spot_imgspot_img

BRICS मंच से पाकिस्तान को झटका, चीन और मुस्लिम देशों ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की

spot_img

Date:

AIN NEWS 1 | जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कड़ी निंदा हो रही है। शुक्रवार, 6 जून को ब्रासीलिया (ब्राज़ील) में आयोजित BRICS संसदीय मंच की बैठक में सभी सदस्य देशों ने इस हमले की निंदा की और आतंकवाद के खिलाफ एकजुट कार्रवाई का संकल्प लिया।

इस बैठक में भारत के साथ-साथ चीन, रूस, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका, ईरान, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), मिस्र, इथियोपिया और इंडोनेशिया जैसे देश शामिल थे। खास बात यह रही कि चीन और कई मुस्लिम देशों ने भी पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद की आलोचना की, जिससे पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा।

भारत की ओर से इस बैठक का नेतृत्व लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने किया। उन्होंने अपने भाषण में आतंकवाद को वैश्विक संकट बताते हुए चार अहम सुझाव दिए:

  1. आतंकी संगठनों की फंडिंग पर रोक लगाई जाए,

  2. खुफिया जानकारी साझा करने की प्रक्रिया तेज की जाए,

  3. तकनीक के दुरुपयोग को रोका जाए,

  4. जांच व न्यायिक कार्रवाई में अंतरराष्ट्रीय सहयोग बढ़ाया जाए।

ओम बिड़ला के इन सुझावों को सभी देशों ने समर्थन दिया और इन्हें संयुक्त घोषणा पत्र में शामिल किया गया।

लोकसभा सचिवालय द्वारा जारी बयान में बताया गया कि BRICS देशों की संसदों ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की और आतंकवाद के खिलाफ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता जताई। बैठक में आतंकवाद के अलावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), वैश्विक व्यापार, अंतर-संसदीय सहयोग और अंतरराष्ट्रीय शांति जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

The BRICS Parliamentary Forum, held in Brazil, strongly condemned the recent Pahalgam terror attack in Jammu & Kashmir, gaining international support for India’s stand against terrorism. Notably, China and several key Muslim nations like UAE, Iran, and Egypt joined hands in backing India, delivering a significant diplomatic blow to Pakistan. This unified stand at the BRICS platform highlights growing global consensus on countering terrorism and supporting India’s efforts to expose Pakistan’s role on the global stage.

spot_img
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[adinserter block="1"] [adinserter block="2"]
[adinserter name="Block 2"]
spot_imgspot_img

Share post:

New Delhi
clear sky
19.1 ° C
19.1 °
19.1 °
23%
1.3m/s
0%
Wed
30 °
Thu
30 °
Fri
33 °
Sat
33 °
Sun
30 °
Video thumbnail
Ghaziabad : दंगल लड़ने जा रहीं महिला पहलवानों से छेड़छाड़ और मारपीट, CM योगी से माँगा इंसाफ !
12:32
Video thumbnail
माउंट एवरेस्ट क्षेत्र में लैंडिंग के वक्त दो हेलीकॉप्टर आपस में टकराए
00:15
Video thumbnail
डिप्टी CM Keshav Prasad Maurya के भाषण में टोका-टाकी, युवकों ने पूछा- 'UGC पर भी कुछ बोलेंगे?'
02:40
Video thumbnail
यूपी DGP राजीव कृष्ण ने पुलिस और मीडिया के संबंधों को लेकर दिया अहम बयान
00:52
Video thumbnail
दिल्ली में हवा हुई खराब, AQI 278 पहुंचा
00:24
Video thumbnail
Sambit Patra : "प्रियंका जी को बोलने का मौका नहीं दिया जा रहा"
01:11
Video thumbnail
Amit Shah : 'वोट बचाओ रैली' नहीं, 'घुसपैठिया बचाओ रैली' थी'
01:06
Video thumbnail
ACP मानसवी वशिष्ठ के प्रदर्शन पर अब वकीलों का जवाब
01:14
Video thumbnail
Major explosion reported at oil refinery in Visakhapatnam, India, massive fire and smoke seen rising
00:22
Video thumbnail
वकीलों के खिलाफ अचानक सड़क पर उतरी दिल्ली पुलिस, फिर बीच रोड पर गुस्से में ACP ने जो कहा...सब हैरान!
20:10

Subscribe

spot_img
spot_imgspot_img

Popular

spot_img
[the_ad id="1183"] [the_ad id="1189"]

More like this
Related