कोलकाता: (देखे विडियो)जिम मे एक्सरसाइज कर रही एक महिला पर कपड़े उतारकर टूट पड़ा जिम ट्रेनर इदरीश?

0
2368

AIN NEWS 1 कोलकाता: पश्चिम बंगाल के ही राणाघाट जिले में एक ऐसा डरा देने वाला विडियो सामने आया हैं। जिसमें एक जिम के अंदर जो हो रहा है, वह देख कर आप पूरी तरह से चौंक जाएंगे। एक जिम के अंदर ही ट्रेनर इदरीश जमाल ने एक महिला को काफ़ी ज्यादा प्रताड़ित किया। उसके साथ मे जबरदस्ती करने की भी कोशिश की। इस महिला ने खुद को बचाने की भी कोशिश की जिसके बाद उसे पीटा गया। महिला को जमीन पर गिराकर यह उसके ऊपर बैठ गया और उसे जबरन किस भी किया। यह महिला किसी तरह से खुद को बचाकर जिम से भागने में कामयाब हुई। इस आरोपी की यह सारी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसके बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।ट्रेनर को महिला के साथ शारीरिक रूप से मारपीट करते हुए साफ साफ़ देखा जा सकता है। इस दौरान नजर आ रहा है कि जिम में यह महिला एक्सरसाइज कर रही है और ट्रेनर अचानक से ही उसके ऊपर हमला कर देता है।

इसके बाद भागने की कोशिश करती रही महिला

फुटेज में साफ़ नजर आ रहा है कि ट्रेनर ने अपने कपड़े उतार दिए थे। वह उस महिला को पीछे से जाकर पकड़ता है। वह खुद को उससे छुड़ाती है और गिर पड़ती है।वह भागने की कोशिश करती है तो ट्रेनर उसे काफ़ी पीटता है।

अपनी मदद को चीखती रही महिला 

वह इस महिला को जबरन फर्श पर खींचता है। वह उसके ऊपर क्रूरता से हमला करता है। उसे वहीं जमीन पर घसीटा और उसके चेहरे और पेट पर लातों और घूंसों से बहुत ही बेरहमी से हमला करता है। महिला रो रही है और अपनी मदद के लिए चिल्ला रही है। मदद के लिए महिला के रोने की आवाज पूरे वीडियो में साफ़ सुनी जा सकती है।

अब यह आरोपी गिरफ्तार

इस वायरल वीडियो ने एक्स उपयोगकर्ताओं के बीच में काफ़ी ज्यादा आक्रोश पैदा कर दिया है। राणाघाट जिला पुलिस ने इस मामले मे तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी इदरीश को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने इस समुदाय को यह भी आश्वस्त किया कि पीड़ित को कोई भी नुकसान नहीं हुआ है और वह पूरी तरह से सुरक्षित है।

इस दौरान पुलिस ने जारी किया बयान

इस पूरे घटनाक्रम मे राणाघाट जिला पुलिस ने एक्स पर लिखा, ‘इस वीडियो में जो अपराधी है उसकी पहचान की गई है और राणाघाट जिला पुलिस ने उसे अब गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित महिला से भी पुलिस द्वारा संपर्क किया गया और वह वर्तमान में सुरक्षित है।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here