spot_imgspot_img

बिहार में जैश-ए-मोहम्मद के 3 पाकिस्तानी आतंकी घुसे, पुलिस मुख्यालय ने जारी किया हाई अलर्ट

spot_img

Date:

AIN NEWS 1 | बिहार में सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी चिंता की खबर सामने आई है। जानकारी मिली है कि जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammed) आतंकी संगठन से जुड़े तीन पाकिस्तानी आतंकी बिहार में घुस चुके हैं। इसके बाद गुरुवार (28 अगस्त 2025) को पुलिस मुख्यालय की ओर से पूरे राज्य में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया।

नेपाल से हुई एंट्री

चुनाव से पहले बिहार में घुसे 3 पाकिस्तानी, बड़ी आतंकी घटनाओं को दे सकते हैं  अंजाम, हाई अलर्ट पर एजेंसियां

सूत्रों के अनुसार, ये तीनों आतंकी नेपाल के रास्ते बिहार में दाखिल हुए हैं। इनमें से एक का नाम हसनैन अली है, जो रावलपिंडी (पाकिस्तान) का रहने वाला है। दूसरा आदिल हुसैन उमरकोट का निवासी है, जबकि तीसरा आतंकी मो. उस्मान बहावलपुर का रहने वाला है। तीनों को कुख्यात आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा बताया जा रहा है।

पुलिस ने जारी की तस्वीरें और अलर्ट

पुलिस मुख्यालय ने तीनों आतंकियों की तस्वीरें और पासपोर्ट से संबंधित जानकारी सीमावर्ती जिलों के अधिकारियों को भेज दी है। विधानसभा चुनाव नजदीक होने की वजह से सुरक्षा एजेंसियां पहले से ही चौकन्नी हैं। अब इस नई जानकारी ने सुरक्षा इंतजाम और कड़े कर दिए हैं।

अगस्त के दूसरे सप्ताह से सक्रिय

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये आतंकी अगस्त के दूसरे सप्ताह में ही काठमांडू पहुंचे थे और पिछले हफ्ते बिहार में दाखिल हुए। सुरक्षा एजेंसियों को अब इसकी भनक लगी है। आशंका है कि ये आतंकी देश के किसी हिस्से में बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं।

खुफिया तंत्र अलर्ट पर

बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों और खुफिया एजेंसियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखें और सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई करें। यह हाई अलर्ट ऐसे समय में जारी हुआ है जब प्रदेश की राजनीति गरम है और राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत विपक्ष के बड़े नेताओं का बिहार दौरा हो रहा है।

spot_img
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img

Share post:

New Delhi
clear sky
23.5 ° C
23.5 °
23.5 °
83%
0.9m/s
4%
Mon
33 °
Tue
37 °
Wed
38 °
Thu
38 °
Fri
36 °
Video thumbnail
सोनम यादव की AI वीडियो वायरल करने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी, पुलिस से सख्त एक्शन की मांग
01:59
Video thumbnail
लखनऊ: चंद्रशेखर आजाद का दावा, फार्म हाउस पर रची गई हत्या की साजिश; सरकार से जांच की मांग
02:43
Video thumbnail
क्या आरती करते समय Salman Khan से गलती हुई ?
00:31
Video thumbnail
कनॉट प्लेस में मिंटो ब्रिज के पास चलती सड़क पर गिरा रेड लाइट का खंभा
00:19
Video thumbnail
अरविंद केजरीवाल का अमित शाह पर निशाना, बोले- लॉरेंस बिश्नोई को दामाद की तरह क्यों रखा जा रहा?
00:21
Video thumbnail
Akhilesh Yadav : "जब तक ये मुख्यमंत्री रहेंगे, जब तक ये सरकार रहेगी कानून से काम नहीं होगा"
02:10
Video thumbnail
अभिनेता गुलशन पांडे और निशिकांत दीक्षित तक पहुंचा ‘पीड़ित को न्याय’ का नया अंक | AIN NEWS 1
02:16
Video thumbnail
इशारों-इशारों में फायरब्रांड Yogi ने Abhijeet Dipke को दिया मुंहतोड़ जवाब !
02:36
Video thumbnail
Meerut Kesarganj Masjid Controversy : मेरठ केसरगंज मस्जिद विवाद पर योगी से क्या बोले टी राजा सिंह ?
04:26
Video thumbnail
Hanuman Ansh Actor Gulshan Pandey in Ghaziabad | ‘हनुमान अंश’ अभिनेता गुलशन पांडे का भव्य स्वागत
04:47

Subscribe

spot_img
spot_imgspot_img

Popular

spot_img

More like this
Related