घर में अकेला पा कर रिश्तेदार ने किया 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म !

0
392

Table of Contents

घर में अकेला पा कर रिश्तेदार ने किया 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म !

 राजस्थान के बांरा में एक पांच साल की बच्ची दरिंदगी का शिकार हो गई।  बच्ची की उर्म 5 साल की थी मासूम के साथ उसके ही घर में एक रिश्तेदार ने दुष्कर्म किया। पड़ोसी महिला के आने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
आपको बता दे कि राजस्थान के बांरा जिले में पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मासूम के साथ उसके घर आए एक रिश्तेदार ने दरिंदगी की वारदात को अंजाम दिया है। गंभीर हालत में बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बता दे कि घटना जिले के भंवरगढ़ थाना इलाके की है। 5 साल की पीड़िता के पिता ने थाने में केस दर्ज कराया है। उसने अपनी शिकायत में बताया कि बुधवार को वह और उसकी पत्नी खेत पर काम से गए थे।                    
इस दौरान उनका बेटा और पांच साल की बेटी घर पर अकेली थी। इस दौरान उसके घर एक रिश्तेदार आया, उसने बच्ची को अकेला देखकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसे में रहने वाले महिला घर के अंदर पहुंची तो आरोपी मौके से फरार हो गया। 
जब शाम को पीड़िता के माता-पिता घर पहुंचे तो बच्ची के साथ हुऐ घटना की जानकारी दी । इसके बाद उन्होंने भंवरगढ़ थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। रात करीब 9 बजे मासूम बच्ची को बारां जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।  बच्ची गभीर रुप से घायल हो गये है घटना की जानकारी मिलने पर एसपी राज कुमार चौधरी और एएसपी जिनेन्द्र कुमार जैन भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पीड़िता और उसके परिजनों से बात कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। एसपी राजकुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही कहा की बच्ची को जल्द से जल्द न्याय दिलाने का प्रयास करेगें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here