Sunday, April 28, 2024

जाने लाल चौक पर जब भारत जोड़ो यात्रा पहुंची तो लगे ‘राहुल गांधी गो बैक’ के नारे, जाने क्या कहा युवाओं ने!

- Advertisement -

AIN NEWS 1 श्रीनगर : बता दें जैसा कि आप जानते हैं राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अब कश्मीर पहुंच गई है। लेकीन इस यात्रा के कश्मीर में दाखिल होते ही इसका वहा काफ़ी विरोध शुरू हो गया है। शुक्रवार को लाल चौक में ही स्थानीय युवाओं ने राहुल गांधी गो बैक के नारे लगाते हुए यात्रा के ही खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रशासन से यात्रा पर पूर्ण पाबंदी लगाने की मांग भी की है।जम्मू में राहुल की इस यात्रा का शुक्रवार को दूसरा दिन है। यात्रा का समापन समारोह 30 जनवरी को शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम श्रीनगर में ही होगा। नेशनल कान्फ्रेंस, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी भी भारत जोड़ो यात्रा का वहा समर्थन कर रही है। नेकांध्यक्ष डा फारूक अब्दुल्ला वीरवार को भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत करने के लिए ही लखनपुर पहुंचे थे।

जाने युवाओं ने लगाए राहुल गो बैक के नारे

शुक्रवार सुबह लालचौक में घंटाघर के नीचे स्थानीय युवाओं का एक बड़ा दल जमा हुआ। उन्होंने हाथो में बैनर उठा रखा था जिस पर साफ़ साफ़ राहुल गांधी गो बैक लिखा हुआ था। उन्होंने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। राहुल हाय-हाय और राहुल गांधी गो बैक के कर्णभेदी नारे लगाते हुए युवाओं ने जुलूस निकालने का प्रयास किया, लेकिन वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हे अनुमति नहीं दी।

जाने वहा एक युवा ने कहा ‘यात्रा नहीं राजनीतिक ड्रामा’

लाल चौक प्रदर्शनकारियों में शामिल एक युवक ने कहा कि राहुल की ये यात्रा सिर्फ और सिर्फ एक राजनीतिक ड्रामा है। यह आम हिंदुस्तानियों या हम कश्मीरियों के लिए बिलकुल भी नहीं है। कांग्रेस अब पूरी तरह खत्म हो रही है। उसे बचाने के लिए ही राहुल गांधी यह यात्रा निकाल रहे हैं।एक अन्य प्रदर्शनकारी ने मिडिया के सामने कहा कि राहुल को यात्रा उस समय याद क्यों नहीं आई जब यहां चारों तरफ आतंकियों की बंदूक का ही राज था। यहां निर्दोष लोग मारे जा रहे थे। वैसे तो कांग्रेस ने कई वर्ष केंद्र में हुकूमत की है, हमारी यहां प्रदेश में भी कांग्रेस की सरकार रही है। कांग्रेस ने हालात बेहतर बनाने के लिए कोई भी ठोस काम नहीं किया है। यह यात्रा तब होनी चाहिए थी जब यहां अनुच्छेद 370 थी, हुर्रियत के लोग आए दिन आजादी के नारे यहां लगाते थे। उस समय तो ये लोग हुर्रियत वालों को ही गले लगाते थे।

जाने आगे युवकों ने कहा कश्मीर से दूर रखें यात्रा’

नारेबाजी कर रहे एक युवक ने कहा कि हम उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से विनम्र आग्रह करते हैं कि वह राहुल की सियासी यात्रा को कश्मीर से बिलकुल दूर रखें। वह यहां यात्रा की आड़ में केवल एक सियासी ड्रामा करने आ रहे हैं इसलिए हम चाहते हैं कि वह कश्मीर से बिलकुल दूर ही रहें तो बेहतर है। कांग्रेस ने तो भारत को दो देशों में बांटा है। और आज भारत को जोड़ने की बात करते हैं।

- Advertisement -
Ads
AIN NEWS 1
AIN NEWS 1https://ainnews1.com
सत्यमेव जयते नानृतं सत्येन पन्था विततो देवयानः।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Polls
Trending
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Latest news
Related news
- Advertisement -
Heavy Rainfall in India, Various cities like Delhi, Gurgaon suffers waterlogging 1600 foot asteroid rushing towards earth nasa warns another 1500 foot giant also on way Best Drinks to reduce Belly Fat