spot_imgspot_img

गाजियाबाद में वृद्ध की पेंशन को पटवारी ने निजी मकान बताकर रद्द किया, एंटी करप्शन टीम सक्रिय

spot_img

Date:

AIN NEWS 1 गाजियाबाद: तहसील सदर में तैनात पटवारी निशांत त्यागी पर एक गंभीर आरोप सामने आया है, जिसमें उन्होंने एक 65 वर्षीय गरीब वृद्ध के वृद्धावस्था पेंशन आवेदन को गलत तरीके से निरस्त कर दिया।

सेन विहार नई बस्ती निवासी बृहम चंद त्यागी की पत्नी दिव्यांग हैं और उनकी बेटी भी मानसिक और शारीरिक रूप से असमर्थ है। बेटी का पति भी अब इस दुनिया में नहीं रहा, जिससे वह और उनका बेटा भी बृहम चंद के ही सहारे हैं। पूरे परिवार की जिम्मेदारी अकेले वृद्ध के कंधों पर है, लेकिन उम्र और परिस्थिति के चलते उन्हें काम मिलना मुश्किल है।

बृहम चंद ने अपनी गरीबी और मजबूरी को देखते हुए बीते दो वर्षों में तीन बार पेंशन के लिए आवेदन किया। लेकिन पटवारी निशांत त्यागी ने कथित रूप से उनसे पैसे की मांग पूरी न होने पर गलत रिपोर्ट लगाई, जिसमें लिखा गया कि वह अपने खुद के मकान में रह रहे हैं, जबकि हकीकत में वह कई वर्षों से किराए के मकान में रहते हैं। इस आधार पर उनका आवेदन रद्द करवा दिया गया।

इस मामले ने प्रशासन और समाज में सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों पर SDM या DM कोई कड़ी कार्रवाई करेंगे?

त्यागी समाज के अंदर भी यह सवाल उठ रहा है कि जब ऊंचे पदों पर बैठे त्यागी अधिकारी अपने पद का इस्तेमाल सिर्फ अमीर रिश्तेदारों के लिए करते हैं, तो क्या गरीब और पीड़ित समाज के सदस्यों के लिए भी उनकी कोई जिम्मेदारी नहीं है?

जब मीडिया कर्मियों ने निशांत त्यागी से संपर्क करने की कोशिश की, तो उन्होंने कई दिनों तक कॉल नहीं उठाया। यह व्यवहार यह सोचने पर मजबूर करता है कि आम जनता के साथ उनका रवैया कैसा होगा?

जनता की मांग है कि ऐसे झूठे और भ्रष्ट अधिकारियों को तत्काल निलंबित कर पद से हटाया जाए, ताकि भविष्य में कोई और गरीब व्यक्ति सिस्टम की बेरुखी का शिकार न हो।

A shocking case has emerged from Ghaziabad where a corrupt patwari, Nishant Tyagi, allegedly canceled the old age pension application of a 65-year-old man by falsely reporting his rented house as self-owned. The victim, burdened with a disabled wife and daughter, has been applying for pension for two years. Calls for action against corrupt patwaris are intensifying as the anti-corruption team continues its crackdown.

spot_img
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img

Share post:

New Delhi
haze
30.1 ° C
30.1 °
30.1 °
35 %
3.6kmh
20 %
Tue
32 °
Wed
34 °
Thu
33 °
Fri
26 °
Sat
31 °
Video thumbnail
UP Police SI Bharti Question Paper : 'Pandit' वाले ऑप्शन पर मचा हंगामा, साजिश या कुछ और?
10:29
Video thumbnail
Rahul Gandhi पर असलियत में तो आज भड़के OM Birla, जमकर लगाई क्लास, फिर दिखाया सदन से बहार का रास्ता !
10:51
Video thumbnail
Rani Laxmi Bai Scooty Yojana 2026
00:19
Video thumbnail
संसद में PM Modi पर Rahul ने बोला हमला तो गुस्से में OM Birla ने तबीयत से धोया! Om Birla vs Rahul
10:40
Video thumbnail
''कुकर्म करो, कंडोम का इस्तेमाल..'' हरियाणवी ताऊ Ramchandra Jangra का भाषण सुनकर विपक्ष हैरान रह गए!
32:06
Video thumbnail
Amit Shah ने खोली Rahul Gandhi की पोल तो Mahua Moitra बौखला गईं, फिर देखिये क्या हुआ ?
14:20
Video thumbnail
"महात्मा गांधी की हत्या के बाद Nehru Edwina के साथ एक कमरे में बंद थे", Lok Sabha में जबरदस्त बवाल
09:09
Video thumbnail
Ghaziabad में हनुमान चालीसा चलाने पर, हिन्दू परिवार पर हमला ! | Nandgram News | Ghaziabad News
15:26
Video thumbnail
GDA का बड़ा फैसला: 2026 में गाज़ियाबाद में आएगा बड़ा बदलाव
32:16
Video thumbnail
Holi पर Delhi के Uttam Nagar के Tarun की कर दी हत्या,पिता ने लगाई गुहार | Top News | Delhi Crime
05:46

Subscribe

spot_img
spot_imgspot_img

Popular

spot_img

More like this
Related