spot_imgspot_img

‘जय गुजरात’ पर विवाद के बीच एकनाथ शिंदे की सफाई, बोले- मराठी आत्मा है, गुजरात अभिमान

spot_img

Date:

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हाल ही में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में ‘जय हिंद’, ‘जय महाराष्ट्र’ के साथ ‘जय गुजरात’ का नारा लगाया, जिसके बाद सियासी गलियारों में घमासान मच गया। उद्धव ठाकरे गुट ने इस पर आपत्ति जताते हुए शिंदे की शिवसेना को “अमित शाह की डुप्लीकेट पार्टी” तक कह डाला।

इस विवाद पर पहली बार प्रतिक्रिया देते हुए एकनाथ शिंदे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और उद्धव ठाकरे पर पलटवार करते हुए कहा, “जिनके घर कांच के होते हैं, वो दूसरों पर पत्थर नहीं फेंकते।” उन्होंने एक पुराना वीडियो भी साझा किया जिसमें खुद उद्धव ठाकरे ‘जय भारत, जय महाराष्ट्र, जय गुजरात’ कहते नजर आ रहे हैं। साथ ही आदित्य ठाकरे की एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें उनके पीछे गुजराती में ‘केम छो’ लिखा है।

शिंदे ने साफ किया कि उन्होंने ‘जय गुजरात’ नारा इसलिए दिया क्योंकि उस कार्यक्रम में गुजराती भाई-बहन भी बड़ी संख्या में मौजूद थे। उन्होंने कहा, “पुणे का वह कॉम्प्लेक्स मराठी और गुजराती लोगों ने मिलकर खड़ा किया है। ‘जय हिंद’ देश का अभिमान है, ‘जय महाराष्ट्र’ महाराष्ट्र की अस्मिता है और ‘जय गुजरात’ वहां मौजूद समुदाय का सम्मान था।”

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मराठी उनकी श्वास है और हिंदुत्व उनकी आत्मा। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया कि वो लोग फेक नैरेटिव फैलाकर राजनीतिक लाभ लेना चाहते हैं। “लोकसभा चुनाव में पाकिस्तान के झंडे लहराए गए थे, तब इनका मराठी प्रेम कहां गया था?” उन्होंने सवाल उठाया।

शिंदे ने यह भी जोड़ा कि मराठी को उन्होंने अभिजात भाषा का दर्जा दिलवाया है और 2019 की तरह वे मराठी अस्मिता से कोई समझौता नहीं करेंगे। “बालासाहेब ठाकरे की दी हुई सीख के मुताबिक हम आगे बढ़ रहे हैं। मराठी मानुस और महाराष्ट्र से हमारा दिल का रिश्ता है।”

Maharashtra Deputy CM Eknath Shinde has responded to the political row over his ‘Jai Gujarat’ slogan during a Pune event. Clarifying his stance, Shinde said the slogan was a mark of respect to the Gujarati community present at the venue. He emphasized that ‘Jai Maharashtra’ represents regional pride while ‘Jai Gujarat’ acknowledged local contributors. Taking a jab at Uddhav Thackeray, Shinde shared old videos of Thackeray himself using similar phrases and defended Marathi pride, stating that Hindutva is their soul and Marathi is their breath.

spot_img
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img

Share post:

New Delhi
clear sky
32.5 ° C
32.5 °
32.5 °
16 %
4.4kmh
10 %
Mon
32 °
Tue
32 °
Wed
32 °
Thu
31 °
Fri
34 °
Video thumbnail
Rahul Gandhi: जो मोदी और अमित शाह कहते हैं वही ये करता है' | #shorts #assamelection2026 #bjp
00:07
Video thumbnail
Rahul Gandhi Viral Video: कमान से छूटा तीर, राहुल गांधी का रिएक्शन Viral | #rahulgandhi #viralvideo
00:39
Video thumbnail
Yati Narsinghanand on BJP, RSS : संघ वाले अपनी बेटियों को मुसलमानो को देते है
00:45
Video thumbnail
Akhilesh Yadav पर भड़के भाजपा विधायक Tejpal Singh Nagar, PDA दादरी रैली को बताया फ्लॉप !
24:03
Video thumbnail
Yati Marsinghanand Exclusive : इस्लाम पर क्या बोले यति नरसिंहानंद, RSS पर लगाए कड़े आरोप !
13:44
Video thumbnail
UP Election 2027 : BJP को लेकर नाखुश हुई जनता ? लोनी विधायक के बारे में क्या बोले | Ground Report
26:56
Video thumbnail
LPG Cylinder News : क्या सिलिंडर के लिए लग रहीं है लाइन ? या विपक्ष की एक चाल | Ground Report
08:21
Video thumbnail
Raghav Chadha की बगावत पर AAP नेताओं का तगड़ा पलटवार। Sanjay Singh। Atishi। Kejriwal। Rajyasabha
14:48
Video thumbnail
Aam Aadmi Party को MP Raghav Chadha का जवाब, तोड़ दी चुप्पी
00:57
Video thumbnail
मोनालिसा के मुँह से निकला कान्हा तो भड़की आस्था माँ !
00:42

Subscribe

spot_img
spot_imgspot_img

Popular

spot_img

More like this
Related