spot_imgspot_img

सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला: हिंदू लड़की से शादी करने पर जेल में बंद मुस्लिम युवक को तुरंत जमानत

spot_img

Date:

AIN NEWS 1 | सुप्रीम कोर्ट ने एक मुस्लिम युवक को राहत देते हुए उसे तुरंत जमानत देने का आदेश दिया है, जिसे हिंदू लड़की से शादी करने के चलते छह महीने से जेल में रखा गया था। कोर्ट ने उत्तराखंड सरकार को फटकार लगाते हुए कहा कि यदि दोनों बालिग हैं और उनके परिवारों की रजामंदी से शादी हुई है, तो राज्य को इस पर ऐतराज जताने का कोई हक नहीं है।

यह फैसला जस्टिस बी. वी. नागरत्ना और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की बेंच ने अमान सिद्दीकी उर्फ अमन चौधरी की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए सुनाया। अमान को उत्तराखंड फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट, 2018 और भारतीय न्याय संहिता, 2023 के तहत धार्मिक पहचान छिपाने और हिंदू रीति-रिवाजों से शादी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, “दोनों बालिग हैं, अपने जीवन के फैसले खुद ले सकते हैं और उनके परिवार इस विवाह में सहमत हैं। ऐसे में राज्य सरकार की आपत्ति का कोई आधार नहीं है। इसके अलावा चल रही आपराधिक प्रक्रिया भी उनके साथ रहने में बाधा नहीं बन सकती।”

अमान के वकील ने कोर्ट को बताया कि शादी अरेंज मैरिज थी और शादी के बाद ही कुछ संगठनों ने आपत्ति जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। वकील ने यह भी कहा कि अगर याचिकाकर्ता को जमानत मिल जाती है, तो कपल अपने परिवारों से अलग होकर शांतिपूर्वक जीवन व्यतीत करेगा।

सुप्रीम कोर्ट को यह भी बताया गया कि शादी के अगले ही दिन याचिकाकर्ता ने एक एफिडेविट दिया था, जिसमें यह साफ किया गया था कि उसने अपनी पत्नी पर धर्म परिवर्तन का कोई दबाव नहीं डाला है। दोनों अपने-अपने धर्म को मानने के लिए स्वतंत्र हैं।

In a crucial judgment on interfaith marriage in India, the Supreme Court has granted bail to Aman Siddiqui, a Muslim man jailed for over six months for marrying a Hindu woman with mutual family consent. The SC slammed the Uttarakhand government for interfering in the private lives of consenting adults. The couple’s arranged marriage, supported by both families, was wrongly targeted under the Uttarakhand Freedom of Religion Act, 2018. The court reaffirmed that adults are free to choose their partners and practice their religion independently, marking a major step in protecting interfaith couples’ rights in India.

spot_img
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img

Share post:

New Delhi
scattered clouds
29 ° C
29.1 °
29 °
89 %
1kmh
49 %
Mon
34 °
Tue
37 °
Wed
39 °
Thu
41 °
Fri
37 °
Video thumbnail
Kangana Ranaut की ‘मेरी जवानी…’ वाले बयान पर Baba Ramdev का पलटवार; दिया करारा जवाब!
06:33
Video thumbnail
रेलवे की चादर लेकर बाजार में घूमते दिखे लोग, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
00:21
Video thumbnail
Delhi Bhalswa Dairy Viral Video Police Attacked
00:08
Video thumbnail
गड्ढे भरने के लिए बजरी लेकर जा रहा ट्रक खुद एक गहरे गड्ढे में समा गया
00:16
Video thumbnail
रक्षाबंधन पर सीएम योगी के 4 बड़े तोहफे !
01:33
Video thumbnail
कन्नौज में पुलिस वाहन हादसे के बाद सोने की तस्करी का खुलासा
00:12
Video thumbnail
चीनी के बढ़ते दामों पर अटल बिहारी वाजपेयी का बयान वायरल
00:38
Video thumbnail
बाकी सब तो ठीक है लेकिन यह परिवार ऊपर शिफ्ट कैसे हुआ होगा...
00:16
Video thumbnail
उन्नाव में राष्ट्रगान बीच ही चल पड़े यूपी विधानसभा अध्यक्ष और BJP के वरिष्ठ नेता सतीश महाना
00:34
Video thumbnail
तेज DJ की आवाज से दुकान में सामान गिरा, दुकानदार परेशान
00:34

Subscribe

spot_img
spot_imgspot_img

Popular

spot_img

More like this
Related

एक्टिव जर्नलिस्ट एसोसिएशन ट्रस्ट का संगठन विस्तार, नए पदाधिकारियों की नियुक्ति

AIN NEWS 1 गाजियाबाद। एक्टिव जर्नलिस्ट एसोसिएशन ट्रस्ट की...