spot_imgspot_img

श्रावण मास में ज्ञानवापी परिसर में नमाज पर रोक की मांग, शिवसेना ने वाराणसी प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

spot_img

Date:

AIN NEWS 1 | वाराणसी: श्रावण मास के दौरान ज्ञानवापी परिसर में नमाज पर रोक लगाने की मांग को लेकर शिवसेना ने वाराणसी प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन शिवसेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं महाराष्ट्र उत्तर भारतीय संघटना के प्रदेश अध्यक्ष गुलाब चंद दुबे तथा शिवसेना उत्तर भारतीय संघटना, मुंबई के उपाध्यक्ष संतोष सिंह के नेतृत्व में आयोजित जनजागरण अभियान के दौरान दिया गया।

कार्यक्रम में शिवसेना के पदाधिकारियों, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में शिवसैनिकों ने भाग लिया। प्रतिनिधिमंडल में मंडल प्रभारी अजय चौबे, डॉ. जे.बी. सिंह, अजय सिंह ‘अज्जू’, अतुल दूबे सहित कई अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस अवसर पर गुलाब चंद दुबे ने कहा कि श्रावण मास भगवान भोलेनाथ की आराधना का अत्यंत पवित्र समय होता है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की धार्मिक आस्था और भावनाओं को ध्यान में रखते हुए शासन और प्रशासन से अनुरोध किया गया है कि श्रावण माह के दौरान ज्ञानवापी परिसर में उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा उनकी मांग पर गंभीरतापूर्वक विचार किया जाए।

वहीं, संतोष सिंह ने प्रशासन से श्रावण मास में आने वाले कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा, सुचारु आवागमन और बेहतर कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में श्रद्धालु वाराणसी पहुंचते हैं, इसलिए सुरक्षा और व्यवस्थाओं को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

शिवसेना ने उम्मीद जताई कि प्रशासन उनकी मांगों पर विचार करते हुए आवश्यक निर्णय लेगा और श्रावण मास के दौरान श्रद्धालुओं के लिए शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण सुनिश्चित करेगा।

नोट: ज्ञानवापी परिसर में नमाज पर रोक लगाने की मांग शिवसेना द्वारा प्रशासन के समक्ष रखी गई है। इस संबंध में प्रशासन की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक निर्णय या प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

spot_img
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img

Share post:

New Delhi
overcast clouds
25.1 ° C
25.1 °
25.1 °
94%
1.5m/s
99%
Sun
29 °
Mon
36 °
Tue
40 °
Wed
41 °
Thu
37 °
Video thumbnail
Nishu Azad केस में बड़ा बवाल! Swatantra Bhardwaj के समर्थकों का Police Station के बाहर प्रदर्शन!
15:37
Video thumbnail
दिल्ली CM रेखा गुप्ता का औचक निरीक्षण, जलभराव की स्थिति का जायजा लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश
00:50
Video thumbnail
Akhilesh Yadav : "जिन्होंने रामधन की डकैती की है, आस्था के पैसे की चोरी की है वह घबराए हुए हैं..."
00:55
Video thumbnail
Kangana Ranaut Angry : "11 करोड़ दिए हैं और काम एक भी नहीं हुआ..."
00:32
Video thumbnail
दिल्ली मेट्रो से SRCC पहुंचे पीएम मोदी
01:12
Video thumbnail
द्वारका एक्सप्रेसवे की सुरंग में बारिश के बाद जलभराव, 60 मिनट तक रेंगता रहा ट्रैफिक
00:14
Video thumbnail
हरियाणा: शराब की बोतल लेकर कार पर बैठी युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा, लोगों से भिड़ने का वीडियो वायरल
01:21
Video thumbnail
सहारनपुर: कलक्ट्रेट परिसर की मस्जिद सुबह 5 बजे ढहाई गई
00:16
Video thumbnail
Mirzapur the movie Public Reaction | First Day Public Review | Reaction on Pankaj Tripathi, Divyendu
13:18
Video thumbnail
Pushkar Singh Dhami : “एक मौलाना ने धमकी दी थी कि अगर मदरसे बंद किए गए तो...”
00:49

Subscribe

spot_img
spot_imgspot_img

Popular

spot_img

More like this
Related