Saturday, May 4, 2024

Morning News Brief : ज्ञानवापी तहखाने में पूजा रोकने से इलाहाबाद हाईकोर्ट का इनकार; ED की रिमांड पर सोरेन; मॉडल पूनम पांडे के निधन की खबर

- Advertisement -

नमस्कार,

कल की बड़ी खबर वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर की रही, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ज्ञानवापी के व्यास तहखाने में पूजा पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। एक खबर झारखंड की रही, यहां चंपई सोरेन ने 12वें CM के तौर पर शपथ ली।

लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

  1. कांग्रेस पार्टी दिल्ली के रामलीला मैदान में न्याय संकल्प रैली करेगी। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे रैली को संबोधित करेंगे।
  2. PM मोदी ओडिशा के संभलपुर जाएंगे। यहां राज्य के लिए 68 हजार करोड़ रुपए के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स की शुरुआत करेंगे।

अब कल की बड़ी खबरें…

1. ज्ञानवापी तहखाने में पूजा पर रोक नहीं, पूजा शुरू होने के बाद पहले जुमे पर 1700 नमाजी पहुंचे

यह विजुअल ज्ञानवापी के बाहर के हैं। यहां करीब 1700 नमाजी पहुंचे। पुलिस ने उनसे आसपास की मस्जिद में जाने की अपील की।
यह विजुअल ज्ञानवापी के बाहर के हैं। यहां करीब 1700 नमाजी पहुंचे। पुलिस ने उनसे आसपास की मस्जिद में जाने की अपील की।

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ज्ञानवापी के व्यास तहखाने में पूजा-पाठ पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। वाराणसी कोर्ट के आदेश के खिलाफ मुस्लिम पक्ष हाईकोर्ट पहुंचा था। मामले की अगली सुनवाई 6 फरवरी को होगी। तहखाने में पूजा-पाठ शुरू होने से नाराज मुस्लिम पक्ष ने जुमे पर वाराणसी बंद का आह्वान कर मस्जिदों में जुटने की अपील की। इसके बाद 1700 लोग नमाज पढ़ने ज्ञानवापी पहुंच गए। यह तादाद आम तौर पर 300 से 500 होती है।

 

2. ED को हेमंत सोरेन की 5 दिन की रिमांड, महागठबंधन के 37 विधायक हैदराबाद पहुंचे

Hemant Soren Remand: हेमंत सोरेन फिलहाल न्यायिक हिरासत में रहेंगे, रिमांड  पर बाद में आएगा आदेश
झारखंड के पूर्व CM हेमंत सोरेन को ED की पांच दिन की रिमांड में भेजा गया है। अगली पेशी 7 फरवरी को होगी। चंपई सोरेन ने झारखंड के 12वें CM के तौर पर शपथ ली। उनके साथ कांग्रेस के आलमगीर आलम और राजद के सत्यानंद भोक्ता ने भी मंत्री पद की शपथ ली। नई सरकार 5 फरवरी को बहुमत साबित करेगी। वहीं झामुमो, कांग्रेस और राजद गठबंधन के विधायक चार्टर्ड प्लेन से हैदराबाद पहुंचे हैं।

 

3. साउथ एक्टर विजय ने राजनीतिक पार्टी लॉन्च की, तमिझगा वेत्री कड़गम नाम रखा

एक्टर विजय के इंस्टाग्राम में 10.5 मिलियन और ट्विटर पर 4.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं। (फाइल फोटो)
एक्टर विजय के इंस्टाग्राम में 10.5 मिलियन और ट्विटर पर 4.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं। (फाइल फोटो)

एक्टर थलापति विजय ने ‘तमिझगा वेत्री कड़गम’ नाम की राजनीतिक पार्टी लॉन्च की है। इसका हिंदी में मतलब ‘तमिलनाडु विजय पार्टी’ है। विजय ने बताया कि पार्टी इस बार लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेगी। माना जा रहा है कि विजय 2026 में विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि हम किसी पार्टी को सपोर्ट भी नहीं करेंगे। मैं फिल्मों में भी काम करता रहूंगा।

 

4. कोटा में B Tech स्टूडेंट ने सुसाइड किया, पीजी में रहकर ऑनलाइन कोचिंग कर रहा था

