Sunday, May 19, 2024

गाजियाबाद में दिल्ली की एक महिला से निर्भया जैसी ही बेहद घृणित हैवानियत

- Advertisement -

AIN NEWS 1: बता दें गाजियाबाद में दिल्ली की एक महिला से निर्भया जैसी ही बेहद घृणित हैवानियत की गई। जानकारी मिली के 5 युवकों ने उसे अगवाकर 2 दिन तक लगातार रेप किया। और तो और उन्होने उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड तक घुसाने का बेहद घिनौना कार्य किया। इसके बाद दरिंदों ने उसे सड़क किनारे बोरी में भरकर फेंक दिया और वहां से भाग गए। वह युवती सड़क किनारे बोरी में पुलिस को मिली, बताया जा रहा है के तब भी रॉड उसके शरीर के अंदर ही थी।

अभी उस युवती का इलाज दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में चल रहा है। जानकारी मिली है कि पीड़िता खुद भी दिल्ली के एक अस्पताल में ही नर्स का काम करती है। अब पुलिस ने इस सिलसिले में दीनू, शाहरुख, जावेद, धोला, औरंगजेब उर्फ जहीर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। और इनमें से 4 दरिंदो से कड़ी पूछताछ की जा रही है।

जीटीबी अस्पताल के प्रवक्ता रजत जांबा ने अपने बयान में बताया कि 18 अक्टूबर की सुबह 7 बजे इस पीड़िता को हमारे अस्पताल लाया गया था। ये बताया गया के इसके साथ सेक्शुअल असॉल्ट किया गया है। काफ़ी अंदरूनी चोटें भी मिली हैं, इस मामले में गहनता से जांच की जा रही है। और पीड़िता की हालत अभी स्टेबल है।

वहीं, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, लड़की को जब हॉस्पिटल लाया गया था तो उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे और उसके शरीर पर बोरा लिपटा हुआ था।

पीड़िता के भाई ने बताई उस रात की पूरी कहानी

वैसे तो महिला का भाई पेशे से ऑटो ड्राइवर है। उसने बताया कि यह घटना 16 अक्टूबर की है। वह मेरी बहन है और मेरी बहन मेरी बर्थडे पार्टी में शामिल होने आई थी। पार्टी के खत्म होने के बाद मैं रात साढ़े 9 बजे दिल्ली आश्रम रोड नंदग्राम हाईवे पर उसे छोड़कर आ गया था, जहां मेरी बहन ऑटो का इंतजार कर रही थी। रात साढ़े 11 बजे भांजे ने फोन कर मुझे बताया कि मां घर नहीं पहुंची है। इसके बाद हमने खोजबीन की, लेकिन कुछ भी पता नहीं चला।

बता दें महिला का प्रॉपर्टी विवाद चल रहा है

पीड़िता के भाई ने कहा, “पुलिस प्रॉपर्टी विवाद का जिक्र कर रही है, वह प्रॉपर्टी दिल्ली के दुर्गापुरी शाहदरा में है और आरोपी पक्ष वहां कब्जा नहीं होने दे रहा है। बहन ने कोर्ट में केस भी फाइल कर रखा है और इस वजह से आरोपी पक्ष उसे जान से मारने की धमकी भी दे रहा है।”

अभी महिला का यहीं इलाज चल रहा है। पुलिस की FIR के मुताबिक, पीड़िता को कुछ स्कॉर्पियो सवार युवक बंदूक दिखाकर सड़क से उठाकर ले गए। स्कॉर्पियो में उस समय चार लोग थे। वे उसको एक बेहद सुनसान जगह पर लेकर गए। उस जगह उनका साथी एक युवक पहले से मौजूद था। पांचों ने उसके साथ दो दिन तक लगातार बारी बारी दुष्कर्म किया। इसके बाद उसके हाथ-पैर बांध दिए और उसे एक बोरे में बंद करके फेंककर चले गए।

