इस मामले में चीन को पीछे छोड़ेगा भारत! केवल अमेरिका रह जाएगा भारत से आगे!

इस साल ब्रिटेन को पीछे छोड़कर दुनिया की टॉप-5 अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होने वाला भारत जल्दी ही अमेरिका और चीन के बाद दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकॉनमी बनने के लिए तैयार है।

0
344

भारत दुनिया की दूसरी बड़ी इकॉनमी बनेगा

चीन से 2050 तक आगे निकल सकता भारत

भारत में बढ़ते युवा और बुजर्ग होते चीन का असर

AIN NEWS 1: इस साल ब्रिटेन को पीछे छोड़कर दुनिया की टॉप-5 अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होने वाला भारत जल्दी ही अमेरिका और चीन के बाद दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकॉनमी बनने के लिए तैयार है। भारतीय स्टेट बैंक के एक रिसर्च पेपर के मुताबिक भारत 2027 तक जर्मनी को पीछे छोड़कर चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। जबकि 2029 तक जापान से आगे निकलकर तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

चीन से आगे निकलना है सबसे बड़ी चुनौती

लेकिन अब एक आवाज भारत के चीन से आगे निकलने की भी उठने लगी है। खासकर जबसे भारत ने 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने का टारगेट तय किया है तबसे ये अनुमान लगाया जा रहा है कि भारतीय अर्थव्यवस्था का आकार कब चीन से ज्यादा होगा। अगर मौजूदा आंकड़ों के हिसाब से मुकाबले करें तो फिलहाल भारत की इकॉनमी का आकार करीब साढ़े 3 ट्रिलियन डॉलर है। जबकि चीन की अर्थव्यवस्था साढ़े 17 ट्रिलियन डॉलर से भी ज्यादा है। 2047 तक भारत का लक्ष्य 20 ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी बनने का है जिसके लिए सालाना 7 से साढ़े 7 फीसदी की विकास दर की जरुरत होगी। ऐसे में भारत का चीन से आगे निकलना अगले 25 साल तक तो मुमकिन नजर नहीं आता है क्योंकि तब तक चीन भी तरक्की करते हुए आज के मुकाबले कहीं बड़ी इकॉनमी बन जाएगा।

कभी एक बराबर थी भारत-चीन की इकॉनमी

32 साल पहले यानी 1990 में भारत और चीन की अर्थव्यवस्था में मामूली अंतर था। लेकिन इसके बाद चीन ने आर्थिक तरक्की के एक्सप्रेसवे पर ऐसी स्पीड से दौड़ लगाई कि आज चीन की जीडीपी भारत से 5.46 गुना बड़ी है। भारत में प्रति व्यक्ति आय जहां 2500 डॉलर के करीब है। वहीं चीन में पर कैपिटा इनकम 17 हज़ार डॉलर के नजदीक है। 1991 से अबतक भारतीयों की आय महज 5 गुना बढ़ी है जबकि इन बरसों में चीन में प्रति व्यक्ति आय 24 गुना बढ़ गई है। ऐसे में भारत के लिए चीन के करीब पहुंचना और आर्थिक असमानता को दूर करते हुए लोगों की आय को बढ़ाना एक बहुत बड़ी चुनौती है।

@ainnews1_ ने आज 27/10/2022 को 1000 subscriber पूरे कर लिए है ।
AIN NEWS 1 आपका दिल से शुक्रिया करता है ।
आप हमारा साथ ऐसे ही देते रहे ।
धन्यवाद

अगले 10 साल में दिखेगा भारत का असली जलवा

फिलहाल राहत की बात है कि 2030 तक भारत सभी उभरती अर्थव्यवस्थाओं में अव्वल होगा जिनकी अगले एक दशक में कुल वैश्विक जीडीपी में आधी हिस्सेदारी होगी। महामारी और रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते बढ़ी महंगाई ने ज्यादातर विकसित अर्थव्यवस्थाओं को पीछे धकेल दिया है और इनमें ग्रोथ की संभावना काफी कम है।

भारत बनेगा 10 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था

हाल ही में IMF ने भारत की विकास दर का अनुमान 60 बेसिस प्वाइंट्स घटाने के बावजूद भारत को दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था भी बताया था। इसके बाद IMF के मुख्य अर्थशास्त्री पियरे ओलिवियर गौरिनचास ने भारतीय अर्थव्यवस्था की तारीफों के पुल बांधते हुए कहा है कि भारत 10 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था को छूने की क्षमता रखता है। इसके लिए उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य में निवेश बढ़ाने का सुझाव दिया है। उन्होंने कहा कि भारत में इमारतों और सड़कों में निवेश के साथ ही अगर मानव संसाधन, मानव पूंजी, स्वास्थ्य, शिक्षा वगैरह में निवेश बढ़ाया जाए तो फिर भारत भी तेजी से आगे बढ़ेगा।
पियरे ओलिवियर गौरिनचास ने कहा कि 10 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की क्षमता सभी देशों में नहीं होती। कुछ देशों के लिए तो ये लक्ष्य हासिल करना बेहद मुश्किल है, लेकिन भारत इस टारगेट को हासिल करने की क्षमता रखता है। उन्होंने भारत को इस लक्ष्य तक पहुंचने में सक्षम बताते हुए कहा है कि इसके लिए भारत को संरचनात्मक सुधार करने की जरूरत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here