spot_imgspot_img

निक्की हत्याकांड: दहेज के लिए बहू को जलाने के आरोप में सास गिरफ्तार, पति का पहले ही हो चुका एनकाउंटर

spot_img

Date:

AIN NEWS ! |ग्रेटर नोएडा में हुए निक्की भाटी हत्याकांड में पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। मृतका की सास दया भाटी को गिरफ्तार कर लिया गया है। निक्की के परिजनों का आरोप है कि ससुराल वालों ने मिलकर उसे जिंदा जलाया था।

पति का पहले ही हुआ था एनकाउंटर

इससे पहले निक्की का पति विपिन भाटी पुलिस की गिरफ्त में आ चुका था। रविवार को मेडिकल के दौरान उसने पुलिस से हथियार छीनने और भागने की कोशिश की। इसी दौरान ग्रेटर नोएडा के सिरसा चौराहे पर पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी।

परिजनों का आरोप: ससुराल वालों ने रची साजिश

निक्की के परिवार का कहना है कि यह कोई हादसा नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या थी। मृतका की बड़ी बहन कंचन ने आरोप लगाया कि निक्की की सास दया ने जलाने वाला पदार्थ लाकर बेटे को दिया और फिर पति विपिन ने उसे निक्की पर डालकर आग लगा दी। आरोप है कि परिवार के अन्य सदस्य भी इस पूरी घटना में शामिल थे।

एफआईआर में दर्ज हुआ पूरा परिवार

कंचन की शिकायत पर पुलिस ने पति विपिन भाटी, देवर रोहित भाटी, सास दया और ससुर सतवीर के खिलाफ हत्या की धारा में मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और तकनीकी सबूतों के साथ परिजनों के बयानों पर भी गौर किया जा रहा है।

spot_img
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img

Share post:

New Delhi
clear sky
29.2 ° C
29.2 °
29.2 °
67%
2.4m/s
1%
Fri
33 °
Sat
26 °
Sun
22 °
Mon
24 °
Tue
32 °
Video thumbnail
सोनम यादव की AI वीडियो वायरल करने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी, पुलिस से सख्त एक्शन की मांग
01:59
Video thumbnail
लखनऊ: चंद्रशेखर आजाद का दावा, फार्म हाउस पर रची गई हत्या की साजिश; सरकार से जांच की मांग
02:43
Video thumbnail
क्या आरती करते समय Salman Khan से गलती हुई ?
00:31
Video thumbnail
कनॉट प्लेस में मिंटो ब्रिज के पास चलती सड़क पर गिरा रेड लाइट का खंभा
00:19
Video thumbnail
अरविंद केजरीवाल का अमित शाह पर निशाना, बोले- लॉरेंस बिश्नोई को दामाद की तरह क्यों रखा जा रहा?
00:21
Video thumbnail
Akhilesh Yadav : "जब तक ये मुख्यमंत्री रहेंगे, जब तक ये सरकार रहेगी कानून से काम नहीं होगा"
02:10
Video thumbnail
अभिनेता गुलशन पांडे और निशिकांत दीक्षित तक पहुंचा ‘पीड़ित को न्याय’ का नया अंक | AIN NEWS 1
02:16
Video thumbnail
इशारों-इशारों में फायरब्रांड Yogi ने Abhijeet Dipke को दिया मुंहतोड़ जवाब !
02:36
Video thumbnail
Meerut Kesarganj Masjid Controversy : मेरठ केसरगंज मस्जिद विवाद पर योगी से क्या बोले टी राजा सिंह ?
04:26
Video thumbnail
Hanuman Ansh Actor Gulshan Pandey in Ghaziabad | ‘हनुमान अंश’ अभिनेता गुलशन पांडे का भव्य स्वागत
04:47

Subscribe

spot_img
spot_imgspot_img

Popular

spot_img

More like this
Related