spot_imgspot_img

HAL को मिला 120 तेजस Mk2 फाइटर जेट्स का बड़ा ऑर्डर, IAF बेड़े को मिलेगा नया दम

spot_img

Date:

भारतीय रक्षा क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि के तौर पर हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) को 120 तेजस Mk2 लड़ाकू विमानों का ऑर्डर मिला है। इस कदम से भारतीय वायुसेना (IAF) का बेड़ा और मजबूत होगा और पुराने विमानों को बदलकर आधुनिक तकनीक से लैस किया जा सकेगा।

पुराने विमानों की जगह तेजस Mk2

भारतीय वायुसेना अगले कुछ वर्षों में अपने पुराने लड़ाकू विमानों को रिटायर कर रही है, जिनमें MiG-29, Mirage-2000 और Jaguar शामिल हैं। इन विमानों की कुल संख्या लगभग 230 है। तेजस Mk2 इन्हीं विमानों की जगह लेगा और IAF की मारक क्षमता को काफी बढ़ाएगा।

HAL की उत्पादन योजना

वर्तमान में वायुसेना ने HAL को 120 तेजस Mk2 विमान देने का ऑर्डर दिया है, लेकिन पुराने विमानों की कुल संख्या को देखते हुए अंतिम ऑर्डर 200 से अधिक हो सकता है। HAL अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ाकर सालाना 30 विमानों की डिलीवरी सुनिश्चित करेगा।

तेजस Mk2 की खासियत

तेजस Mk2 एक 4.5 पीढ़ी का मल्टी-रोल लड़ाकू विमान है। यह तेजस Mk1A की तुलना में अधिक शक्तिशाली और आधुनिक है। इसमें जनरल इलेक्ट्रिक F414 इंजन लगाया जाएगा और Uttam AESA रडार देश में निर्मित होगा। यह विमान Astra लंबी दूरी की मिसाइल सहित कई आधुनिक हथियारों का उपयोग कर सकता है। इसे इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह मौजूदा विमानों और भविष्य में बनने वाले AMCA 5वीं पीढ़ी के विमान के बीच तकनीकी खाई को भर सके।

हर साल कितने विमान तैयार होंगे?

HAL ने तेजस Mk2 के लिए प्रारंभिक उत्पादन दर 24 विमान प्रति वर्ष तय की है। इस हिसाब से 2036 तक वायुसेना को 120 विमान मिल जाएंगे। अगर अंतिम ऑर्डर बढ़ता है, तो HAL उत्पादन बढ़ाकर सालाना 30 विमान बनाएगा, जिससे डिलीवरी समय पर पूरी होगी।

इंजन निर्माण में साझेदारी

तेजस Mk2 के F414 इंजन भारत में ही निर्मित होंगे। इसके लिए HAL और अमेरिकी कंपनी जनरल इलेक्ट्रिक के बीच लाइसेंस उत्पादन का ऐतिहासिक समझौता हुआ है। यह कदम आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण है।

पहला उड़ान और सीरियल प्रोडक्शन

तेजस Mk2 की पहली उड़ान 2027 में होने की संभावना है। इसके बाद 2031 से इसका सीरियल प्रोडक्शन शुरू होगा। यह IAF की भविष्य की युद्ध क्षमता और आधुनिकीकरण की योजना में अहम भूमिका निभाएगा।

spot_img
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img

Share post:

New Delhi
clear sky
28 ° C
31.1 °
28 °
74%
1.5m/s
0%
Sun
28 °
Mon
37 °
Tue
38 °
Wed
38 °
Thu
37 °
Video thumbnail
सोनम यादव की AI वीडियो वायरल करने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी, पुलिस से सख्त एक्शन की मांग
01:59
Video thumbnail
लखनऊ: चंद्रशेखर आजाद का दावा, फार्म हाउस पर रची गई हत्या की साजिश; सरकार से जांच की मांग
02:43
Video thumbnail
क्या आरती करते समय Salman Khan से गलती हुई ?
00:31
Video thumbnail
कनॉट प्लेस में मिंटो ब्रिज के पास चलती सड़क पर गिरा रेड लाइट का खंभा
00:19
Video thumbnail
अरविंद केजरीवाल का अमित शाह पर निशाना, बोले- लॉरेंस बिश्नोई को दामाद की तरह क्यों रखा जा रहा?
00:21
Video thumbnail
Akhilesh Yadav : "जब तक ये मुख्यमंत्री रहेंगे, जब तक ये सरकार रहेगी कानून से काम नहीं होगा"
02:10
Video thumbnail
अभिनेता गुलशन पांडे और निशिकांत दीक्षित तक पहुंचा ‘पीड़ित को न्याय’ का नया अंक | AIN NEWS 1
02:16
Video thumbnail
इशारों-इशारों में फायरब्रांड Yogi ने Abhijeet Dipke को दिया मुंहतोड़ जवाब !
02:36
Video thumbnail
Meerut Kesarganj Masjid Controversy : मेरठ केसरगंज मस्जिद विवाद पर योगी से क्या बोले टी राजा सिंह ?
04:26
Video thumbnail
Hanuman Ansh Actor Gulshan Pandey in Ghaziabad | ‘हनुमान अंश’ अभिनेता गुलशन पांडे का भव्य स्वागत
04:47

Subscribe

spot_img
spot_imgspot_img

Popular

spot_img

More like this
Related