Sunday, May 19, 2024

Morning News Brief : किसानों का दिल्ली कूच 2 दिन टला; UP में सपा-कांग्रेस गठबंधन; कांग्रेस का आरोप- IT डिपार्टमेंट ने अकाउंट से ₹65 करोड़ निकाले

- Advertisement -

नमस्कार,

कल की बड़ी खबर किसान आंदोलन से जुड़ी रही। आंदोलन के 9वें दिन किसानों ने दिल्ली कूच की कोशिश की। इस दौरान झड़प में घायल एक किसान और एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। एक खबर कांग्रेस से जुड़ी रही, जिसमें पार्टी ने इनकम टैक्स डिपार्टमेंट पर अकाउंट से 65 करोड़ रुपए निकालने का आरोप लगाया है।

लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

  1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद में अमूल के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद तरभ, नवसारी और काकड़ापार में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
  2. श्रीकृष्ण जन्मस्थान-शाही ईदगाह विवाद पर इलाहाबाद हाई कोर्ट में सुनवाई होगी। हिंदू पक्ष का दावा है कि शाही मस्जिद ईदगाह की संपत्ति नहीं है।

अब कल की बड़ी खबरें…

1. किसानों का दिल्ली कूच टला, किसान की मौत के बाद फैसला; पंधेर बोले- हम रणनीति बनाएंगे

पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों ने दिल्ली कूच दो दिन के लिए टाल दिया है। इससे पहले किसानों और पुलिस के बीच दिनभर टकराव हुआ। किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने रबर बुलेट और आंसू गैस के गोले दागे। झड़प में एक किसान और एक सब इंस्पेक्टर की मौत हो गई। 12 किसान और 12 पुलिसकर्मी भी घायल हैं। जिसके बाद किसानों ने दिल्ली कूच का प्लान टाल दिया। किसान नेता सरवण पंधेर ने कहा कि अगले 2 दिन हम रणनीति बनाएंगे।

 

2. सपा-कांग्रेस में UP की 17 सीटों पर सहमति, MP की खजुराहो सीट कांग्रेस ने सपा को दी

उत्तर प्रदेश के बाद अब मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस-सपा गठबंधन पर लगी मुहर,  इस सीट को लेकर हुआ समझौता - Congress SP Alliance in Madhya Pradesh Khajuraho  seat Rahul Gandhi ...
UP में विपक्षी गठबंधन (I.N.D.I.A.) के तहत सपा-कांग्रेस में सीट शेयरिंग पर सहमति बन गई है। कांग्रेस 17 सीटों पर, जबकि सपा 63 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उधर, मध्य प्रदेश की खजुराहो सीट पर सपा अपना कैंडिडेट उतारेगी। कांग्रेस के UP प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि प्रियंका गांधी ने गठबंधन को अंजाम तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। इस फैसले के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव राहुल की यात्रा में शामिल होंगे।

 

3. राजस्थान के CM ने खत्म किया VIP कल्चर, ट्रैफिक लाइट पर रुकेगा उनका काफिला

जयपुर के ओटीएस चौराहे पर बुधवार रात रेड सिग्नल पर CM भजनलाल शर्मा का काफिला रुका।
राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा ने DGP को फोन कर कहा कि उनके काफिले के लिए अन्य गाड़ियों को न रोका जाए। भजनलाल अब आम आदमी की तरह ट्रैफिक में चलेंगे। रेड सिग्नल होने पर उनका काफिला भी चौराहों पर रुकेगा।

 

4. कांग्रेस का आरोप- IT ने अकाउंट से पैसे निकाले, बकाया टैक्स से 65 करोड़ रुपए जब्त किए

Congress Party Income Tax Dues ITAT Hearing Update | Delhi News | कांग्रेस  का आरोप- IT डिपार्टमेंट ने अकाउंट से पैसे निकाले: बकाया टैक्स से 65 करोड़  रुपए जब्त किए; पार्टी ...
कांग्रेस ने इनकम टैक्स डिपार्टमेंट पर पार्टी के बैंक खातों से 65 करोड़ रुपए निकालने का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने कहा कि टैक्स रिटर्न का मामला इनकम टैक्स अपीलेट ट्रिब्यूनल (ITAT) में पेंडिंग है। इस मामले पर आज सुनवाई होगी। कांग्रेस ने अपील की है कि मामले के निपटारे तक IT कोई कार्रवाई न करे।

 

5. मशहूर रेडियो होस्ट अमीन सयानी का निधन, 42 साल तक सुपरहिट शो गीतमाला चलाया

थम गयी रेडियो के जादूगर की आवाज़, अमीन सयानी का 91 साल की उम्र में निधन
42 साल तक अपने शानदार अंदाज और आवाज से लोगों को रेडियो का दीवाना बनाने वाले अमीन सयानी का हार्ट अटैक से निधन हो गया। उनकी उम्र 91 साल थी। सयानी के बेटे रजिल ने बताया कि पिता का अंतिम संस्कार गुरुवार को होगा। अमीन सयानी ने 1952 से 1994 तक विविध भारती के शो गीतमाला को होस्ट किया। उनकी वजह से इस शो को लोकप्रियता मिली।

6. रिलायंस अगले महीने AI चैटबॉट ‘हनुमान’ लॉन्च करेगी, Jio ब्रेन पर भी काम कर रही कंपनी

AI की दुनिया में चैटबॉट 'हनुमान' की होगी एंट्री, अंबानी का ऐलान
मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड अगले महीने ChatGPT के जैसा AI चैटबॉट ‘हनुमान’ लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी इसके लिए 8 यूनिवर्सिटीज के साथ मिलकर काम कर रही है, जिसे ‘भारत GPT ग्रुप’ नाम दिया गया है। कंपनी ने एक टेक्नोलॉजी कॉन्फ्रेंस के दौरान ये AI चैटबॉट दिखाया।

 

7. 9वें रायसीना डायलॉग में ग्रीक PM का संबोधन, कहा- भारत लोकतांत्रिक ताकत का सबसे बड़ा सबूत

फुटेज में ग्रीस के PM किरियाकोस मित्सोटाकिस रायसीना डायलॉग को संबोधित करते दिख रहे हैं। यह सम्मेलन 23 फरवरी तक चलेगा।

ग्रीस के PM किरियाकोस मित्सोटाकिस ने 9वें रायसीना डायलॉग में बतौर चीफ गेस्ट संबोधन दिया। मित्सोटाकिस ने कहा कि भारत लोकतंत्र की ताकत का सबसे बड़ा सबूत है। भारत आज दुनिया में सबसे बड़ी ताकतों में से एक है। भारत के साथ साझेदारी बढ़ाना यूरोप की विदेश नीति का आधार होना चाहिए।

- Advertisement -
Ads
AIN NEWS 1
AIN NEWS 1https://ainnews1.com
सत्यमेव जयते नानृतं सत्येन पन्था विततो देवयानः।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Polls
Trending
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Latest news
Related news
- Advertisement -
Heavy Rainfall in India, Various cities like Delhi, Gurgaon suffers waterlogging 1600 foot asteroid rushing towards earth nasa warns another 1500 foot giant also on way Best Drinks to reduce Belly Fat