spot_imgspot_img

GT ने SRH को 38 रन से हराया, सिराज-कृष्णा चमके; प्लेऑफ की उम्मीदों को झटका

spot_img

Date:

GT vs SRH Highlights IPL 2025 Match 51: गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 38 रनों से हरा दिया है. इस हार से SRH की प्लेऑफ की उम्मीदों को करारा झटका लगा है. गुजरात की पूरी टीम ने एकजुट होकर SRH को घुटने टेकने पर मजबूर किया. अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में गुजरात ने पहले खेलते हुए 224 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. जवाब में हैदराबाद की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 186 रन ही बना सकी.

सनराइजर्स हैदराबाद को 225 रनों का विशाल लक्ष्य मिला था. इसके जवाब में ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई, लेकिन हेड 20 रन बनाकर आउट हो गए. अभिषेक एक अलग ही लय में नजर आ रहे थे, जिन्होंने तूफानी अंदाज में चौके-छक्के लगाए. तीसरे क्रम पर बैटिंग करने आए ईशान किशन भी मात्र 13 रन बनाकर चलते बने. इस समय तक SRH के लिए जरूरी रन-रेट 13 से भी ऊपर हो चुका था.

इस बीच अभिषेक शर्मा ने 28 गेंद में फिफ्टी पूरी की, लेकिन यह उनकी टीम को जीत दिलाने में नाकाफी साबित हुई. अभिषेक ने 41 गेंदों में 74 रनों की दमदार पारी खेली, जिसके दौरान उन्होंने 4 चौके और 6 छक्के लगाए. उन्होंने हेनरिक क्लासेन के साथ 57 रनों की साझेदारी भी की. जहां क्लासेन से टीम को बड़ी और तेजतर्रार पारी की उम्मीद थी, वहां क्लासेन सिर्फ 23 रन बनाकर चलते बने.

SRH ने 4 गेंदों के भीतर गंवाया मैच
सनराइजर्स हैदराबाद ने एक समय 2 विकेट के नुकसान पर 139 रन बना लिए थे. इस बीच मात्र 4 गेंदों के भीतर SRH ने दो सेट बल्लेबाजों का विकेट गंवा दिया. अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन सेट हो चुके थे और टीम को बड़ी जीत दिलाने की काबिलियत रखते हैं, लेकिन चार गेंद के भीतर दोनों ने अपना विकेट गंवा दिया. इसके बाद ऐसा विकेटों का पतझड़ शुरू हुआ कि SRH ने 6 रनों के भीतर चार विकेट गंवा दिए थे.

जरूरी रन-रेट इतना बढ़ चुका था कि SRH के अगले बल्लेबाजों के लिए 225 रनों के लक्ष्य को भेद पाना नामुमकिन साबित हुआ. नितीश कुमार रेड्डी ने 10 गेंद में 21 रन और कप्तान पैट कमिंस ने भी 19 रनों की तेज पारी खेली. बता दें कि SRH अब भी प्लेऑफ की दौड़ से बाहर नहीं हुई है, अंतिम-4 में जगह बनाने के लिए उसे हर हाल में अपने अगले चारों मैच जीतने होंगे.

In Match 51 of IPL 2025, Gujarat Titans delivered a commanding performance by defeating Sunrisers Hyderabad by 38 runs at the Narendra Modi Stadium. Posting a massive 224/5, GT dominated the game as Siraj and Prasidh Krishna’s disciplined bowling dismantled SRH’s middle order. Despite a blazing 74 from Abhishek Sharma, Hyderabad collapsed, losing 4 wickets within 6 runs. With this loss, SRH’s playoff hopes took a significant hit—they now must win all of their remaining four matches to stay in contention.

spot_img
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img

Share post:

New Delhi
scattered clouds
39.2 ° C
39.2 °
39.2 °
34 %
1.5kmh
39 %
Tue
39 °
Wed
36 °
Thu
41 °
Fri
38 °
Sat
41 °
Video thumbnail
लेटे हनुमान मंदिर में CM योगी ने की पूजा-अर्चना
01:44
Video thumbnail
राम मंदिर ट्रस्ट ने दान में मिले आभूषण और स्वर्ण रामायण का किया प्रदर्शन
01:37
Video thumbnail
Yogi Adityanath : "राम का मतलब राष्ट्र..."
00:32
Video thumbnail
Akhilesh Yadav : "जो लखनऊ में भाजपा के विधायक है वो क्षेत्र बदलने की तैयारी में हैं"
00:28
Video thumbnail
Amit Shah ने Cooperation Ministry के 5th foundation day पर किया ताबड़तोड़ ऐलान ! Amit Shah Speech
11:06
Video thumbnail
महिला सिपाही के साथ मिले पुलिसकर्मी पर पत्नी का हंगामा
01:56
Video thumbnail
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ के पावर प्रोजेक्ट के पास लैंडस्लाइड
00:30
Video thumbnail
गुजरात में बारिश से सावरकुंडला-अमरेली NH का हिस्सा बहा
00:13
Video thumbnail
Yogi Adityanath : “बंगाल जैसी जीत प्राप्त करने में कोई कठिनाई नहीं होगी...”
01:52
Video thumbnail
चंदा चोरी के बाद से श्रद्धालु नहीं जा रहे राम मंदिर
00:21

Subscribe

spot_img
spot_imgspot_img

Popular

spot_img

More like this
Related