spot_imgspot_img

बिहार के पूर्णिया में डायन बताकर महिला समेत परिवार के 5 लोगों को जिंदा जलाया, बेटा बना चश्मदीद

spot_img

Date:

बिहार के पूर्णिया जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां अंधविश्वास के चलते एक महिला और उसके पूरे परिवार के 5 लोगों को जिंदा जला दिया गया। यह घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के राजीगंज पंचायत के टेटगामा वार्ड नंबर 10 की है, जहां स्थानीय लोगों ने महिला पर ‘डायन’ होने का शक जताते हुए यह खौफनाक कदम उठाया।

मृतक परिवार के मुखिया बाबूलाल उरांव (50), उनकी पत्नी सीता देवी (40), बुजुर्ग मां कातो देवी (70), बेटे मनजीत कुमार (25) और बहू रानी देवी (20) को रविवार की देर रात जिंदा जला दिया गया। इस वारदात का चश्मदीद गवाह खुद बाबूलाल का 16 वर्षीय बेटा है, जो किसी तरह वहां से भाग निकला और अपनी नानी के घर जाकर पूरी घटना की जानकारी दी।

गांव में पसरा सन्नाटा, लोग घर छोड़कर फरार
घटना के बाद से गांव में भय का माहौल है और आसपास के अधिकतर लोग अपने घर छोड़कर भाग गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ लोग लंबे समय से बाबूलाल की पत्नी को लेकर अफवाहें फैला रहे थे, और इसी शक में पूरी फैमिली को निशाना बनाया गया।

पुलिस जांच में जुटी, 3 लोग हिरासत में
घटना की जानकारी मिलते ही मुफस्सिल थाना समेत तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी स्वीटी सहरावत ने खुद घटनास्थल का दौरा किया और पीड़ित बच्चे से जानकारी ली। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है, लेकिन अभी तक किसी भी अधिकारी ने मीडिया से औपचारिक बयान नहीं दिया है।

A shocking witch-hunting case in Bihar’s Purnia district has left five family members burned alive, including a woman accused of being a witch. The horrifying crime was witnessed by the victim’s 16-year-old son, who survived and alerted police. The accused villagers fled after the attack. Authorities, including SP Sweety Sahrawat, are investigating the case, which reflects the deep-rooted superstitions still prevalent in rural India.

spot_img
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img

Share post:

New Delhi
clear sky
31 ° C
31 °
30.1 °
62%
3.1m/s
9%
Thu
36 °
Fri
33 °
Sat
38 °
Sun
38 °
Mon
39 °
Video thumbnail
सोनम यादव की AI वीडियो वायरल करने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी, पुलिस से सख्त एक्शन की मांग
01:59
Video thumbnail
लखनऊ: चंद्रशेखर आजाद का दावा, फार्म हाउस पर रची गई हत्या की साजिश; सरकार से जांच की मांग
02:43
Video thumbnail
क्या आरती करते समय Salman Khan से गलती हुई ?
00:31
Video thumbnail
कनॉट प्लेस में मिंटो ब्रिज के पास चलती सड़क पर गिरा रेड लाइट का खंभा
00:19
Video thumbnail
अरविंद केजरीवाल का अमित शाह पर निशाना, बोले- लॉरेंस बिश्नोई को दामाद की तरह क्यों रखा जा रहा?
00:21
Video thumbnail
Akhilesh Yadav : "जब तक ये मुख्यमंत्री रहेंगे, जब तक ये सरकार रहेगी कानून से काम नहीं होगा"
02:10
Video thumbnail
अभिनेता गुलशन पांडे और निशिकांत दीक्षित तक पहुंचा ‘पीड़ित को न्याय’ का नया अंक | AIN NEWS 1
02:16
Video thumbnail
इशारों-इशारों में फायरब्रांड Yogi ने Abhijeet Dipke को दिया मुंहतोड़ जवाब !
02:36
Video thumbnail
Meerut Kesarganj Masjid Controversy : मेरठ केसरगंज मस्जिद विवाद पर योगी से क्या बोले टी राजा सिंह ?
04:26
Video thumbnail
Hanuman Ansh Actor Gulshan Pandey in Ghaziabad | ‘हनुमान अंश’ अभिनेता गुलशन पांडे का भव्य स्वागत
04:47

Subscribe

spot_img
spot_imgspot_img

Popular

spot_img

More like this
Related