spot_imgspot_img

दिल्ली की तरह आंध्र प्रदेश में भी शराब नीति पर बवाल, 7 घंटे की पूछताछ के बाद जगन मोहन के सांसद मिथुन रेड्डी गिरफ्तार

spot_img

Date:

AIN NEWS 1 | Andhra Pradesh Liquor Scam: आंध्र प्रदेश में 3,200 करोड़ रुपये के चर्चित शराब घोटाले में जगन मोहन रेड्डी की पार्टी YSRCP के सांसद पी.वी. मिथुन रेड्डी को एसआईटी ने गिरफ्तार कर लिया है. राजमपेट से लोकसभा सांसद और संसद में YSRCP के फ्लोर लीडर मिथुन रेड्डी को इस मामले में चौथा आरोपी बनाया गया है. विजयवाड़ा में करीब 7 घंटे की पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया.

SIT जांच से पता चला है कि यह घोटाला 2019-2024 के दौरान वाईएसआरसीपी सरकार के समय आंध्र प्रदेश स्टेट बेवरेज कॉरपोरेशन में हुई गड़बड़ियों से जुड़ा है. जांच में सामने आया कि शराब नीति में बदलाव कर नई डिस्टिलरी कंपनियों को अनुचित लाभ पहुंचाया गया और किकबैक के जरिए लगभग 3,500 करोड़ रुपये की हेराफेरी की गई. इस मामले में अब तक 12 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें धनुंजय रेड्डी, कृष्ण मोहन रेड्डी और बालाजी गोविंदप्पा के नाम शामिल हैं.

मिथुन रेड्डी पर क्या-क्या आरोप हैं?

SIT ने मिथुन रेड्डी पर शराब नीति को प्रभावित करने और डिस्टिलरी कंपनियों से रिश्वत लेकर शेल कंपनियों में पैसा ट्रांसफर करने का आरोप लगाया है. जांच में अब तक 62 करोड़ रुपये की राशि जब्त की गई है, जैसा कि 300 पेज की शुरुआती चार्जशीट में बताया गया है. इसके साथ ही 268 गवाहों के बयान दर्ज किए गए हैं, जो इस घोटाले की गंभीरता को उजागर करते हैं.

मिथुन रेड्डी की गिरफ्तारी सुप्रीम कोर्ट द्वारा उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज करने के एक दिन बाद हुई. इससे पहले आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट ने भी उनकी जमानत अर्जी नामंजूर कर दी थी. SIT ने रेड्डी को जांच में सहयोग न करने वाला बताते हुए उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया.

मिथुन रेड्डी की गिरफ्तारी पर YSRCP ने क्या कहा?

वाईएसआरसीपी ने इस कार्रवाई को मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू की राजनीतिक प्रतिशोध की नीति करार दिया है. पार्टी नेता एल. अप्पी रेड्डी ने कहा कि मिथुन रेड्डी एक प्रतिष्ठित परिवार से हैं और जांच में शामिल होने की उनकी मंशा उनकी बेगुनाही को दर्शाती है.

SIT मिथुन रेड्डी को 20 जुलाई को विजयवाड़ा की ACB विशेष अदालत में पेश करेगी. जांच अपने निर्णायक दौर में है और SIT ने अगले 20 दिनों में एक और चार्जशीट दाखिल करने की बात कही है.

In a controversy reminiscent of Delhi’s liquor policy case, Andhra Pradesh has now been rocked by a similar scandal. YSR Congress Party MP Mithun Reddy was arrested after a 7-hour interrogation related to alleged irregularities in the state’s liquor policy. The incident signals a growing political and legal storm surrounding excise-related decisions in various Indian states. As the probe deepens, questions are being raised about corruption, political favoritism, and policy manipulation in the liquor distribution system.

spot_img
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img

Share post:

New Delhi
mist
19.1 ° C
19.1 °
19.1 °
82 %
0kmh
0 %
Tue
33 °
Wed
35 °
Thu
36 °
Fri
35 °
Sat
36 °
Video thumbnail
Nishikant Dubey ने भरी सदन में Sonia Gandhi के ऐसे राज की बात बताई Rahul Gandhi सुनकर हैरान रह गए !
17:00
Video thumbnail
संसद में Iran पर चिढ़ा रहा था विपक्ष, गुस्से में PM Modi ने कब्र खोद डाली ! PM Modi on West Asia
29:07
Video thumbnail
'मिडिल ईस्ट में हालात चिंताजनक,' भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता'; लोकसभा में बोले PM मोदी
01:00
Video thumbnail
Yogi Adityanath #shorts
00:28
Video thumbnail
सदन में Rahul Gandhi पर दहाड़े Amit Shah, जमकर हो गई तीखी बहस, मोदी भी हैरान! Amit shah Vs Rahul
09:18
Video thumbnail
Harish Rana Case Story : कौन है हरीश को अंतिम विदाई देने वाली Lovely Didi? Interview | AIN NEWS 1
06:55
Video thumbnail
CM Yogi Speech: नवरात्र में राम मंदिर से हिंदू राष्ट्र पर सीएम योगी का सबसे बड़ा ऐलान!
12:24
Video thumbnail
Mathura Farsa Wale Baba Killed: Eid पर गौरक्षक संत चंद्रशेखर की हत्या पर क्या बोले Akhilesh Yadav ?
06:46
Video thumbnail
Farsa Wale Baba Accident: कोसीकलाँ में मौत के बाद पुलिस एक्शन पर DIG का बड़ा बयान
02:10
Video thumbnail
मेरठ में हिंदू नेता को ‘सर तन से जुदा’ धमकी! पुलिस पर बड़े आरोप | Sachin Sirohi Case
07:37

Subscribe

spot_img
spot_imgspot_img

Popular

spot_img

More like this
Related