spot_imgspot_img

Morning News Brief: पाकिस्तानी रक्षामंत्री की भारत को धमकी; दार्जिलिंग में लैंडस्लाइड से 23 मौतें; भारत ने अब पाकिस्तान को विमेंस वर्ल्ड कप में हराया

spot_img

Date:

नमस्कार,
कल की बड़ी खबर दार्जिलिंग में लैंडस्लाइड से हुई 20 मौतों से जुड़ी रही। दूसरी बड़ी खबर क्रिकेट जगत को लेकर रही। भारत ने अब पाकिस्तान को विमेंस वर्ल्ड कप में भी हरा दिया है।

आज का प्रमुख इवेंट:

  • नोबेल पुरस्कार 2025 की घोषणाएं शुरू होंगी, जो 13 अक्टूबर तक चलेंगी। ये अवॉर्ड फिजियोलॉजी, भौतिकी, रसायन, साहित्य, शांति और अर्थशास्त्र के लिए दिए जाएंगे।

 

 

कल की बड़ी खबरें:

दार्जिलिंग में भीषण भूस्खलन से 23 की मौत, नेपाल में 51 लोगों ने गंवाई जान

नेपाल में भारी बारिश और भूस्खलन ने मचाई तबाही, अब तक 51 लोगों की मौत- Hum  Samvet

मुख्य बिंदु:

  • दार्जिलिंग में 7 स्थानों पर लैंडस्लाइड, कई घर तबाह

  • मिरिक में पुल टूटा, सड़कें और हाईवे बंद

  • नेपाल में दो दिनों की बारिश से बाढ़ और लैंडस्लाइड में 51 मौतें

पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण शनिवार को सात अलग-अलग स्थानों पर भूस्खलन हुआ। इन घटनाओं में अब तक 23 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मिरिक क्षेत्र में एक लोहे का पुल बह गया, जिससे कई गांवों का संपर्क टूट गया है।

भूस्खलन के कारण कई घर पूरी तरह ध्वस्त हो गए हैं और सड़कें मलबे से भर गई हैं, जिससे राहत और बचाव कार्यों में बड़ी दिक्कतें आ रही हैं। भारी बारिश के चलते तीस्ता नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। सिलिगुड़ी को सिक्किम और कालिम्पोंग से जोड़ने वाला नेशनल हाईवे पूरी तरह बंद हो गया है, जिससे दार्जिलिंग शहर का आसपास के इलाकों से संपर्क टूट गया है।

वहीं, पड़ोसी देश नेपाल में भी भारी बारिश ने तबाही मचाई है। शुक्रवार से जारी बारिश के कारण भूस्खलन और बाढ़ से दो दिनों में 51 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 9 लोग लापता बताए जा रहे हैं। नदियों का जलस्तर बढ़ने से कई घर और बस्तियां जलमग्न हो गई हैं। हालात की गंभीरता को देखते हुए नेपाल सरकार ने सोमवार और मंगलवार को पूरे देश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।

बिहार में सफल रहा SIR सिस्टम, अब देशभर में लागू होगा; सभी बूथों पर होगी 100% वेबकास्टिंग

Commission is preparing SIR simultaneously in the country | देश में एक साथ  SIR की तैयारी में आयोग: दो लाख नए BLO जुड़ेंगे; हर एक पर 250 घरों की  जिम्मेदारी होगी | Dainik Bhaskar

मुख्य बिंदु:

  • बिहार में 90,217 बूथ लेवल ऑफिसरों ने किया उत्कृष्ट कार्य

  • अब किसी भी मतदान केंद्र पर 1200 से अधिक वोटर नहीं होंगे

  • SIR प्रक्रिया में 69 लाख नाम हटे, 21.53 लाख नए जोड़े गए

चुनाव आयोग ने बिहार में सफल हुए SIR (Special Intensive Revision) सिस्टम को अब देशभर में लागू करने की घोषणा की है। पटना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार ने बताया कि बिहार में SIR पूरी तरह सफल रहा और इसे पूरे भारत में लागू किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि बिहार में 90,217 बूथ लेवल ऑफिसरों ने बेहतरीन तरीके से काम किया है। अब किसी भी मतदान केंद्र पर 1200 से ज्यादा मतदाता नहीं होंगे, ताकि मतदान प्रक्रिया अधिक सुव्यवस्थित और पारदर्शी हो सके। साथ ही, सभी पोलिंग बूथों पर 100% वेबकास्टिंग की जाएगी, जिससे चुनाव प्रक्रिया पर पूरी निगरानी रखी जा सके।

