मौसम अपडेट: दिल्ली-NCR में गरज के साथ हुई तेज बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ये अलर्ट!

0
491

AIN NEWS 1 नई दिल्‍ली: जैसा कि आप सभी जानते है दिल्ली-NCR में सोमवार को कई इलाकों में ही गरज के साथ तेज बारिश भी हुई। मौसम विभाग ने इस संबंध में बताया कि पानी से भरे बादल पश्चिम से पूरब की ओर चल रहे हैं। ओलावृष्टि की भी पूरी संभावना है। देर रात दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में तेज तो कहीं कही हल्की बारिश भी हुई। पश्चिमी दिल्ली के राजौरी गार्डन, उत्तम नगर, द्वारका सहित कई सारे इलाकों में गरज के साथ तेज बारिश भी हुई। नोएडा में भी बादल गरज के साथ बरसे। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को भी तेज़ बारिश होने की संभावना है। देर रात हुई बारिश के बाद से तापमान में 4 डिग्री तक की अभी तक गिरावट दर्ज की गई है।

 

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के चलते ही यह बदलाव मौसम में देखने को मिल रहा है।दिल्‍ली-एनसीआर के मौसम ने यू अचानक करवट ली है। सोमवार को ही हुई बारिश के बाद तापमान में काफी ज्यादा गिरावट दर्ज की गई है। पहाड़ों में भी हुई बर्फबारी और बारिश का भी मैदानी इलाकों पर काफ़ी असर है। हिमाचल प्रदेश, जम्‍मू-कश्‍मीर और उत्‍तराखंड के ऊपरी इलाकों में भी बर्फबारी हुई है। इसके चलते वहां के साथ ही मैदानी इलाकों में भी काफ़ी तापमान में गिरावट आई है।आईएमडी ने दिल्ली में सोमवार को पहले ही बारिश होने और गरज के साथ छीटें पड़ने के पहले ही आसार जताए थे। उसने यह भी कहा गया था कि आसमान में आंशिक तौर पर ही बादल छाए रह सकते हैं।

 

न्यूनतम और अधिकतम तापमान 20 और 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रहने की पूरी उम्मीद है। राष्ट्रीय राजधानी में भी रविवार को अधिकतम तापमान औसत से लगभग एक डिग्री से अधिक 34.6 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया था। वहीं, वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) खराब श्रेणी में ही बना रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, न्यूनतम तापमान शहर में मौसम के औसत तापतान से दो डिग्री ज्‍यादा 21.6 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here