हालाकि पुलिस बोली- आरोपी और पीड़िता पहले से परिचित

गाजियाबाद के SP सिटी निपुण अग्रवाल ने कहा, “18 अक्टूबर की सुबह साढ़े 3 बजे थाना नंदग्राम पुलिस को यूपी-112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि आश्रम रोड के पास एक महिला पड़ी हुई है। पुलिस वहां पहुंची और महिला को अस्पताल लेकर गई।”

3 पॉइंट में गाजियाबाद पुलिस की बात समझे

पीड़ित महिला 18 अक्टूबर की सुबह साढ़े तीन बजे नंदग्राम थाना क्षेत्र में सड़क किनारे बोरी में पड़ी मिली।

पुलिस तुरंत उसको मेडिकल के लिए गाजियाबाद के MMG अस्पताल में लेकर आई। यहां पीड़िता ने अपना मेडिकल कराने से मना कर दिया। तभी पीड़िता को मेरठ मेडिकल के लिए रेफर किया गया था, लेकिन वो अब अपना इलाज दिल्ली के गुरु तेग बहादुर (GTB) हॉस्पिटल में ही करा रही है। अब गाजियाबाद पुलिस ने GTB के डॉक्टरों से बातचीत करके उसकी मेडिकल रिपोर्ट ली है और मेडिकल के लीगल साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

 

पहले महिला द्वारा अपने पूर्व के परिचित दो व्यक्तियों द्वारा ही घटना को करना बताया गया। इसके बाद पीड़िता के भाई ने पुलिस में जो एप्लिकेशन दी, उसमें पांच लोगों पर गैंग रेप करने का आरोप लगाया गया है।

नामजद दिल्ली निवासी पांचों अभियुक्त महिला के परिचित ही हैं। दिल्ली स्थित मकान को लेकर उनके बीच काफी समय से संपत्ति विवाद भी चल रहा है। इस संबंध में दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट में अभी केस भी विचाराधीन है।

और जाने गाजियाबाद पुलिस के बयान पर पीड़िता के भाई का जवाब

बहन दिल्ली के GTB हॉस्पिटल में नर्स है। उसको उम्मीद थी कि वहां उसको बेहतर इलाज मिल सकता है। इसलिए गाजियाबाद की जगह उसने दिल्ली के अस्पताल में इलाज कराना ही ज्यादा बेहतर समझा।

16 अक्टूबर की रात बहन लापता हुई और 18 अक्तूबर की सुबह मे मिली। मैं सीधे गाजियाबाद के अस्पताल में ही पहुंचा। बहन ने मुझे जो बताया, वही एप्लिकेशन में मैने लिखकर दिया है।

ये प्रॉपर्टी दिल्ली के दुर्गापुरी शाहदरा में ही है। मेरी बहन इसको खरीद चुकी है। हमारे पास उसकी रजिस्ट्री के दस्तावेज भी हैं, लेकिन आरोपी कब्जा नहीं दे रहे। बहन ने कोर्ट केस भी किया हुआ है। इसलिए आरोपी उसको जान से मारना चाहते हैं।

दिल्ली महिला आयोग (DCW) की चेयरपर्सन स्वाति मालीवाल ने बुधवार सुबह एक ट्वीट करके कहा, ‘दिल्ली की लड़की गाजियाबाद से रात में वापस आ रही थी, उसे जबरन गाड़ी में उठा ले गए। 5 लोगों ने 2 दिनों तक बलात्कार किया। उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड घुसा दी। सड़क किनारे बोरी में मिली, तब भी रॉड उसके अंदर थी। अस्पताल में जिंदगी के लिए लड़ रही है। SSP गाजियाबाद को नोटिस इशू किया है।’

- Advertisement -
Ads
AIN NEWS 1
AIN NEWS 1https://ainnews1.com
सत्यमेव जयते नानृतं सत्येन पन्था विततो देवयानः।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Polls
Trending
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Latest news
Related news
- Advertisement -
Heavy Rainfall in India, Various cities like Delhi, Gurgaon suffers waterlogging 1600 foot asteroid rushing towards earth nasa warns another 1500 foot giant also on way Best Drinks to reduce Belly Fat