बिहार में हाल ही में जारी हुई SIR की अंतिम मतदाता सूची में लगभग 69 लाख नाम हटाए गए हैं, जबकि 21.53 लाख नए मतदाता जोड़े गए हैं। इससे पहले जारी ड्राफ्ट लिस्ट में 65.63 लाख नामों को हटाया गया था। चुनाव आयोग का कहना है कि यह कदम मतदाता सूची को अधिक सटीक और त्रुटिरहित बनाने की दिशा में उठाया गया है।

सोनम वांगचुक बोले – लेह हिंसा की न्यायिक जांच तक जेल में ही रहूंगा

Leh Violence Judicial Inquiry; Sonam Wangchuk KDA | Ladakh Protest | वांगचुक  की मांग– लेह हिंसा की न्यायिक जांच हो: कहा- जब तक ऐसा नहीं होता, जेल में  रहूंगा; 4 लोगों की

मुख्य बिंदु:

  • वांगचुक ने लेह हिंसा में मारे गए 4 लोगों के लिए स्वतंत्र न्यायिक जांच की मांग की

  • जोधपुर सेंट्रल जेल से पत्र लिखकर जताई संवेदना

  • NSA के तहत गिरफ्तारी के बाद सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई

लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने लेह हिंसा में हुई 4 लोगों की मौत की स्वतंत्र न्यायिक जांच की मांग की है। जोधपुर सेंट्रल जेल से लिखे एक पत्र में उन्होंने कहा कि जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। वांगचुक ने लिखा कि जब तक इन मौतों की निष्पक्ष जांच नहीं होती, वे जेल से बाहर नहीं आएंगे।

वांगचुक को 26 सितंबर को हिंसा भड़काने के आरोप में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत गिरफ्तार किया गया था। वर्तमान में वे जोधपुर सेंट्रल जेल में बंद हैं।

इस बीच, उनकी रिहाई की मांग को लेकर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) के सदस्यों ने नई दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया। वहीं, वांगचुक की पत्नी ने उनकी गिरफ्तारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में हेबियस कॉर्पस याचिका दाखिल की है, जिसकी सुनवाई आज होगी।

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने दी आगाह — “अगर जंग हुई तो भारत अपने युद्ध विमानों के मलबे में दब जाएगा”

डर गए PAK के रक्षा मंत्री Khawaja Asif, 'युद्धविराम' के लिए...

मुख्य बिंदु:

  • पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसीफ ने X पर भारत को युद्ध की चेतावनी दी।

  • आसीफ ने भारतीय नेतृत्व पर आरोप लगाया कि वे घरेलू समस्याओं से ध्यान हटाने के लिए तनाव बढ़ा रहे हैं।

  • पाकिस्तानी सेना ने भी तनाव बढ़ने पर दोनों देशों के विनाश की आशंका जताई थी।

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसीफ ने एक बार फिर भारत को कड़ा संदेश भेजा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि अगर इस बार जंग हुई तो भारत अपने ही लड़ाकू विमानों के मलबे के नीचे दब जाएगा। आसीफ ने अपने ट्वीट में भारतीय नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए यह भी कहा कि नई दिल्ली जानबूझकर सीमा पर तनाव बढ़ा रहा है ताकि नागरिकों का ध्यान घरेलू चुनौतियों से हट सके।

इसके पहले भी पाकिस्तान के सैन्य अधिकारियों ने टिप्पणी की थी कि कुछ भारतीय नेताओं और रक्षा पदाधिकारियों के बयान युद्ध को भड़काने वाले हैं। पाक सैन्य सूत्रों ने कहा था कि जब हालात ऐसे चरम पर पहुंचते हैं तो दोनों देशों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा और इस तरह की परिस्थितियों में दोनों पक्षों के विनाश की संभावना को नकारा नहीं जा सकता।

स्थिति को काबू में रखने के लिए दोनों देशों से संयम बरतने की अपील की जा रही है, जबकि राजनयिक चैनलों और मीडिया पर दोनों पक्षों के बयान पर नज़र बनी हुई है।

भारत ने पाकिस्तान को विमेंस वर्ल्ड कप में 88 रन से हराया, अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंची टीम इंडिया

Women World Cup : India defeats Pakistan, registers a resounding 88-run win  in the Women World Cup, Kranti and Deepti take 3 wickets  each-m.khaskhabar.com

मुख्य बिंदु:

  • भारत ने पाकिस्तान को 88 रन से दी करारी शिकस्त

  • क्रांति गौड़ बनीं ‘प्लेयर ऑफ द मैच’, तीन विकेट झटके

  • भारतीय टीम दो मैचों में चार अंक के साथ टेबल में टॉप पर

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने विमेंस वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 88 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने टूर्नामेंट की अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है।

मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ने 50 ओवर में 247 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से हरलीन देओल ने सर्वाधिक 46 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 43 ओवर में 159 रन पर ढेर हो गई।

भारतीय गेंदबाज क्रांति गौड़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सदफ शमास (6 रन), आलिया रियाज (2 रन) और नतालिया परवेज (33 रन) को पवेलियन भेजा। उनके इस प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

रोचक बात यह है कि भारत ने लगातार चौथे रविवार को पाकिस्तान को हराया है। इससे पहले 14, 21 और 28 सितंबर को मेंस एशिया कप में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को तीनों मुकाबलों में पराजित किया था।

शिकागो में नेशनल गार्ड्स और प्रदर्शनकारियों में झड़प, 1000 से अधिक गिरफ्तार

शिकागो में अवैध प्रवासियों के खिलाफ ट्रंप के ऑपरेशन का विरोध, नेशनल गार्ड्स  से भिड़े प्रदर्शनकारी

मुख्य बिंदु:

  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 300 नेशनल गार्ड्स तैनात किए

  • प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए गार्ड्स ने केमिकल का इस्तेमाल किया

  • केटी अब्राहम की मौत के बाद शुरू हुए प्रदर्शन ने हिंसक रूप लिया

अमेरिका के शिकागो में हालात तनावपूर्ण हो गए जब नेशनल गार्ड्स और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई। पुलिस ने बताया कि अब तक 1000 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। झड़प के दौरान नेशनल गार्ड्स ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए केमिकल स्प्रे का इस्तेमाल किया।

स्थिति को देखते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शहर में 300 नेशनल गार्ड्स की तैनाती की थी। बढ़ते अपराध और हिंसक प्रदर्शनों को रोकने के लिए प्रशासन ने यह कदम उठाया।

प्रदर्शन की शुरुआत उस घटना के बाद हुई जिसमें केटी अब्राहम नाम की एक लड़की की मौत हो गई थी। उसे एक अवैध अप्रवासी द्वारा तेज रफ्तार कार से कुचला गया था। इस घटना के बाद सरकार ने ‘ऑपरेशन मिडवे ब्लिट्ज’ शुरू किया, जिसके तहत अवैध अप्रवासियों और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी कार्रवाई के विरोध में शिकागो में प्रदर्शन भड़क गए, जो अब हिंसक रूप ले चुके हैं।

spot_img
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[adinserter block="1"] [adinserter block="2"]
[adinserter name="Block 2"]
spot_imgspot_img

Share post:

New Delhi
mist
17 ° C
19.1 °
17 °
100%
2.1m/s
0%
Wed
29 °
Thu
30 °
Fri
33 °
Sat
33 °
Sun
33 °
Video thumbnail
Ghaziabad : दंगल लड़ने जा रहीं महिला पहलवानों से छेड़छाड़ और मारपीट, CM योगी से माँगा इंसाफ !
12:32
Video thumbnail
माउंट एवरेस्ट क्षेत्र में लैंडिंग के वक्त दो हेलीकॉप्टर आपस में टकराए
00:15
Video thumbnail
डिप्टी CM Keshav Prasad Maurya के भाषण में टोका-टाकी, युवकों ने पूछा- 'UGC पर भी कुछ बोलेंगे?'
02:40
Video thumbnail
यूपी DGP राजीव कृष्ण ने पुलिस और मीडिया के संबंधों को लेकर दिया अहम बयान
00:52
Video thumbnail
दिल्ली में हवा हुई खराब, AQI 278 पहुंचा
00:24
Video thumbnail
Sambit Patra : "प्रियंका जी को बोलने का मौका नहीं दिया जा रहा"
01:11
Video thumbnail
Amit Shah : 'वोट बचाओ रैली' नहीं, 'घुसपैठिया बचाओ रैली' थी'
01:06
Video thumbnail
ACP मानसवी वशिष्ठ के प्रदर्शन पर अब वकीलों का जवाब
01:14
Video thumbnail
Major explosion reported at oil refinery in Visakhapatnam, India, massive fire and smoke seen rising
00:22
Video thumbnail
वकीलों के खिलाफ अचानक सड़क पर उतरी दिल्ली पुलिस, फिर बीच रोड पर गुस्से में ACP ने जो कहा...सब हैरान!
20:10

Subscribe

spot_img
spot_imgspot_img

Popular

spot_img
[the_ad id="1183"] [the_ad id="1189"]

More like this
Related