spot_imgspot_img

थाने में रील बनाकर फंसी लेडी सुपरकॉप, IG ने लगाई फटकार और जारी किया सख्त आदेश

spot_img

Date:

रीवा जिले की एक महिला थाना प्रभारी सोशल मीडिया पर रील बनाकर चर्चा में आ गईं। सगरा थाने की टीआई अंकिता मिश्रा ने थाने के भीतर फिल्म ‘आरजू’ के मशहूर रोमांटिक गाने ‘अब तेरे दिल में हम आ गए’ पर रील बनाई। वर्दी में शूट की गई यह रील सोशल मीडिया पर वायरल होते ही आलोचना का विषय बन गई।

वीडियो में थाना परिसर के भीतर, वर्दी में रील बनाते देखे जाने पर लोगों ने पुलिस की गरिमा पर सवाल उठाए। कई सोशल मीडिया यूज़र्स ने यह तक कह डाला कि उन्हें पुलिस की नौकरी छोड़कर एक्टिंग करनी चाहिए।

मामला जब IG गौरव राजपूत के संज्ञान में आया तो उन्होंने तुरंत इस पर सख्ती दिखाई। उन्होंने रीवा ज़ोन के सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया कि अब कोई भी पुलिसकर्मी वर्दी, थाना परिसर, हथियार या पुलिस वाहन का इस्तेमाल करते हुए रील नहीं बनाएगा। आदेश में यह भी साफ किया गया है कि अगर कोई नियम का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

IG ने कहा – “पुलिस अनुशासन का विभाग है, और ऐसी गतिविधियां विभाग की गरिमा और जनता की नजर में पुलिस की छवि को नुकसान पहुंचाती हैं। रीवा, सीधी, सतना, मैहर, सिंगरौली और मऊगंज के सभी पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया जाता है कि वे किसी भी प्रकार की व्यक्तिगत या मनोरंजक पोस्ट वर्दी में सोशल मीडिया पर साझा न करें।”

अब पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क है और रील बनाने जैसे शौक पर रोक लग गई है। यह मामला एक बार फिर इस बात को दर्शाता है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाह कैसे एक जिम्मेदार पद पर बैठे अफसर को मुश्किल में डाल सकती है।

A viral Instagram reel featuring a lady cop from Rewa, Madhya Pradesh, has triggered strict action by the IG of the Rewa Zone. The reel, filmed in police uniform inside the station premises, sparked public criticism and forced the IG to ban all forms of police-related reels on social media. This move affects all districts including Rewa, Sidhi, Satna, Singrauli, and others. The incident involving Ankita Mishra shows the growing clash between social media trends and professional discipline in police departments.

spot_img
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img

Share post:

New Delhi
broken clouds
32.1 ° C
32.1 °
32.1 °
70 %
2.6kmh
71 %
Sun
32 °
Mon
35 °
Tue
32 °
Wed
35 °
Thu
37 °
Video thumbnail
Sonia Gandhi के वन्दे मातरम अपमान पर मंच से भड़के Amit Shah ने कह दी बड़ी बात !
09:25
Video thumbnail
Amit Shah : "सोनिया गांधी ने वंदे मातरम् का अपमान करने का जो पाप किया है..."
01:51
Video thumbnail
Akhilesh Yadav : "महारानी वीरांगना अवंतीबाई लोधी ने अंग्रेजों का मुकाबला कर"
00:49
Video thumbnail
Yogi Adityanath : "1947 में कांग्रेस अड़ गई होती, तो देश का विभाजन नहीं होता"
01:19
Video thumbnail
राजस्थान में 50 करोड़ रुपए में बने ब्रिज की दीवार 45 दिन में ही भरभराकर गिर गई
00:39
Video thumbnail
सौरव दास का BJP पर बड़ा आरोप
02:59
Video thumbnail
Akhilesh Yadav : "पुलिस इतनी खराब कर दी है कि अगर आप थाने गए तो सबसे पहले आपकी जेब की तरफ देखेंगे.."
01:02
Video thumbnail
किसका काफिला जा रहा है?
00:44
Video thumbnail
सोनिया ने वंदे मातरम पर जताया ऐतराज?
00:27
Video thumbnail
गाजियाबाद में पासपोर्ट वेरिफिकेशन के दौरान कांस्टेबल ने मांगी रिश्वत
01:30

Subscribe

spot_img
spot_imgspot_img

Popular

spot_img

More like this
Related