spot_imgspot_img

इंदिरापुरम में गणेश उत्सव से पहले बच्चों ने बनाई पर्यावरण-मित्र गणेश प्रतिमाएं

spot_img

Date:

सनराइज ग्रीन, इंदिरापुरम में आगामी गणेश उत्सव की तैयारियों के बीच कल संध्या को क्लब हाउस में एक विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला का उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति से जोड़ना, उनकी रचनात्मकता को बढ़ावा देना और पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाना था।

इस कार्यक्रम में 100 से अधिक बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। बच्चों ने स्वयं अपने हाथों से मिट्टी की गणेश प्रतिमाएं बनाईं। आयोजन समिति ने बच्चों को पारंपरिक विधियों के साथ-साथ इको-फ्रेंडली प्रतिमा निर्माण के महत्व के बारे में बताया। बच्चों द्वारा बनाई गई प्रतिमाओं में उनकी आस्था, भक्ति और कल्पनाशक्ति झलकती दिखी।

गणेश उत्सव समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस बार का उत्सव विशेष रूप से हाथ से बनी गणेश प्रतिमाओं को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है। समिति का मानना है कि मिट्टी की प्रतिमा न केवल परंपरा को जीवित रखती है, बल्कि प्रकृति की सुरक्षा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

गणेश उत्सव का शुभारंभ 27 अगस्त 2025 से होगा। इस अवसर पर प्रतिमा स्थापना, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, भजन संध्या, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता और 8 पहर का भोग जैसे विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समिति ने सभी क्षेत्रवासियों से उत्सव में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

spot_img
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img

Share post:

New Delhi
overcast clouds
34.6 ° C
34.6 °
34.6 °
46 %
4.9kmh
94 %
Wed
34 °
Thu
35 °
Fri
35 °
Sat
36 °
Sun
36 °
Video thumbnail
जंतर मंतर पर छात्रों की अदालत !
00:35
Video thumbnail
Mallikarjun Kharge : "न‍िष्‍पक्ष चर्चा तभी हो पाएगी जब धमेंद्र प्रधान का इस्‍तीफा होगा..."
00:52
Video thumbnail
Akhilesh Yadav : "सरकार देखना एक दिन दिल्ली बंद कर देगी..."
01:08
Video thumbnail
Yogi Adityanath : “छांगूर को हमने यहीं बलरामपुर से पकड़ा था...”
00:41
Video thumbnail
छात्रों के मुद्दे पर संसद में धरने पर बैठे Chandrashekhar Azad के साथ AAP MP Sanjay Singh
01:08
Video thumbnail
'सरकार NEET Paper Leak पर बात करने को तैयार' Monsoon Session के दौरान Kiren Rijiju ने क्या कहा?
01:07
Video thumbnail
Brij Bhushan Sharan Singh : 'छात्रों को फिर ठगा गया, मैं उनका समर्थन करता हूं'
01:29
Video thumbnail
NEET पेपर लीक और छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में विपक्षी सांसदों ने काला कपड़ा पहनकर किया प्रदर्शन
00:20
Video thumbnail
अखिलेश यादव: यह राजनीति नहीं, छात्रों और युवाओं के अधिकारों का मुद्दा है
01:16
Video thumbnail
जंतर मंतर प्रदर्शन पर बोले राजनाथ सिंह | Rajnath Singh on Jantar Mantar Protest | Paper Leak
02:12

Subscribe

spot_img
spot_imgspot_img

Popular

spot_img

More like this
Related