spot_imgspot_img

दलाई लामा के उत्तराधिकारी पर चीन को करारा जवाब: “अगर पुनर्जन्म की इतनी फिक्र है, तो माओ को ढूंढो”

spot_img

Date:

धर्म और संस्कृति पर चीन की दखलअंदाजी को लेकर तिब्बत की निर्वासित सरकार ने चीन पर तीखा हमला बोला है। दलाई लामा ने हाल ही में फिर स्पष्ट किया कि उनका पुनर्जन्म होगा और यह फैसला पूरी तरह आध्यात्मिक प्रक्रिया से तय होगा। उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी राजनीतिक हस्तक्षेप की कोई जगह नहीं है — न चीन की और न ही किसी सरकार की।

दलाई लामा के इस बयान के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा शुरू हो गई है। अमेरिका से लेकर तिब्बत तक इस विषय को लेकर प्रतिक्रियाएं सामने आईं। तिब्बत की निर्वासित सरकार के अध्यक्ष पेन्पा त्सेरिंग ने चीन की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि “पुनर्जन्म न तो कोई राजनीतिक एजेंडा है और न ही कोई प्रशासनिक मामला। यह धर्मगुरु की आत्मा से जुड़ा एक गूढ़ आध्यात्मिक निर्णय है, जिसे केवल वही ले सकते हैं।”

चीन को सुनाई खरी-खोटी

पेन्पा त्सेरिंग ने कटाक्ष करते हुए कहा, “अगर चीन वाकई पुनर्जन्म में विश्वास करता है, तो उसे पहले अपने पूर्व नेताओं जैसे माओ जेदोंग और जियांग ज़ेमिन का पुनर्जन्म ढूंढना चाहिए।” उन्होंने आगे कहा कि चीन को तिब्बती संस्कृति, बौद्ध धर्म और मृत्यु के बाद जीवन के सिद्धांतों को समझने की जरूरत है, तभी वह इस विषय पर बात करने लायक होगा।

‘गोल्ड अर्न’ प्रक्रिया को नकारा

पेन्पा ने चीन की उस मांग को भी सिरे से खारिज कर दिया जिसमें अगला दलाई लामा चुनने के लिए 1793 में चिंग राजवंश द्वारा थोपे गए ‘गोल्ड अर्न’ सिस्टम को अपनाने की बात कही गई थी। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया न तो तिब्बती परंपरा का हिस्सा है और न ही इसका कोई आध्यात्मिक आधार है। दलाई लामा की पहली आठ पीढ़ियां बिना इस प्रक्रिया के ही चुनी गई थीं।

उत्तराधिकारी की घोषणा में अभी वक्त है

पेन्पा ने यह भी स्पष्ट किया कि दलाई लामा की 90वीं जयंती पर उत्तराधिकारी की कोई घोषणा नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि दलाई लामा खुद कह चुके हैं कि वे अभी कम से कम 20 साल और जीवित रहेंगे। जब समय आएगा, तभी सही तरीके से उत्तराधिकारी की जानकारी दी जाएगी।

चीन पर धार्मिक फूट डालने का आरोप

पेन्पा त्सेरिंग ने चीन पर यह आरोप भी लगाया कि वह तिब्बत के बौद्ध समुदाय में जानबूझकर फूट डालने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा, “यह चाल ज्यादा दिन नहीं चलेगी। तिब्बती समुदाय जागरूक है और चीन की साजिशों के खिलाफ डटकर खड़ा रहेगा।”

Tensions between Tibet and China have reignited over the successor of the Dalai Lama. Tibetan government-in-exile leader Penpa Tsering rebuked China’s involvement, declaring that the Dalai Lama’s rebirth is a purely spiritual matter and not a political decision. He dismissed China’s proposed ‘Golden Urn’ method and sarcastically suggested they search for Mao Zedong’s reincarnation first. This controversy over the Dalai Lama successor highlights China’s ongoing religious interference and Tibet’s resistance to political control over spiritual traditions.

spot_img
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img

Share post:

New Delhi
clear sky
29 ° C
29.1 °
29 °
89%
1m/s
5%
Tue
29 °
Wed
37 °
Thu
37 °
Fri
33 °
Sat
38 °
Video thumbnail
अभिनेता गुलशन पांडे और निशिकांत दीक्षित तक पहुंचा ‘पीड़ित को न्याय’ का नया अंक | AIN NEWS 1
02:16
Video thumbnail
इशारों-इशारों में फायरब्रांड Yogi ने Abhijeet Dipke को दिया मुंहतोड़ जवाब !
02:36
Video thumbnail
Meerut Kesarganj Masjid Controversy : मेरठ केसरगंज मस्जिद विवाद पर योगी से क्या बोले टी राजा सिंह ?
04:26
Video thumbnail
Hanuman Ansh Actor Gulshan Pandey in Ghaziabad | ‘हनुमान अंश’ अभिनेता गुलशन पांडे का भव्य स्वागत
04:47
Video thumbnail
नोएडा: एलिवेटेड रोड पर गहरा गड्ढा
00:23
Video thumbnail
मेरठ: PM आवास योजना की फाइल पास करने के नाम पर ₹6 हजार रिश्वत लेते बाबू गिरफ्तार
00:20
Video thumbnail
दिल्ली एयरपोर्ट पर SpiceJet की उड़ानों में 24 घंटे की देरी, यात्रियों का धरना
00:21
Video thumbnail
लुधियाना: सड़क पर अचानक दौड़ने लगी EV कार
00:45
Video thumbnail
"वो गुंडा, वो दंगाई..." CM योगी पर क्या बोली AISA अध्यक्ष नेहा बोरा
00:34
Video thumbnail
उन्नाव: फरार सटोरिए अनुराग द्विवेदी की जन्मदिन पार्टी में मुफ्त खाने का ऐलान
02:37

Subscribe

spot_img
spot_imgspot_img

Popular

spot_img

More like this
Related