Sunday, April 28, 2024

Morning News Brief: केजरीवाल को हाईकोर्ट से राहत नहीं; कांग्रेस की चौथी लिस्ट; केरल सरकार राष्ट्रपति के खिलाफ SC पहुंची; रूस में आज राष्ट्रीय शोक

- Advertisement -

नमस्कार,

कल की बड़ी खबर दिल्ली शराब नीति केस की रही, हाईकोर्ट ने अरविंद केजरीवाल की याचिका पर तत्काल सुनवाई करने से इनकार कर दिया। एक खबर केरल सरकार की रही, जिसने राष्ट्रपति के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई है।

 

लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज का प्रमुख इवेंट, जिस पर रहेगी नजर…

  • IPL में आज पहला मैच राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच जयपुर में खेला जाएगा। दूसरा मैच गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच अहमदाबाद में होगा।

अब कल की बड़ी खबरें…

1. केजरीवाल की अर्जी पर तुरंत सुनवाई से HC का इनकार, कहा- बुधवार को मामला सुनेंगे

अरविंद केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी और रिमांड के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में तत्काल सुनवाई की मांग की थी, जिसे खारिज कर दिया गया। हाईकोर्ट ने कहा कि बुधवार (27 मार्च) को अदालत खुलने पर ही केस की सुनवाई होगी। अर्जी में तत्काल रिहाई की भी मांग की गई थी।

 

सुकेश ने केजरीवाल के नाम चिट्‌ठी लिखी: तिहाड़ जेल में बंद ठग सुकेश ने केजरीवाल के नाम चिट्‌ठी लिखी। उसने लिखा- डियर ब्रदर केजरीवाल, वेलकम टु तिहाड़ क्लब। मैं बहुत खुश हूं कि मेरे तीनों भाई अब यहां है, तिहाड़ क्लब चलाने के लिए चेयरमैन बिग बॉस- अरविंद केजरीवाल। CEO-मनीष सिसोदिया और COO- सत्येंद्र जैन।

 

जर्मन डिप्लोमैट तलब: भारतीय विदेश मंत्रालय ने केजरीवाल की गिरफ्तारी पर कमेंट करने पर जर्मन डिप्लोमैट को तलब किया। जर्मनी के विदेश मंत्रालय ने कहा था, ‘हमने इस मामले को नोटिस में लिया है। केजरीवाल को निष्पक्ष और सही ट्रायल मिलना चाहिए।’ भारत के विदेश मंत्रालय ने आपत्ति जताई है।

 

 

2. केरल सरकार राष्ट्रपति के खिलाफ SC पहुंची, कहा- 4 पेंडिंग बिल को मंजूरी नहीं दे रहीं

केरल सरकार ने राष्ट्रपति के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अर्जी लगाई है। इसमें कहा गया है कि वे राज्य विधानसभा से पास हो चुके 4 बिलों को मंजूरी नहीं दे रही हैं। राज्य सरकार ने ये भी कहा कि इन बिलों को बिना कोई कारण बताए असंवैधानिक करार दे दिया गया है। याचिका में केंद्र सरकार, राष्ट्रपति के सचिव, केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और उनके अतिरिक्त सचिव को भी पार्टी बनाया है।

 

कौन से बिल रोके गए: केरल सरकार ने याचिका में जिन 4 बिलों का जिक्र किया है, उनमें यूनिवर्सिटी लॉज (अमेंडमेंट) (नंबर 2) बिल 2021, द केरल सरकार को-ऑपरेटिव सोसाइटीज (संशोधन) बिल 2022, द यूनिवर्सिटी लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2022 और द यूनिवर्सिटी लॉज (अमेंडमेंट) (नंबर 3) बिल 2022 हैं। याचिका के मुताबिक ये बिल पूरी तरह से केरल राज्य के अधिकार क्षेत्र में हैं। इन्हें रोकना आर्टिकल 14 का उल्लंघन है।

 

 

3. कांग्रेस की चौथी लिस्ट में 45 नाम; दिग्विजय सिंह को राजगढ़ से, अजय राय को बनारस से टिकट

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 13 राज्यों के 45 कैंडिडेट्स की चौथी लिस्ट जारी की। मध्यप्रदेश से 12, उत्तर प्रदेश से 9, महाराष्ट्र से 4, तमिलनाडु से 7, मणिपुर 2, मिजोरम से एक, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर से 2-2, उत्तराखंड से 2, प. बंगाल, छत्तीसगढ़, अंडमान निकोबार, असम और मिजोरम से एक-एक उम्मीदवार का घोषित किए गए हैं।

 

PM मोदी के खिलाफ बनारस से अजय राय चुनाव लड़ेंगे। वहीं दिग्विजय सिंह राजगढ़ से चुनाव लड़ेंगे। बसपा निष्कासित होने के बाद कांग्रेस में आए दानिश अली को अमरोहा से टिकट मिला है। राजस्थान की नागौर सीट कांग्रेस ने अपनी सहयोगी पार्टी आरएलपी के लिए छोड़ दी है।

