AIN NEWS 1 | गार्डेनिया ग्लोरी, सेक्टर 46, नोएडा में नव-निर्वाचित अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (AOA) के सहयोग से मंदिर समिति द्वारा सोसाइटी के मंदिर में जन्माष्टमी का यादगार उत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल छाया रहा और निवासियों ने एकजुट होकर इस पावन अवसर को मनाया।

शाम को भक्तों को फल, खीर और पंजीरी का प्रसाद वितरित किया गया। बच्चों ने मक्खन चोरी की मनमोहक प्रस्तुति दी, जिसने उपस्थित सभी लोगों का दिल जीत लिया। उत्सव का मुख्य आकर्षण दही हंडी का आयोजन रहा, जिसमें सोसाइटी के सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस शुभ अवसर पर सीमा रानी, मधुलिका गौर, नीरू सिन्हा, शीतल राणा और सुलेखा तोमर ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया। नव-निर्वाचित AOA और मंदिर समिति के संयुक्त प्रयासों से आयोजित इस उत्सव ने समाज में भक्ति और एकता का संदेश दिया। सोसाइटी के सदस्यों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिन को हर्ष और उल्लास के साथ मनाया।

कार्यक्रम के दौरान मंदिर को सुंदर ढंग से सजाया गया था और भजन-कीर्तन का वातावरण पूरे उत्सव को और भी भक्तिपूर्ण बना रहा। सभी आयु वर्ग के निवासियों की सक्रिय भागीदारी ने इस आयोजन को यादगार बना दिया।



















