spot_imgspot_img

नेपाल भागने की फिराक में थी सोनम रघुवंशी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा राजा रघुवंशी की हत्या का षड्यंत्र

spot_img

Date:

AIN NEWS 1 | इंदौर निवासी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में जांच के दौरान चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी ने अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी।

ऐसे रची गई हत्या की साजिश:
सोनम और राज ने पहले से ही पूरी योजना बनाई थी। उन्होंने अपने तीन साथियों – आकाश, विशाल और आनंद – को पहले ही गुवाहाटी भेज दिया था। वहां इन लोगों ने एक स्कूटी किराए पर लेकर रेकी की। सोनम, शिलांग में राजा को लोकेशन भेज रही थी और तीनों युवक उसकी मदद से घटना स्थल तक पहुंचे। सोनम खुद राजा को सुनसान जगह ले गई, जहां तीनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी।

हत्या के बाद की प्लानिंग:
हत्या के बाद सोनम और उसके साथी शिलांग से गुवाहाटी पहुंचे और वहां एक रात ठहरे। फिर सभी अलग-अलग दिशाओं में निकल गए ताकि पकड़ में ना आएं।

नेपाल भागने की तैयारी में थी सोनम:
सूत्रों के मुताबिक सोनम नेपाल भागने की तैयारी में थी। वह रात के समय सफर करती थी ताकि कोई उसे पहचान न सके। उसने अपनी पहचान छिपाने के लिए कई चालाकियां अपनाईं।

सोनम और राज का प्रेम-प्रसंग पहले से था:
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि सोनम और राज के बीच पहले से ही प्रेम संबंध था। राज, सोनम के ऑफिस में बिलिंग का काम करता था। वहीं से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं।

कॉन्ट्रैक्ट किलर किए गए हायर:
इस हत्या के लिए राज ने शिलांग में मौजूद तीन कॉन्ट्रैक्ट किलर्स को हायर किया। हालांकि, खुद राज मौके पर मौजूद नहीं था लेकिन फोन के माध्यम से पूरी योजना का संचालन करता रहा।

गिरफ्तारियां और सरेंडर:
पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज की मदद से पहले आकाश को ललितपुर से गिरफ्तार किया, फिर विशाल और राज को इंदौर से पकड़ा गया। सोनम ने खुद गाज़ीपुर में सरेंडर किया जबकि आनंद को सागर से गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों को अब शिलांग ले जाया जाएगा और कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

जानकारी के लिए बता दें:
राजा रघुवंशी और सोनम की शादी 11 मई को हुई थी। 23 मई को ये जोड़ा हनीमून पर मेघालय गया था। 2 जून को राजा की लाश एक गहरी खाई में मिली थी, जिसके बाद यह सनसनीखेज मामला सामने आया।

In a shocking twist to the Raja Raghuvanshi murder case, it was revealed that his wife Sonam Raghuvanshi conspired with her lover Raj Kushwaha and hired contract killers to murder him during their honeymoon in Shillong. The killers executed the plan after Sonam lured Raja to a remote location. After the murder, she attempted to escape to Nepal. The police arrested all five accused, including Sonam, who eventually surrendered in Ghazipur. This gruesome crime of betrayal is now under legal proceedings in Shillong.

spot_img
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img

Share post:

New Delhi
broken clouds
25 ° C
26.1 °
25 °
100 %
0kmh
63 %
Tue
33 °
Wed
35 °
Thu
39 °
Fri
40 °
Sat
41 °
Video thumbnail
Anti Reservation Protest Jantar Mantar पर Chandrashekhar Azad का जवाब | Ajit Bharti | Bhim Army
13:38
Video thumbnail
दिल्ली: एयर इंडिया में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, फर्जी कॉल सेंटर चलाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार
00:11
Video thumbnail
लोनी की सड़को पर लड़खड़ाता विकास
00:18
Video thumbnail
दिल्ली के सदर बाजार में बारिश के बाद जलभराव, दुकानों में घुसा पानी
00:31
Video thumbnail
महिला भिखारी के घर से मिले 8 लाख रुपये से अधिक, बोरियों में भरे थे नोट और सिक्के
01:07
Video thumbnail
उलटी MRI रिपोर्ट देखते चंद्रशेखर हुए वायरल
00:15
Video thumbnail
यूपी पुलिस के सब-इंस्पेक्टर पर बिना टिकट ट्रेन में सफर करने का आरोप, TTE से बहस का वीडियो वायरल
01:38
Video thumbnail
बाराबंकी में यूपी पुलिस के सिपाही का वीडियो वायरल
00:30
Video thumbnail
मध्य प्रदेश के गुना में रिफाइंड तेल से भरा टैंकर पलटा, तेल लूटने के लिए मची होड़
00:22
Video thumbnail
सावन में 'मछली भोज' को लेकर घिरी कांग्रेस
00:25

Subscribe

spot_img
spot_imgspot_img

Popular

spot_img

More like this
Related