spot_imgspot_img

नेशनल हेराल्ड केस: ईडी ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत कई कांग्रेस नेताओं के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की

spot_img

Date:

AIN NEWS 1 | प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग केस में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और सैम पित्रोदा समेत कई नेताओं के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। यह चार्जशीट दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश की गई है। कोर्ट इस केस में आरोपों पर सुनवाई 25 अप्रैल को करेगा।

ईडी ने इस मामले में सुमन दुबे और कुछ अन्य लोगों के नाम भी चार्जशीट में शामिल किए हैं। यह पहली बार है जब सोनिया गांधी (कांग्रेस संसदीय दल की नेता) और राहुल गांधी (लोकसभा में नेता विपक्ष) के खिलाफ किसी आपराधिक मामले में आधिकारिक रूप से चार्जशीट दाखिल की गई है।

दिलचस्प बात यह है कि यह चार्जशीट उस दिन दाखिल की गई, जब रॉबर्ट वाड्रा (प्रियंका गांधी के पति) से हरियाणा की एक रियल एस्टेट डील को लेकर पूछताछ की गई थी।

ईडी ने की संपत्ति जब्ती

ईडी ने इस केस की जांच के दौरान एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (AJL) और यंग इंडिया से जुड़ी करीब 751.9 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। ये कार्रवाई दिल्ली, मुंबई और लखनऊ में की गई। जांच एजेंसी का दावा है कि यह संपत्ति मनी लॉन्ड्रिंग के जरिए अर्जित की गई है।

कांग्रेस ने लगाया राजनीतिक बदले का आरोप

कांग्रेस ने इस कार्रवाई को “राजनीतिक बदले की भावना” बताया है। पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि यह कार्रवाई कानून के शासन की आड़ में राज्य प्रायोजित हमला है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ आरोप पत्र केवल मोदी सरकार की धमकी और दबाव की राजनीति का हिस्सा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि कांग्रेस और उसका नेतृत्व चुप नहीं बैठेगा और अंत में सत्यमेव जयते होगा।

In a major development in the National Herald case, the Enforcement Directorate (ED) has filed a chargesheet under the PMLA against prominent Congress leaders including Sonia Gandhi, Rahul Gandhi, and Sam Pitroda. The agency has also seized properties worth ₹751.9 crore linked to Young India and Associated Journals Ltd (AJL), calling it proceeds of crime. This move marks the first formal legal action of its kind against both Sonia and Rahul Gandhi and has triggered strong political reactions from the Congress party.

spot_img
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[adinserter block="1"] [adinserter block="2"]
[adinserter name="Block 2"]
spot_imgspot_img

Share post:

New Delhi
clear sky
28.8 ° C
28.8 °
28.8 °
47%
1.6m/s
0%
Sun
30 °
Mon
29 °
Tue
30 °
Wed
31 °
Thu
32 °
Video thumbnail
चमोली: बदरीनाथ धाम की पहाड़ियों में फिर लगी आग, धुएं का गुबार छाया
00:33
Video thumbnail
Building a Massive Extreme Wildlife Overpass... AI or Advaced Technology ?
00:29
Video thumbnail
Ghaziabad Police Station Blast : लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर को मिली धमकी
00:50
Video thumbnail
जहरीली हुई दिल्ली की हवा, आनंद विहार में 328 पहुंचा AQI
00:07
Video thumbnail
रत के कारोबारी ने कर्मचारियों को दिया ₹1 लाख से ज्यादा का दिवाली गिफ्ट!
02:09
Video thumbnail
Ghaziabad Police Station Blast : Vasundhara पुलिस चौकी में धमाका, आतंकी साजिश ?
05:28
Video thumbnail
दिल्ली के MG रोड में एक कार शोरूम में भीषण आग लग गई।
00:35
Video thumbnail
दिल्ली : साकेत कोर्ट के पास कार शोरूम में भीषण आग
00:15
Video thumbnail
दिल्ली : कनॉट प्लेस में दीपावली को लेकर ड्रोन शो किया गया
00:16
Video thumbnail
Diwali From Space : अंतरिक्ष से शुभांशु शुक्ला ने देखा अनोखा नजारा! दिवाली के रोशनी और आतिशबाजी
00:12

Subscribe

spot_img
spot_imgspot_img

Popular

spot_img
[the_ad id="1183"] [the_ad id="1189"]

More like this
Related