 

अब तक 183 प्रत्याशी घोषित: अब तक पार्टी 184 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। पहली लिस्ट में 39, दूसरी लिस्ट में 43 और तीसरी लिस्ट में 56 उम्मीदवारों के नाम थे।

 

 

4. IPL 2024: पंजाब ने दिल्ली को 4 विकेट से हराया; कोलकाता की हैदराबाद पर 4 रन से जीत

 

IPL-2024 के दूसरे दिन दो मुकाबले खेले गए। पहला मैच पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मोहाली में और दूसरा मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कोलकाता में खेला गया।

 

PBKS vs DC: IPL 2024 के दूसरे मुकाबले में शिखर धवन की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स ने IPL मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 4 विकेट से हरा दिया। दिल्ली ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 174 रन बनाए। पंजाब ने 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। पंजाब की ओर से सैम करन ने अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 47 बॉल पर 63 रन बनाए। दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने 13 बॉल पर 18 रन बनाए।

 

5. मॉस्को आतंकी हमले में अब तक 143 मौत, 11 गिरफ्तार. आज रूस में राष्ट्रीय शोक घोषित

रूस की राजधानी मॉस्को में क्रोकस सिटी हॉल पर हुए आतंकी हमले में 143 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। हमले के करीब 24 घंटे के बाद राष्ट्रपति पुतिन ने देश को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमलावरों ने यूक्रेन की तरफ भागने की कोशिश की। सभी को पकड़ लिया गया है, उन्हें कड़ी सजा दी जाएगी। अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया है, इनमें 4 हमलावर और उनकी मदद करने वाले 7 लोग शामिल हैं। 24 मार्च को रूस में राष्ट्रीय शोक रहेगा।

 

रूस-यूक्रेन बॉर्डर से पकड़े गए हमलावर: RT इंडिया की रिपोर्ट मुताबिक, रूस के सिक्योरिटी सर्विस के चीफ ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को बताया है कि चार संदिग्ध सफेद रंग की कार में भागने की कोशिश कर रहे थे। इन्हें रूस-यूक्रेन बॉर्डर से पकड़ा गया। हमलावरों के लिए पहले से ही क्रोकस सिटी हॉल में हथियार छिपाकर रखे हुए थे। जांच अभी जारी है।

 

ISIS-K ने ली है हमले की जिम्मेदारी: ISIS की खुरासान विंग यानी ISIS-K ने हमले की जिम्मेदारी ली है। ISIS-K का नाम उत्तरपूर्वी ईरान, दक्षिणी तुर्कमेनिस्तान और उत्तरी अफगानिस्तान में आने वाले क्षेत्र के नाम पर रखा गया है। यह संगठन सबसे पहले 2014 में पूर्वी अफगानिस्तान में एक्टिव हुआ। तब रूस के उग्रवादी समूहों के कई लड़ाके इसमें शामिल होने सीरिया पहुंच गए।

 

6. जयशंकर बोले- पाकिस्तान आतंक की इंडस्ट्री चला रहा, भारत इसे नजर अंदाज नहीं करेगा।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सिंगापुर में एक इवेंट के दौरान पाकिस्तान पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान इंडस्ट्रियल लेवल पर आतंक का उत्पादन करता है। भारत अब इस समस्या को नजर अंदाज नहीं करेगा। जयशंकर ने सिंगापुर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस और भारतीय सेना के जवानों को श्रद्धांजलि भी दी। वह आसियान देशों सिंगापुर, फिलिपींस और मलेशिया के दौरे पर हैं।

 

पड़ोसी स्थिर नहीं तो कम से कम शांत हो: जयशंकर नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर में अपनी किताब ‘व्हाई भारत मैटर्स’ पर चर्चा कर रहे थे। तभी किसी ने उनसे पाकिस्तान पर सवाल किया। इस पर जयशंकर ने यह भी कहा कि हर देश एक स्थिर पड़ोस चाहता है। अगर स्थिर नहीं तो कम से कम पड़ोसी शांत हो। पाकिस्तान का नाम लिए बिना जयशंकर ने कहा हम अच्छा पड़ोसी मिलने के मामले में थोडे दुर्भाग्यशाली रहे हैं।

- Advertisement -
Ads
AIN NEWS 1
AIN NEWS 1https://ainnews1.com
सत्यमेव जयते नानृतं सत्येन पन्था विततो देवयानः।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Polls
Trending
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Latest news
Related news
- Advertisement -
Heavy Rainfall in India, Various cities like Delhi, Gurgaon suffers waterlogging 1600 foot asteroid rushing towards earth nasa warns another 1500 foot giant also on way Best Drinks to reduce Belly Fat