AIN NEWS 1: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में नगर निगम की चल रही बोर्ड बैठक में ही सुबह सुबह हंगामा होता चला गया। इस बैठक में ही भाजपा पार्षद सचिन डगर ने राजेंद्र नगर के एक पार्क से लेकर फैक्ट्री तक जाने के लिए रास्ता देने का एक गम्भीर मामला उठाया। उन्होंने बैठक में कहा कि यह रास्ता पार्क की जमीन से ही दिया गया है जो कि पूरी तरह से गलत है। पार्क की जमीन पर आखिर इस तरह से सड़क किसने बना दी ओर इसकी किसी को भी जानकारी तक नहीं है।
देखे विडियो
यूपी: देवरिया में 2 लड़कियों ने आपस में की शादी, 2 साल साथ रहने के बाद लिया फैसला, VIDEO वायरल pic.twitter.com/6DHBXxiXJw
— 𝐀𝐈𝐍 𝐍𝐄𝐖𝐒 𝟏 (@ainnews1_) January 9, 2024
इस पर वहा मौजूद पार्षद ने कहा कि इस काम लिए किसी ने पूरे 30 लाख रुपये की रिश्वत ली है। साथ ही उन्होने यह भी आरोप लगाया कि महापौर सुनीता दयाल ने ही पुलिस को फोन कर इस दौरान कब्जा करने वाले लोगों को थाने से भी छुड़वाया था। बस भाजपा पार्षद की इस बात को लेकर बैठक में काफ़ी बखेड़ा खड़ा हो गया। भाजपा के ही कई पार्षदों ने सचिन डागर के खिलाफ मे हल्ला भी बोल दिया। इस दौरान ही महापौर ने भी गुस्से में आकर कहा कि यदि किसी ने मेरे ऊपर इस दौरान 30 लाख रुपये रिश्वत लेने का कोई आरोप झूठा लगाया तो उसकी गर्दन ही अलग कर दूंगी। और उसकी उंगलियां भी अलग हो जाएंगी। वहां पर हंगामा बढ़ा तो नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने तुरंत ही लंच का भी ऐलान कर दिया।
#गाजियाबाद में नगर निगम बोर्ड बैठक में विवाद,भाजपा पार्षद सचिन डागर और मेयर के बीच हुई नोकझोक
▶️वार्ड 60 से भाजपा पार्षद सचिन डागर भाजपा पार्षद ने भ्रष्टाचार का लगाया आरोप
▶️नोकझोंक का वीडिया वायरल
▶️अधिकारियों पर पार्षद द्वारा 30 लाख के भ्रष्टाचार का आरोप @AMRUTCityGzb pic.twitter.com/XHUJ0HNMmF— सच्चा युग अखबार गाज़ियाबाद 🇮🇳 (@sacchayugnews) January 9, 2024