Monday, February 3, 2025

पति की शर्त पूरी ना करने पर सुहागरात पर पति ने पत्नी को दिया तलाक…

- Advertisement -
Ads
- Advertisement -
Ads

Ainnews1.com:– झारखंड के सिंहभूम जिले के रहने वाले एक युवक की शादी हुई, तो उसने पहली रात को ही अपनी पत्नी के सामने एक अनोखी शर्त रखी और फिर घर छोड़कर चला गया। बात थी कि उस शख्स ने नई नवेली दुल्हन को आईएएस बनने की सलाह दी और जब दुल्हन दो साल में आईएएस नहीं बन पाई तो उसने उसे तलाक दे दिया। आदमी ने अपनी पत्नी से कहा, कि दो साल के अंदर अंदर वह एक आईएएस बनकर दिखाए, और उसके बाद ही वह उसे पत्नी रूप में स्वीकार करेगा, वरना उससे तलाक ले लेगा। पल्लवी ने बताया कि उसने अपने पति की शर्त को पूरा करने के लिए अपना जीवन अपनी पढ़ाई के लिए समर्पित कर दिया। लेकिन दो साल की समर्पित पढ़ाई के बाद भी वह आईएएस नहीं बन पाई है।

जानिए, लाल किले में 16अगस्त से खुलने वाले रेस्टुरेंट में खाना मिलेगा रू…?


तलाक का नोटिस भेजने के बाद महिला और उसके परिजन भी परेशान हुए। चौंकाने वाली बात तो ये है, कि वह युवक एक बैंक कर्मचारी है। अब वह अपनी पत्नी से तलाक़ की माँग कर रहा है।जब उसके पति ने पल्लवी को तलाकनामा भेजा, तो वह परेशान हो गई और अदालत पहुंची। पल्लवी ने कहा, कि अपने माता-पिता के सम्मान और समाज के डर के कारण, वह अपनी सास और दामाद के अत्याचारों को सहती रही। लेकिन बात इतनी ज़्यादा बढ़ गई तो उसने अदालत से मदद माँगना जरूरी समझा। पल्लवी द्वारा लगाए गए आरोपों को ससुराल वालों और पति ने मजबूती से खारिज किया.

- Advertisement -
Ads
AIN NEWS 1
AIN NEWS 1https://ainnews1.com
सत्यमेव जयते नानृतं सत्येन पन्था विततो देवयानः।
Ads

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Polls
Trending
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Latest news
Related news
- Advertisement -
Ads