Saturday, May 4, 2024

मध्यप्रदेश:गुना में अयान पठान ने की महिला के साथ हैवानियत,घर पर चला गया बुलडोजर; फेविक्विक से चिपकाए दिए थे होंठ?

- Advertisement -

AIN NEWS 1: मध्य प्रदेश के ही गुना में एक लड़की के साथ मे हैवानियत की सारी हदें पार करने वाले एक शख्स के खिलाफ अब बड़ी कार्रवाई की गई है। उसके घर पर बुलडोजर चला कर उसे घ्वस्त कर दिया गया है। इस आरोपी अयान पठान ने अपने पड़ोस में ही रहने वाली 23 वर्षीय महिला को बंधक बनाकर क़रीब एक महीने तक उसे प्रताड़ित किया था। पुलिस ने बताया कि ये दोनों कुछ समय से रिलेशनशिप में थे और यह बताया जा रहा है कि मजदूर के रूप में काम करने वाले इस व्यक्ति अयान की इस महिला की संपत्ति पर नजर थी, जो की उसकी मां के नाम पर थी। इस महिला को जब इस बारे में पता चला तो उसने उससे आरोपी से दूरी बना ली और संपत्ति उसे सौंपने से साफ इनकार भी कर दिया। इसके बाद इस शख्स ने महिला के साथ मे बर्बरता की सारी हदें पार कर दी। उसे एक महीने तक उसे अपने पास बंधक बनाकर रखा। इस दौरान उसे बुरी तरह से पीटा, उसकी आंख और मुंह में उसने मिर्च पाउडर भर दिया और फेविक्विक से उसके होंठ भी चिपका दिए।पुलिस ने अब इस शख्स को गिरफ्तार करते हुए उसके खिलाफ बहुत कड़ी कार्रवाई की है। इस पूरे घटनाक्रम की जांच करते हुए अधिकारियों ने पाया कि आरोपी का घर भी फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करके सरकारी जमीन पर ही बनाया गया था, जिसके बाद इस पर भी बुलडोजर चलवा दिया।

इस आरोपी की पहचान अयान पठान के रूप में हुई है। उस पर ही आरोप है कि उसने अपने रिश्तेदारों की मदद से कई बार इस महिला का शारीरिक शोषण भी किया था। गंभीर रूप से घायल इस महिला को अस्पताल में भर्ती कराने और शिकायत दर्ज कराने के बाद से ही अयान को गिरफ्तार कर लिया गया। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक 17 अप्रैल की रात को अयान ने इस महिला के साथ काफ़ी बुरी तरीके से मारपीट की थी। उसे इसने एक महीने से बंधक बनाकर रखा गया था। उसे मार- मारकर पूरी तरह से अधमरा करने के बाद उसे तमाम तरह की यातनाएं दी गई थीं।

- Advertisement -
Ads
AIN NEWS 1
AIN NEWS 1https://ainnews1.com
सत्यमेव जयते नानृतं सत्येन पन्था विततो देवयानः।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Polls
Trending
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Latest news
Related news
- Advertisement -
Heavy Rainfall in India, Various cities like Delhi, Gurgaon suffers waterlogging 1600 foot asteroid rushing towards earth nasa warns another 1500 foot giant also on way Best Drinks to reduce Belly Fat