Kota BTech Student Suicide Case; Noor Mohammad | Rajasthan News | कोटा में  बीटेक स्टूडेंट ने फंदा लगाकर जान दी: पीजी में रहकर कर रहा था ऑनलाइन कोचिंग,  12 दिन में तीसरा
राजस्थान के कोटा में 27 साल के एक B Tech स्टूडेंट ने आत्महत्या कर ली। उसने पीजी में​​​​​​ पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। फिलहाल सुसाइड की वजह पता नहीं चली है। वह पीजी में ही रहकर ऑनलाइन कोचिंग करता था।

 

5. मणिशंकर अय्यर बोले- भारत सर्जिकल स्ट्राइक कर सकता है, लेकिन पाकिस्तान से बात नहीं

मणिशंकर अय्यर भारतीय विदेश सेवा में रहे। वे 1985 से 1989 तक प्रधानमंत्री कार्यालय में नियुक्त रहे। उस समय राजीव गांधी प्रधानमंत्री थे।
मणिशंकर अय्यर भारतीय विदेश सेवा में रहे। वे 1985 से 1989 तक प्रधानमंत्री कार्यालय में नियुक्त रहे। उस समय राजीव गांधी प्रधानमंत्री थे।

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल (JLF) में पहुंचे कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने कहा- सोनिया गांधी नहीं चाहतीं कि मैं राजनीति में रहूं। अय्यर ने कहा- भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर मुद्दे को लेकर टेबल पर बातचीत होनी चाहिए थी। भारत के पास सर्जिकल स्ट्राइक करने की हिम्मत है, लेकिन पाकिस्तान से टेबल पर बात करने की हिम्मत नहीं है।

 

6. मॉडल पूनम पांडे के निधन की खबर, डेथ स्टेटमेंट जारी करने वाले का नंबर फेक

Poonam Pandey Death Reason Update | Poonam Pandey Cervical Cancer | मॉडल  पूनम पांडे की मौत की खबर: डेथ स्टेटमेंट जारी करने वाले का नंबर फेक; ड्राइवर  बोला- दो दिन पहले मैडम
32 साल की मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे की मौत की खबर सामने आई है। पूनम की टीम ने उनकी मौत की वजह सर्वाइकल कैंसर बताई है। मैनेजर निकिता शर्मा ने प्रेस नोट जारी कर निधन की जानकारी दी थी। हालांकि, प्रेस नोट में जो नंबर शेयर किया गया है, वो फेक है। वहीं पूनम के ड्राइवर और बॉडीगार्ड को मौत से जुड़ी कोई जानकारी नहीं है।

 

7. उत्तराखंड को UCC कमेटी का ड्राफ्ट मिला, इसे आज कैबिनेट में रखा जाएगा

मई 2022 में उत्तराखंड में UCC ड्राफ्ट तैयार करने के लिए सुप्रीम कोर्ट की पूर्व न्यायाधीश जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कमेटी बनाई गई थी।
UCC यानी समान नागरिक संहिता कानून के लिए बनाई गई एक्सपर्ट कमेटी ने अपनी फाइनल ड्राफ्ट रिपोर्ट उत्तराखंड सरकार को सौंपी है। यह रिपोर्ट मंजूरी के लिए आज कैबिनेट मीटिंग में पेश की जाएगी। कैबिनेट की मुहर लगने के बाद UCC का ड्राफ्ट विधानसभा में पेश होगा, इसके लिए 5 फरवरी से विशेष सत्र बुलाया गया है।
8. मालदीव से 10 मई तक सैनिक निकालेगा भारत, दिल्ली में हुई बातचीत के बाद फैसला
India Maldives Delhi Male Meeting Over Indian Military Presence | मालदीव से 10  मई तक सैनिक निकालेगा भारत: दिल्ली में हुई बातचीत के बाद फैसला, पहला चरण 10  मार्च तक पूरा होगा ...
मालदीव में मौजूद भारतीय सैनिकों को निकालने के मसले पर भारत और मालदीव के बीच दूसरे दौर की बातचीत दिल्ली में हुई। इसमें फैसला हुआ कि मालदीव में मौजूद सभी भारतीय सैनिक 10 मई 2024 तक वापस भारत लौट आएंगे। इसका पहला चरण 10 मार्च तक पूरा हो जाएगा।
- Advertisement -
Ads
AIN NEWS 1
AIN NEWS 1https://ainnews1.com
सत्यमेव जयते नानृतं सत्येन पन्था विततो देवयानः।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Polls
Trending
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Latest news
Related news
- Advertisement -
Heavy Rainfall in India, Various cities like Delhi, Gurgaon suffers waterlogging 1600 foot asteroid rushing towards earth nasa warns another 1500 foot giant also on way Best Drinks to reduce Belly Fat