spot_imgspot_img

बिहार में SIR को लेकर असदुद्दीन ओवैसी हुए फायर, पीएम मोदी से बोले- ‘मुसलमानों के…’

spot_img

Date:

Asaduddin Owaisi on Bihar SIR: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के सुप्रीमो और सांसद असदुद्दीन ओवैसी बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर मोदी सरकार पर हमलावर हैं. इसी मामले को लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जो अपनी डिग्री नहीं दिखाते, वे दूसरों से नागरिकता का सबूत मांगते हैं.

ओवैसी ने पीएम मोदी को अपनी डिग्री दिखाने की चुनौती दी और कहा कि वह अपने प्रमाण पत्र दिखाने को तैयार हैं. ओवैसी ने बीजेपी और आरएसएस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सरकार मुसलमानों, दलितों और आदिवासियों से नागरिकता मांग रही है, जबकि उनके पूर्वजों ने देश के लिए अपनी जान दी, माफी नहीं मांगी.

‘भारत के लिए असली खतरा चीन और पाकिस्तान’
एआईएमआईएम सांसद ने कहा कि भारत के लिए असली खतरा चीन और पाकिस्तान हैं, लेकिन सरकार मुसलमानों के घर तोड़ने और उनके अधिकारों को छीनने में लगी है. ओवैसी ने वक्फ कानून को गलत बताया. उन्होंने कहा कि ये कानून मुसलमानों की संपत्ति की रक्षा नहीं करता, बल्कि उनके अधिकार छीनता है.

‘अल्पसंख्यकों, दलितों और पिछड़ों के हकों के लिए लड़ते रहेंगे’
असदुद्दीन ओवैसी ने लोगों से मतदाता सूची की जांच के लिए अपने दस्तावेज तैयार रखने को कहा. उन्होंने कहा कि ये पूरे देश में होगा. ओवैसी ने एकता की अपील की और कहा कि उनकी पार्टी संविधान के दायरे में रहकर अल्पसंख्यकों, दलितों और पिछड़े वर्गों के हकों के लिए लड़ती रहेगी.

ओवैसी ने कहा कि मैं बच्चों से अपील करता हूं कि वो घर जाने के बाद रील देखने में अपना वक्त बर्बाद न करें. मेरी आपसे गुजारिश है कि पढ़िए, खबर पढ़िए. उर्दू खबर पढ़िए. याद रखिए कि एक- दो मिनट की रील देखने से आप साइंटिस्ट नहीं बन सकते, उसके लिए आपको मेहनत करनी होगी.

spot_img
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img

Share post:

New Delhi
light rain
39 ° C
39 °
39 °
33 %
2.5kmh
99 %
Sat
40 °
Sun
44 °
Mon
38 °
Tue
41 °
Wed
40 °
Video thumbnail
UP Election 2027 : चुनाव में गठबंधन करेंगे ओवैसी, ओवैसी के नेता ने दी भाजपा को चुनौती !
15:11
Video thumbnail
Brij Bhushan Sharan Singh : आज तक मैं दर्शन करने नहीं गया, क्योंकि पहले दिन से ही खेल चल रहा था...
00:18
Video thumbnail
Delhi Railway Station Transgender
00:56
Video thumbnail
लखनऊ एयरपोर्ट पर CM योगी ने BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का किया स्वागत
00:35
Video thumbnail
गाजियाबाद: राजनगर अग्निकांड में कारोबारी पर आगजनी का आरोप
00:21
Video thumbnail
गीताप्रेस का ऐतिहासिक कदम, पहली बार एक साथ तीन भाषाओं में पढ़ने को मिलेगी श्रीमद्भगवद्गीता।
01:34
Video thumbnail
हरिद्वार के VIP गंगा घाट पर "किसान महाकुंभ"धार्मिक संगठनों ने इस डांस पर आपत्ति जताई
00:17
Video thumbnail
नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान: डीजल में 15% आइसोब्यूटेनॉल ब्लेंडिंग की तैयारी
00:35
Video thumbnail
जयपुर में सड़क धंसी, 20 फीट चौड़ा और 10 फीट गहरा गड्ढा बना
01:42
Video thumbnail
21 दिसंबर 1992 का संसद में रामगोपाल यादव का बयान फिरसे वायरल
02:52

Subscribe

spot_img
spot_imgspot_img

Popular

spot_img

More like this
Related