spot_imgspot_img

खेकड़ा में पुलिस लापरवाही से युवक ने की आत्महत्या, मारपीट के आरोपियों पर नहीं हुई सख्त कार्रवाई

spot_img

Date:

AIN NEWS 1 | बागपत जिले के खेकड़ा कस्बे में पुलिस की लापरवाही से आहत होकर एक युवक मनीष उर्फ सीटू ने आत्महत्या कर ली। युवक ने मोहल्ले के तीन भाइयों द्वारा बार-बार किए गए हमलों के बावजूद पुलिस द्वारा केवल शांतिभंग की धाराओं में चालान किए जाने से क्षुब्ध होकर शुक्रवार रात फांसी लगा ली।

📍 घटना का विवरण:

गिरधरपुर मोहल्ला निवासी मनीष उर्फ सीटू दो दिन पहले मोहल्ले के ही तीन भाइयों के हमले में बुरी तरह घायल हो गया था। उसने कोतवाली में तहरीर दी, पुलिस ने उसका मेडिकल कराया, लेकिन आरोपियों पर केवल शांतिभंग (धारा 151 आदि) के तहत कार्रवाई की गई। शुक्रवार को आरोपी कोर्ट से जमानत पर छूटकर लौटे और शाम को फिर से मनीष पर हमला किया।

मनीष ने इस दूसरी घटना की जानकारी पुलिस को दी, लेकिन इस बार भी पुलिस ने कोई संज्ञान नहीं लिया, उल्टा उसे फटकार कर भगा दिया। इससे दुखी होकर मनीष ने देर रात अपने घर में फांसी लगा ली।

🧓 परिजनों का आरोप:

शनिवार सुबह जब परिजन उठे तो उन्होंने मनीष को फांसी के फंदे से लटका पाया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मनीष की मां कमलेश ने बताया कि उनका बेटा बार-बार पुलिस से न्याय की गुहार लगाता रहा लेकिन पुलिस ने नहीं सुना।

उनका कहना है कि अगर पुलिस आरोपियों पर हत्या के प्रयास जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करती, तो शायद उनके बेटे की जान बच जाती।

🚔 पुलिस पर पूर्व में भी आरोप:

यह पहला मामला नहीं है जब खेकड़ा पुलिस पर आरोपियों को बचाने के आरोप लगे हैं। इससे पहले भी छलेड़ा गांव में एक युवक ने उत्पीड़न से परेशान होकर आत्महत्या की थी, लेकिन पुलिस ने कोई कठोर कार्रवाई नहीं की। वहीं, विनयपुर गांव में स्टील व्यापारी के अपहरण मामले में भी पुलिस ने आरोपियों पर अपहरण की धारा ही हटा दी थी।

🔍 जांच का आदेश:

मनीष की आत्महत्या की सूचना के बाद पुलिस महकमा हरकत में आया। एएसपी एनपी सिंह ने बताया कि मामले की जांच सीओ खेकड़ा को सौंपी गई है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

⚠️ दूसरी आत्महत्या की घटना:

उधर, बिनौली थाना क्षेत्र के शाहपुर बाणगंगा गांव में भी एक 19 वर्षीय छात्र मनीष उर्फ मोनू ने आत्महत्या कर ली। बताया गया कि उसकी बहन ने उसे टीवी देखने से रोका और पढ़ाई करने को कहा, जिससे क्षुब्ध होकर उसने पंखे से फांसी लगा ली। यह बिनौली क्षेत्र में दो दिनों में दूसरी आत्महत्या की घटना है।

A youth named Manish alias Seetu committed suicide in Khekra town, Baghpat district, after being attacked by three local men. Despite his complaints, the police allegedly charged the accused under mild sections related to breach of peace. The family claims this negligence led to Manish’s suicide. This Khekra suicide case has sparked outrage, with demands for action against the attackers and irresponsible police officials. The case highlights a troubling instance of UP police negligence in crime handling.

spot_img
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img

Share post:

New Delhi
clear sky
22.7 ° C
22.7 °
22.7 °
92%
1.7m/s
8%
Mon
33 °
Tue
37 °
Wed
38 °
Thu
38 °
Fri
38 °
Video thumbnail
सोनम यादव की AI वीडियो वायरल करने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी, पुलिस से सख्त एक्शन की मांग
01:59
Video thumbnail
लखनऊ: चंद्रशेखर आजाद का दावा, फार्म हाउस पर रची गई हत्या की साजिश; सरकार से जांच की मांग
02:43
Video thumbnail
क्या आरती करते समय Salman Khan से गलती हुई ?
00:31
Video thumbnail
कनॉट प्लेस में मिंटो ब्रिज के पास चलती सड़क पर गिरा रेड लाइट का खंभा
00:19
Video thumbnail
अरविंद केजरीवाल का अमित शाह पर निशाना, बोले- लॉरेंस बिश्नोई को दामाद की तरह क्यों रखा जा रहा?
00:21
Video thumbnail
Akhilesh Yadav : "जब तक ये मुख्यमंत्री रहेंगे, जब तक ये सरकार रहेगी कानून से काम नहीं होगा"
02:10
Video thumbnail
अभिनेता गुलशन पांडे और निशिकांत दीक्षित तक पहुंचा ‘पीड़ित को न्याय’ का नया अंक | AIN NEWS 1
02:16
Video thumbnail
इशारों-इशारों में फायरब्रांड Yogi ने Abhijeet Dipke को दिया मुंहतोड़ जवाब !
02:36
Video thumbnail
Meerut Kesarganj Masjid Controversy : मेरठ केसरगंज मस्जिद विवाद पर योगी से क्या बोले टी राजा सिंह ?
04:26
Video thumbnail
Hanuman Ansh Actor Gulshan Pandey in Ghaziabad | ‘हनुमान अंश’ अभिनेता गुलशन पांडे का भव्य स्वागत
04:47

Subscribe

spot_img
spot_imgspot_img

Popular

spot_img

More like this
Related