spot_imgspot_img

ग्रेटर नोएडा निक्की हत्याकांड: आरोपी पति विपिन का पुलिस एनकाउंटर, भागने और हथियार छीनने की कोशिश में लगी गोली

spot_img

Date:

AIN NEWS 1 | ग्रेटर नोएडा के चर्चित निक्की मर्डर केस में नया मोड़ आ गया है। पत्नी की हत्या के आरोपी पति विपिन भाटी का शनिवार को पुलिस के साथ एनकाउंटर हुआ। जानकारी के मुताबिक, मेडिकल जांच के लिए ले जाए जाने के दौरान उसने पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश की और पुलिस का हथियार छीनने का प्रयास भी किया। इसी दौरान हुई मुठभेड़ में विपिन के पैर में गोली लगी।

दहेज विवाद से जुड़ा मामला

यह पूरा मामला दहेज मांग से जुड़ा है। आरोप है कि विपिन ने अपनी पत्नी निक्की की हत्या कर दी। निक्की के पिता ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को जलाकर मारा गया। उनके मुताबिक, निक्की की सास ने उस पर मिट्टी का तेल डाला और पति विपिन ने आग लगा दी।

आरोपी का बयान

पुलिस हिरासत में रहते हुए विपिन ने हत्या से इंकार किया। उसका कहना था कि उसे कोई पछतावा नहीं है क्योंकि उसने पत्नी को नहीं मारा। “पति-पत्नी के बीच झगड़े होना आम बात है, निक्की खुद मर गई” – यही बयान उसने दिया। फिलहाल एनकाउंटर के बाद विपिन का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

परिवार की नाराज़गी

निक्की के पिता ने इस घटना पर गुस्सा जताते हुए कहा कि आरोपी को “छाती में गोली मारनी चाहिए थी।” उन्होंने पहले भी आरोपियों को फांसी देने और उनके घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की थी। उनका कहना है कि “दहेज की मांग ने मेरी बेटी की जान ले ली, अब हमारी बेटी मर चुकी है तो शायद उनकी मांगें पूरी हो गई हों।”

घटनास्थल और पुलिस कार्रवाई

पुलिस के मुताबिक, एनकाउंटर ग्रेटर नोएडा के सिरसा चौराहे के पास हुआ। आरोपी को मेडिकल जांच के लिए ले जाया जा रहा था, तभी उसने अचानक भागने की कोशिश की। पुलिस का हथियार छीनने के प्रयास में मुठभेड़ हुई और इसी दौरान गोली उसके पैर में लग गई।

spot_img
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img

Share post:

New Delhi
scattered clouds
29 ° C
29 °
28.1 °
84%
3.1m/s
29%
Mon
29 °
Tue
34 °
Wed
36 °
Thu
37 °
Fri
38 °
Video thumbnail
नोएडा: सेक्टर-49 में 10 घंटे से बिजली गुल, अधिकारियों के फोन न उठाने का दावा
00:19
Video thumbnail
हमीरपुर: नहर में रील बनाने पहुंचे युवकों से पुलिस ने कराई ‘डक वॉक
00:23
Video thumbnail
अयोध्या: कथावाचक देवेंद्र पाठक का महिला के साथ भोजपुरी गाने पर डांस करते वीडियो वायरल
00:32
Video thumbnail
Saharanpur Mosque Demolition : जेल से रिहाई के बाद हुदा जरीवाला का पहला बयान
01:43
Video thumbnail
Gulshan Pandey Exclusive : Hanuman Ansh Movie की सफलता और Mirzapur The Movie पर क्या बोले ?
02:55
Video thumbnail
फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन का अभियान | ‘एक पेड़ मां के नाम’, बच्चों को स्कूल किट वितरण
07:27
Video thumbnail
AMU के अब्दुल्ला महिला कॉलेज में छात्राओं का प्रदर्शन
02:17
Video thumbnail
Delhi New Ashok Nagar Fire : दिल्ली: अशोक नगर अग्निकांड में भारी तबाही
00:07
Video thumbnail
सहारनपुर: ₹20 के नकली सिक्के बनाने वाले गैंग का भंडाफोड़, 6400 सिक्कों समेत 5 आरोपी गिरफ्तार
01:09
Video thumbnail
गुरुग्राम: महिला बाइक सवार को कार ने मारी टक्कर, चालक मौके से फरार; हिट एंड रन का वीडियो वायरल
01:49

Subscribe

spot_img
spot_imgspot_img

Popular

spot_img

More like this
Related