spot_imgspot_img

Morning News Brief : भारत ने PAK से आयात रोका; जंग में बस 4 दिन टिकेगा पाकिस्तान; बॉर्डर पर पाक रेंजर पकड़ा गया; और बहुत कुछ

spot_img

Date:

नमस्कार,

कल की बड़ी खबर भारत के पाकिस्तान से जुड़े दो सख्त फैसलों की रही। वहीं CRPF ने पाकिस्तानी महिला से शादी करने और जानकारी छिपाने पर जवान को नौकरी से निकाल दिया।

⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स:

  1. पीएम मोदी पटना में खेलो इंडिया समारोह का इनॉगरेशन करेंगे। वे वीडियो कॉन्फ्रेंस से जुड़ेंगे।
  2. बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। इससे पहले केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुल चुके हैं।
  3. IPL में दो मैच खेले जाएंगे। पहला मैच KKR Vs RR के मैच कोलकाता में, दूसरा मुकाबला PBKS Vs LSG के बीच धर्मशाला में खेला जाएगा।

📰 कल की बड़ी खबरें:

1. भारत ने आयात, डाक सेवा बंद की; पाकिस्तान ने बैलिस्टिक मिसाइल अब्दाली का टेस्ट किया

पाकिस्तान ने बैलिस्टिक मिसाइल अब्दाली का सक्सेसफुल टेस्ट किया है। इस मिसाइल की रेंज 450 किमी है।

पाकिस्तान से तनाव के बीच भारत ने डायरेक्ट और इनडायरेक्ट आयात पर बैन लगा दिया है। भारतीय बंदरगाहों पर पाकिस्तानी जहाजों के आने पर भी रोक लगा दी है। सरकार ने सभी डाक सेवाएं भी पाकिस्तान के लिए बंद कर दीं। उधर मध्य प्रदेश के जबलपुर और महाराष्ट्र के चंद्रपुर की ऑर्डनेंस फैक्ट्री में कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।

बॉर्डर पर BSF ने पाक रेंजर पकड़ा: राजस्थान में भारत-पाकिस्तान सीमा पर BSF के राजस्थान फ्रंटियर ने पाकिस्तानी रेंजर को हिरासत में लिया है। आरोप है कि रेंजर भारत की जासूसी कर रहा था।

पाकिस्तान के पास हथियारों की कमी: वहीं न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, अगर जंग होती है तो पाकिस्तान के पास सिर्फ 4 दिनों तक लड़ने लायक हथियार बचे हैं। पाक के पास 155 मिमी गोले (M109 हॉवित्जर के लिए) और 122 मिमी रॉकेट्स (BM-21 सिस्टम के लिए) की काफी कमी है।

 

 

2. फारूक ने मानी पहलगाम हमले में लोकल सपोर्ट की बात: बोले- आतंकी वहां कैसे आए

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने कहा, ‘पहलगाम आतंकी हमला लोकल सपोर्ट के बिना नहीं हो सकता। क्योंकि आतंकवादी वहां कैसे आए, ये सवाल आज भी बना हुआ है। किसी लोकल ने उनकी मदद तो जरूर की है।

महबूबा मुफ्ती ने आपत्ति जताई: पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती ने कहा कि फारूक अब्दुल्ला का ऐसा बयान देश के बाकी हिस्सों में रह रहे कश्मीरी लोगों के लिए खतरा बन सकता है। दरअसल, पहलगाम की बायसरन घाटी में 22 अप्रैल को आतंकी हमला हुआ था। इसमें 26 पर्यटकों की जान चली गई थी।

 

 

 

3. पाकिस्तानी महिला से शादी करने वाला जवान CRPF से बर्खास्त: पत्नी की डिटेल्स छिपाई थी

मीनल मार्च 2025 में शॉर्ट टर्म वीजा पर भारत आई थी। उसने लॉन्ग टर्म वीजा के लिए अप्लाई किया था, जो गृह मंत्रालय में पेंडिंग हैं।
पाकिस्तानी महिला से शादी करने वाले जवान मुनीर अहमद को सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) ने नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। CRPF की 41 बटालियन के जवान मुनीर अहमद पर आरोप है कि उसने पाकिस्तान के सियालकोट में रहने वाली मीनल खान से शादी की है। उसने वीजा खत्म होने के बाद भी मीनल को अवैध तरीके से भारत में रखा।

4. गोवा के शिरगांव में भगदड़, 7 की मौत, 50 घायल: बिजली तार गिरने से हादसा

2 मई की रात को नॉर्थ गोवा के शिरगांव में देवी लैराई यात्रा में भीड़ के कारण भगदड़ मची।

गोवा के शिरगांव में श्री लैराई जात्रा (यात्रा) के दौरान शुक्रवार रात मची भगदड़ में 7 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 50 से ज्यादा लाेग घायल हैं, जिनमें 20 गंभीर हैं। लैराई जात्रा गोवा में आयोजित होने वाला हिंदू धार्मिक उत्सव है। हर साल अप्रैल या मई में इसका आयोजन होता है। इसमें गोवा, महाराष्ट्र और कर्नाटक से हजारों श्रद्धालु आते हैं।

