spot_imgspot_img

बवाना हत्याकांड के दो शार्प शूटर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई

spot_img

Date:

दिल्ली: राजधानी दिल्ली के रोहिणी इलाके में मुनक नहर के पास पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बड़ी सफलता मिली है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बवाना हत्याकांड में शामिल दो कुख्यात शार्प शूटरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी कपिल सागवान उर्फ नंदू और वेंकटेश गैंग से जुड़े हुए हैं।

इनमें से एक आरोपी सोमबीर उर्फ चिनू ने 27 जून को दीपक नामक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हमले में दीपक की बेटी आंचल भी घायल हो गई थी। दूसरा आरोपी विजय, दिल्ली में सक्रिय एक पुराना अपराधी है, जो इन गैंगस्टर्स को पनाह और लॉजिस्टिक सहायता उपलब्ध कराता था।

पुलिस को जैसे ही इन दोनों की लोकेशन का सुराग मिला, क्राइम ब्रांच की टीम ने सुबह-सुबह घेराबंदी की। पुलिस की चेतावनी के बावजूद दोनों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। मुठभेड़ में दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी और उन्हें मौके पर ही दबोच लिया गया।

घटनास्थल से पुलिस को दो देसी पिस्तौल, सात जिंदा कारतूस और चार चले हुए कारतूस बरामद हुए हैं। इस कार्रवाई को दिल्ली पुलिस की एक बड़ी कामयाबी के रूप में देखा जा रहा है, जिससे दिल्ली में गैंगवार और हत्याओं पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी।

In a major breakthrough in the Bawana murder case, Delhi Police Crime Branch arrested two sharp shooters affiliated with the Kapil Sangwan alias Nandu and Venkatesh gangs after a shootout near Rohini’s Munak Canal. One of the accused was the prime shooter in the brutal murder of a man named Deepak on June 27, where his daughter Anchal was also injured. Police recovered two country-made pistols, live cartridges, and fired shells from the spot. This arrest is a big step in curbing gang violence in Delhi.

spot_img
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img

Share post:

New Delhi
few clouds
39.1 ° C
39.1 °
39.1 °
26 %
3.5kmh
11 %
Fri
39 °
Sat
43 °
Sun
44 °
Mon
43 °
Tue
43 °
Video thumbnail
UP Vidhan Sabha Election 2027 : 2027 चुनाव से पहले होगा कुछ बड़ा ?| Analytics by Aas Mohd Kaif
21:15
Video thumbnail
Arvind Kejriwal : पूरे हिंदू समाज की एक ही माँग है..
00:24
Video thumbnail
महिला सप्लाई इंस्पेक्टर ने पत्रकार से कहा– "तुम दलाल हो", SDM साहब कुर्सी पर बैठकर मुस्कुरा रहे हैं
00:30
Video thumbnail
राम मंदिर चंदा चोरी केस पर परमहंस आचार्य का बड़ा बयान: जिनपर FIR हुई वो INDIA गठबंधन के लोग हैं...
01:26
Video thumbnail
मोहर्रम जुलूस में कथित प्रदर्शन पर उठे सवाल
00:16
Video thumbnail
मोहर्रम जुलूस में कथित प्रदर्शन पर उठे सवाल
00:30
Video thumbnail
94 वर्षीय महिला कोंड्रागुंटा महालक्ष्म्मा ने अमेरिकी नागरिकता छोड़ भारत लौटने की इच्छा जताई
02:17
Video thumbnail
राम मंदिर चंदा चोरी मामले में पुलिस ने 8 आरोपियों को कोर्ट में किया पेश
00:11
Video thumbnail
1 जुलाई से उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म
01:20
Video thumbnail
आयुष्मान भारत: करोड़ों लोगों को मुफ्त इलाज का लाभ
00:38

Subscribe

spot_img
spot_imgspot_img

Popular

spot_img

More like this
Related