AIN NEWS 1: उत्तर भारत के अलग अलग भागों में बीते दिनों खूब ज्यादा बारिश देखने को मिली लेकिन राजधानी दिल्ली में बारिश अब लगभग खत्म हो चुकी है और एक बार फिर से गर्मी आपको तपा देने वाली है। वहीं यूपी में इस बारिश का दौर एक बार फिर से ऐसा ही शुरू हो सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक 7 और 8 मई को ही बारिश और ओलावृष्टि को लेकर अब अलर्ट जारी किया गया है। वहीं आज का मौसम काफ़ी ज्यादा सामान्य रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक तो यूपी में मौसम सामान्य ही रहेगा। वहीं ऐसा अनुमान है की अगले 2 दिनों में बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिल सकती है। वहीं इस दौरान 50 किमी की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में काफ़ी बदलाव की संभावना है। वैसे राज्य में आज मौसम पूरी तरह से शुष्क रहेगा और गर्मी भी अब बढ़ेगी। संभावना तो यह भी जताई जा रही है कि सोमवार से राज्य के कुछ स्थानों पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच सकता है। वहीं शुक्रवार के दिन भी तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कुल बढ़ोत्तरी दर्ज की गई थी। वहीं जयपुर में आज तापमान 24-35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने वाली है। वहीं कई स्थानों पर बारिश की भी संभावना। साथ ही बिजले गिरने की संभावना भी है। इस कारण येलो अलर्ट भी मौसम विभाग के द्वारा जारी किया गया है। इस दौरान 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। राज्य में 7 मई के दिन मौसम काफ़ी शुष्क रहेगा। वहीं 8, 9 मई के दौरान अधिकतम तापमान 40-43 डिग्री सेल्सियस के बीच में रहने की संभावना है।

जाने दिल्ली का मौसम

देश की राजधानी दिल्ली में शनिवार के दिन आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। एक से दो स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी देखने को मिल सकती है। वहीं इस दौरान अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस वहीं न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की पूरी संभावना है। 7 मई से मौसम पूरी तरह से ही शुष्क हो जाएगा। और 11 मई तक ही यह शुष्क ही बना रहेगा। इसकी वजह से ही तापमान में भी सुधार होगा और गर्मी बढ़ने लगेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 37-38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20-21 डिग्री के आसपास रहने की पूरी संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here