कैसे हादसा हुआ: श्रद्धालु जात्रा में शामिल होने मंदिर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक दुकान के सामने बिजली के तार से करंट लगने के बाद कुछ लोग गिर गए। जिससे भगदड़ मच गई। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।

 

 

 

 

5. कर्नाटक मंत्री बोले- आत्मघाती हमलावर बनकर पाकिस्तान जाने को तैयार हूं; मोदी से इजाजत मांगी

कर्नाटक के आवास एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री बी.जेड. जमीर अहमद खान ने कहा- पाकिस्तान हमेशा से भारत का दुश्मन रहा है। अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह मुझे परमिशन दें, तो मैं आत्मघाती बम बांधकर पाकिस्तान जाकर हमला करने के लिए तैयार हूं। देश के लिए जान देने के लिए तैयार हूं। उनके आसपास मौजूद लोग हंसने लगे। इस पर खान ने कहा- मैं मजाक नहीं कर रहा हूं, मैं इसे लेकर बहुत गंभीर हूं।

6. हिमाचल में संजौली मस्जिद गिराने के आदेश, वक्फ बोर्ड जमीन के कागज नहीं दे पाया

हिमाचल प्रदेश में विवादित संजौली मस्जिद को शिमला नगर निगम आयुक्त ने पूरी तरह तोड़ने के आदेश दिए हैं। वक्फ बोर्ड निगम की अदालत में मस्जिद कमेटी जमीन पर मालिकाना हक साबित नहीं कर सकी। मस्जिद का नक्शा और NOC भी मस्जिद कमेटी के पास नहीं है।

ऊपरी 3 मंजिल तोड़ने के आदेश पहले ही हो चुके: मस्जिद के ऊपर की 3 मंजिलों को तोड़ने के आदेश निगम आयुक्त बीते साल 5 अक्टूबर को दे चुके हैं। इसके बाद से ही मस्जिद को तोड़ने का काम चल रहा था। ताजा आदेश के बाद अब संजौली में रिहायशी इलाके में बनी मस्जिद को पूरी तरह हटाना होगा।

 

 

 

 

7. कर्नाटक में बजरंग दल नेता मर्डर केस में 8 गिरफ्तार: मंगलुरु में 6 मई तक कर्फ्यू

कर्नाटक में बजरंग दल नेता सुहास शेट्टी की हत्या मामले में 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मंगलुरु में 1 मई को सुहास शेट्टी की हत्या के बाद से ही इलाके में तनाव का माहौल है। इसी वजह से शहर में 6 मई तक कर्फ्यू लगा दिया गया है।

कौन है सुहास शेट्टी? 1 मई की रात सुहास अपने पांच साथियों के साथ कार से कहीं जा रहा था, तभी दो कारों में सवार हमलावरों ने रास्ता रोक लिया। इसमें से 6 हमलावरों ने तलवार और धारदार हथियारों से सुहास पर हमला किया। गंभीर रूप से घायल शेट्टी को नजदीक अस्पताल लाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

spot_img
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img

Share post:

New Delhi
overcast clouds
19.2 ° C
19.2 °
19.2 °
87%
2.8m/s
100%
Fri
20 °
Sat
27 °
Sun
31 °
Mon
32 °
Tue
30 °
Video thumbnail
सड़क पर खड़ी गाड़ी के चारों टायर चोरी!
00:28
Video thumbnail
बरेली में पलटा पेट्रोल टैंकर, तेल लूटने की मची होड़!
01:36
Video thumbnail
"कांग्रेस का रॉकेट लॉन्च होने से पहले ही फुस्स हो जाता है" CM Rekha Gupta
00:22
Video thumbnail
Sudhanshu Trivedi : 'MLC चुनाव बैलट पेपर से हुए फिर भी कांग्रेस ZERO'
00:56
Video thumbnail
"मैं फख्र के साथ बोलता हूं मैं दिमागी नक्सल हूं" :
02:09
Video thumbnail
चक्रवाती तूफान 'अर्नब' विशाखापत्तनम पहुंचा! हवा 125-135kmph की गति से चल रही है
00:15
Video thumbnail
बिलासपुर में पटवारी का रिश्वत लेते वीडियो वायरल!
00:56
Video thumbnail
चेन्नई में चक्रवात ‘अर्नब’ का असर, एन्नोर तट पर उठीं ऊंची समुद्री लहरें
00:11
Video thumbnail
जूता पहनने गया शख्स, अंदर बैठा था साँप! 😱 वीडियो हुआ वायरल
00:27
Video thumbnail
Ramdev : "यूपी में ओवैसी वोट काटकर, योगी जी को फायदा पहुंचाएंगे"
00:41

Subscribe

spot_img
spot_imgspot_img

Popular

spot_img

More like this
Related

गाजीपुर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: खाई में गिरी स्कॉर्पियो, मां-बेटे की मौत, तीन गंभीर घायल

AIN NEWS 1 गाजीपुर, उत्तर प्रदेश। गाजीपुर-बलिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे...