाए, धमकाया जाए और उसकी शिकायत तक दर्ज न की जाए, तो यह सीधे तौर पर लोकतंत्र और संविधान की मूल भावना पर चोट है। अपूर्वा चौधरी का सड़क पर बैठकर न्याय की मांग करना हमारी व्यवस्था के संवेदनहीन हो जाने का प्रमाण है।”

उन्होंने आगे कहा कि यह घटना न सिर्फ अपूर्वा जी के व्यक्तिगत अपमान की बात है, बल्कि यह पूरे पत्रकारिता जगत, नारी गरिमा और आमजन के विश्वास के विरुद्ध अपराध है। यदि एक महिला पत्रकार को थाने के भीतर ही सुरक्षा न मिले, तो फिर ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं, गरीब नागरिक और कमजोर वर्ग कहां और कैसे न्याय की उम्मीद करें?

पत्रकारों की गरिमा और सुरक्षा सर्वोपरि: चौधरी

उन्होंने यह भी मांग की कि पत्रकारों, खासकर महिला पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर ठोस नीति बनाई जाए। साथ ही, जिन पुलिस अधिकारियों ने अपूर्वा चौधरी के साथ अभद्रता की है, उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर, स्वतंत्र जांच के दायरे में लाया जाए। चौधरी ने कहा,

“यह घटना यूपी सरकार के ‘अपराध मुक्त प्रदेश’ के दावों को झूठा सिद्ध कर रही है, क्योंकि आज अपराधी पुलिस के सामने भी पीड़ित को धमकाने में संकोच नहीं कर रहे हैं।”

राष्ट्रीय जाट महासभा का पूर्ण समर्थन

अंत में श्री आनंद चौधरी ने अपूर्वा चौधरी को आश्वस्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय जाट महासभा उनके साथ पूरी मज़बूती से खड़ी है और जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलता, संगठन उनका समर्थन करता रहेगा। उन्होंने अपील की कि प्रशासन मानवता, लोकतंत्र और नारी सम्मान की रक्षा के लिए तुरंत आवश्यक कदम उठाए।

spot_img
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img

Share post:

New Delhi
light rain
32 ° C
32.1 °
32 °
70 %
2.1kmh
81 %
Wed
32 °
Thu
37 °
Fri
39 °
Sat
40 °
Sun
40 °
Video thumbnail
सीएम योगी बोले- भारत-जापान के बीच साझा विकास, तकनीक और समृद्धि की साझेदारी
02:48
Video thumbnail
सीएम योगी बोले- प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से भारत-जापान संबंध नई ऊंचाई पर पहुंचे
02:37
Video thumbnail
ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के लिए यूपी पुलिस का नया नुकीला उपकरण
00:31
Video thumbnail
उन्नाव में Gen Alpha छात्रों का प्रदर्शन, बोले- स्कूल में टीचर नहीं हैं, परीक्षाएं कैसे देंगे?
00:30
Video thumbnail
सहारनपुर में नाले को लेकर भिड़े इमरान मसूद और आशू मलिक
01:36
Video thumbnail
Saurav Das : "युवाओं के साथ धोखा कर रही सरकार""युवाओं के साथ धोखा कर रही सरकार"
02:48
Video thumbnail
Yogi Adityanath : “यूपी की इस Opportunity का लाभ हमारे जापान के Investors अवश्य लेंगे...”
01:16
Video thumbnail
नमक की जगह मिड- डे मिला दिया कपड़े धोने वाला सर्फ
00:10
Video thumbnail
आवारा कुत्तों के आतंक से त्रस्त एक व्यक्ति कुत्ते का कॉस्ट्यूम पहनकर ही कलक्ट्रेट में पहुंच गया
00:48
Video thumbnail
Uttar Pradesh में बेहतर कानून व्यवस्था पर CM Yogi ने दिया दमदार संबोधन, Opposition पर किया प्रहार
03:31

Subscribe

spot_img
spot_imgspot_img

Popular

spot_img

More like this
Related