spot_imgspot_img

संजीत मिश्रा के हाथों कविता राउत को मिला मिसेज ग्लोबल बिहार-2025 का खिताब, रैंप पर दिखा फैशन का जलवा

spot_img

Date:

AIN NEWS 1 पटना। रंग-बिरंगी जगमग रौशनी के बीच जैसे हीं मॉडल्स ने अपनी प्रस्तुति देनी शुरू की वैसे ही सारा हॉल तालियों की गरगराहट से गूंज उठा। मौका था ब्रांड एनसी एवं नारी नीति फाउंडेशन इंडिया द्वारा पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित होटल द औरम में आयोजित मिसेज ग्लोबल बिहार सीजन- 11 के ग्रैंड फिनाले का। फिनाले में मिसेज ग्लोबल बिहार 2025-26 की विजेता बनी डॉक्टर कविता राउत, वहीं फर्स्ट रनरअप पंखुड़ी व सेकेंड रनर अलका मदेशिया रहीं।

इससे पूर्व कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत मुख्य अतिथि पटना की मेयर सीता साहू सहित गेस्ट ऑफ ऑनर IAS शशांक शेखर, श्रीपति त्रिपाठी, वरीय पत्रकार संजीत मिश्रा, नीतू नवगीत, कुमार अरुणोदय, मृत्युंजय सिंह, सुषमा साहू व फैशन डिजाइनर सह शो डायरेक्टर नीतीश चंद्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर की। समारोह के दौरान सैकड़ों लोग मौजूद थे, जिन्होंने इस खूबसूरत शाम को इन्जॉय किया।

फिनाले के लिए चयनित मिसेज श्रेणी के 10 प्रतिभागिओं द्वारा पहले राउंड यानी एथनिक राउंड से हुई जिसमें सभी प्रतिभागियों ने भारतीय परिधान में अपना जलवा बिखेरा। इस राउंड के साथ ही प्रतिभागियों ने अपना इंट्रो दिया। इसके बाद कैजुअल राउंड में थीम शक्ति के तहत प्रतिभागियों ने नारी शक्ति रूप का प्रदर्शन किया तथा दूसरे राउंड सीक्वेंस के बाद मॉडल्स द्वारा टैलेंट राउंड दिया गया। इसके पश्चात गाउन राउंड का आयोजन हुआ जिसमें सभी प्रतिभागियोंने बहुत ही खूबसूरती से अपने-अपने परिधानों को दर्शकों के सामने प्रस्तुत किया। इस तीसरे राउंड के पश्चात सभी प्रतिभागियों से उपस्थित निर्णायकों द्वारा सवाल-जवाब किया गया, जिसका प्रतिभागियों ने बड़े ही आत्मविश्वास के साथ उत्तर दिया।

पटना की मेयर सीता साहू ने इस बेहतरीन आयोजन के लिए संस्था को अपनी शुभकामनाएं दी। मौके पर उपस्थित देश के जाने-माने फैशन डिजाइनर व इस शो के डायरेक्टर नीतीश चंद्रा ने बताया कि इस सीजन के लिए देश के विभिन्न प्रांतों में रहने वाली 275 से अधिक बिहारी महिलाओं ने मिसेज केटेगरी के लिए अपना ऑनलाइन ऑडिशन दिया था जिसमें से 10 बेहतरीन प्रतिभागियों का चयन फिनाले के लिए किया गया था। बिहार, यूपी, झारखण्ड, कर्नाटक, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता आदि शहरों से शामिल हुई ये सभी महिलाएं अलग-अलग पेशे से आती है जिनमें हाउस वाइफ, बैंकर, डॉक्टर, मॉडल शामिल हैं।

नारी नीति फाउंडेशन इंडिया की प्रबंध निदेशिका शारदा नीतीश चंद्रा ने बताया कि इस शो का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना हैं। जिस तरह हमने अब तक इस शो का सफल सञ्चालन किया है वैसे ही आगे भी करते रहेंगे ताकि समाज कि हर वर्ग कि महिलाएं आगे बढ़ सकें। कार्यक्रम में अतिथिओं द्वारा बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागिओं को ट्रॉफी एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में माया शंकर, दिव्या सिंह, पूजा शर्मा, संजीत नारायण मिश्रा, डॉ. बिन्दा सिंह, ज्योति रानी, मधुबाला, शिल्पा सिंह, समीर परिमल, डॉ. मुक्ता, धृति, लक्ष्मी सिंह, रंजू, स्वाति कौशल, भानु नारायण के साथ ही शहर के गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।

spot_img
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[adinserter block="1"] [adinserter block="2"]
[adinserter name="Block 2"]
spot_imgspot_img

Share post:

New Delhi
clear sky
28.8 ° C
28.8 °
28.8 °
47%
1.6m/s
0%
Sun
30 °
Mon
29 °
Tue
30 °
Wed
31 °
Thu
32 °
Video thumbnail
चमोली: बदरीनाथ धाम की पहाड़ियों में फिर लगी आग, धुएं का गुबार छाया
00:33
Video thumbnail
Building a Massive Extreme Wildlife Overpass... AI or Advaced Technology ?
00:29
Video thumbnail
Ghaziabad Police Station Blast : लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर को मिली धमकी
00:50
Video thumbnail
जहरीली हुई दिल्ली की हवा, आनंद विहार में 328 पहुंचा AQI
00:07
Video thumbnail
रत के कारोबारी ने कर्मचारियों को दिया ₹1 लाख से ज्यादा का दिवाली गिफ्ट!
02:09
Video thumbnail
Ghaziabad Police Station Blast : Vasundhara पुलिस चौकी में धमाका, आतंकी साजिश ?
05:28
Video thumbnail
दिल्ली के MG रोड में एक कार शोरूम में भीषण आग लग गई।
00:35
Video thumbnail
दिल्ली : साकेत कोर्ट के पास कार शोरूम में भीषण आग
00:15
Video thumbnail
दिल्ली : कनॉट प्लेस में दीपावली को लेकर ड्रोन शो किया गया
00:16
Video thumbnail
Diwali From Space : अंतरिक्ष से शुभांशु शुक्ला ने देखा अनोखा नजारा! दिवाली के रोशनी और आतिशबाजी
00:12

Subscribe

spot_img
spot_imgspot_img

Popular

spot_img
[the_ad id="1183"] [the_ad id="1189"]

More like this
Related