spot_imgspot_img

अनुराग ठाकुर बोले- अंतरिक्ष में यात्रा करने वाले पहले थे भगवान हनुमान, वायरल हुआ वीडियो

spot_img

Date:

AIN NEWS 1 | हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से बीजेपी सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। यह वीडियो ऊना जिले के एक स्कूल कार्यक्रम का है, जहां अनुराग ठाकुर बच्चों के बीच मौजूद थे।

हनुमान जी को बताया पहला अंतरिक्ष यात्री

कार्यक्रम के दौरान सांसद ने बच्चों से सवाल किया – “अंतरिक्ष में यात्रा करने वाला पहला कौन था?” बच्चों ने तुरंत जवाब दिया – “नील आर्मस्ट्रांग।” इस पर अनुराग ठाकुर मुस्कुराते हुए बोले – “मुझे तो लगता है कि सबसे पहले पवनसुत हनुमान जी अंतरिक्ष यात्री थे।” उनकी यह बात सुनकर वहां मौजूद सभी लोग मुस्कुरा उठे।

परंपरा और संस्कृति के ज्ञान पर जोर

अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि हमें अपनी हजारों साल पुरानी परंपरा, ज्ञान और संस्कृति का भी अध्ययन करना चाहिए। उन्होंने कहा –
“जब तक हम सिर्फ टेक्स्टबुक में लिखी बातों तक सीमित रहेंगे, हम अंग्रेजों द्वारा दिखाई गई चीजों तक ही सिमट जाएंगे। लेकिन यदि हम वेदों, परंपराओं और अपने सांस्कृतिक ज्ञान को पढ़ेंगे, तो हमें और भी बहुत कुछ जानने और समझने को मिलेगा।”

बच्चों के टैलेंट की जमकर सराहना

कार्यक्रम में बच्चों द्वारा बनाई गई एग्ज़ीबिशन को देखकर अनुराग ठाकुर ने उनकी खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि बच्चों का काम शानदार है और उन्हें इसके लिए ढेरों शुभकामनाएं। मंच पर उन्हें बच्चों की ओर से मिले कार्ड्स भी बहुत पसंद आए। उन्होंने कहा – “ये बहुत क्यूट हैं, मैं इनमें से दो अपने साथ ले जा रहा हूं।” इस दौरान पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा।

spot_img
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img

Share post:

New Delhi
overcast clouds
31.2 ° C
31.2 °
31.2 °
62 %
2.6kmh
97 %
Mon
35 °
Tue
30 °
Wed
38 °
Thu
37 °
Fri
34 °
Video thumbnail
Mathura में 6 दिसंबर को कारसेवा का ऐलान! संत बोले- ‘अब नहीं करेंगे इंतजार’ | Krishna Janmabhoomi
03:19
Video thumbnail
आरक्षण पर फिर रार! Mayawati का Bhagwat को दो टूक जवाब- ‘बदलाव की वकालत बंद हो’
04:04
Video thumbnail
Mamata Banerjee : "मेरी गाड़ी पर पत्थर से हमला हुआ, शीशा खुला होता..."
00:24
Video thumbnail
Mamata Banerjee : "मेरी गाड़ी पर पत्थर से हमला हुआ, शीशा खुला होता, तो मैं मर..."
02:10
Video thumbnail
Kalyan Banerjee : "शुभेंदु अधिकारी ने पुलिस विभाग के 12 बजा दिए हैं"
00:07
Video thumbnail
'हर घर तिरंगा यात्रा' में अमित शाह ने लिया हिस्सा
00:50
Video thumbnail
ममता बनर्जी के काफिले पर हमला
01:00
Video thumbnail
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार'
01:55
Video thumbnail
Yogi Adityanath : "कांग्रेस के समय में घर पर तिरंगा लगाने के लिए लड़ाई लड़नी पड़ती थी..."
02:57
Video thumbnail
सदन में PM Modi ने मजेदार अंदाज़ में Rahul Gandhi की जो मौज ली, पूरा सदन हंसने लगा! #Viral
09:09

Subscribe

spot_img
spot_imgspot_img

Popular

spot_img

More like this
Related