spot_imgspot_img

गाजियाबाद: सत्य सनातन युवा वाहिनी ने पत्रकार अपूर्वा चौधरी को दिया समर्थन

spot_img

Date:

AIN NEWS 1 | थाना मधुबन बापूधाम पुलिस के खिलाफ आमरण अनशन पर बैठीं वरिष्ठ पत्रकार श्रीमती अपूर्वा चौधरी को लगातार सामाजिक संगठनों का समर्थन मिल रहा है। इसी कड़ी में सत्य सनातन युवा वाहिनी ने भी अपूर्वा चौधरी के संघर्ष को अपना पूर्ण समर्थन दिया और उनके साहस की सराहना की।

सत्य सनातन युवा वाहिनी के संस्थापक अध्यक्ष मोहन लाल गौड़ ने एक समर्थन पत्र जारी करते हुए कहा कि, “यह घटना केवल एक महिला पत्रकार के सम्मान से जुड़ी नहीं है, बल्कि यह पूरे लोकतांत्रिक ढांचे, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और आम नागरिकों के अधिकारों पर आघात है। जब एक पत्रकार को अपनी बात कहने के लिए सड़क पर बैठना पड़े, तो यह व्यवस्था की असफलता दर्शाता है।”

संगठन ने अपूर्वा चौधरी के आमरण अनशन को जनतंत्र की रक्षा के लिए एक साहसिक कदम बताया और कहा कि यदि प्रशासन शीघ्र न्यायोचित कार्रवाई नहीं करता, तो सत्य सनातन युवा वाहिनी जन समर्थन के साथ आंदोलन को और तेज करने से पीछे नहीं हटेगी।

संस्थापक अध्यक्ष ने यह भी कहा कि वे पीड़िता के साथ पूरी तरह खड़े हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उन्हें शीघ्र न्याय मिले। संगठन ने यह स्पष्ट किया कि पीड़ित को न्याय, दोषियों को सजा और पुलिस व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है।

सत्य सनातन युवा वाहिनी के इस समर्थन से अपूर्वा चौधरी के आंदोलन को बल मिला है और अब देखना होगा कि प्रशासन कब तक मौन रहता है या कोई ठोस कदम उठाता है।

On July 1, 2025, social organization Satya Sanatan Yuva Vahini expressed strong support for journalist Apoorva Chaudhary, who is on an indefinite hunger strike against alleged misbehavior and harassment by Madhuban Bapudham Police Station officials. The organization released an official letter praising Apoorva’s courage, calling her protest a symbolic fight for democracy and press freedom.

“The fact that a woman journalist must take to the streets to seek justice is deeply alarming,” said the organization’s president. “If immediate action is not taken against the accused officers, we will be compelled to launch a mass movement.”

With growing public support, Apoorva Chaudhary’s protest continues to highlight the need for police accountability and protection of journalists’ rights in Uttar Pradesh.

spot_img
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img

Share post:

New Delhi
scattered clouds
26.1 ° C
26.1 °
26.1 °
36 %
1.5kmh
40 %
Mon
28 °
Tue
32 °
Wed
31 °
Thu
31 °
Fri
34 °
Video thumbnail
IITian baba Abhay Singh ने कर ली शादी कौन है बाबा की दुल्हनियां? | Hindi News | Viral Video
02:42
Video thumbnail
Rahul Gandhi: जो मोदी और अमित शाह कहते हैं वही ये करता है' | #shorts #assamelection2026 #bjp
00:07
Video thumbnail
Rahul Gandhi Viral Video: कमान से छूटा तीर, राहुल गांधी का रिएक्शन Viral | #rahulgandhi #viralvideo
00:39
Video thumbnail
Yati Narsinghanand on BJP, RSS : संघ वाले अपनी बेटियों को मुसलमानो को देते है
00:45
Video thumbnail
Akhilesh Yadav पर भड़के भाजपा विधायक Tejpal Singh Nagar, PDA दादरी रैली को बताया फ्लॉप !
24:03
Video thumbnail
Yati Marsinghanand Exclusive : इस्लाम पर क्या बोले यति नरसिंहानंद, RSS पर लगाए कड़े आरोप !
13:44
Video thumbnail
UP Election 2027 : BJP को लेकर नाखुश हुई जनता ? लोनी विधायक के बारे में क्या बोले | Ground Report
26:56
Video thumbnail
LPG Cylinder News : क्या सिलिंडर के लिए लग रहीं है लाइन ? या विपक्ष की एक चाल | Ground Report
08:21
Video thumbnail
Raghav Chadha की बगावत पर AAP नेताओं का तगड़ा पलटवार। Sanjay Singh। Atishi। Kejriwal। Rajyasabha
14:48
Video thumbnail
Aam Aadmi Party को MP Raghav Chadha का जवाब, तोड़ दी चुप्पी
00:57

Subscribe

spot_img
spot_imgspot_img

Popular

spot_img

More like this
Related