spot_imgspot_img

नागपुर हिंसा: तीन बड़ी घटनाएं, जिसने भड़काई शाम की हिंसा, FIR से हुआ बड़ा खुलासा

spot_img

Date:

AIN NEWS 1 | नागपुर में सोमवार, 17 मार्च की शाम को भड़की हिंसा देर रात तक जारी रही। इस दौरान कई पुलिसकर्मी घायल हुए और सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया गया। FIR रिपोर्ट के अनुसार, तीन बड़ी घटनाओं के कारण माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया।

पहली घटना: औरंगजेब की कब्र को लेकर प्रदर्शन

सुबह करीब 11 बजे गणेशपेठ थाना क्षेत्र में VHP और बजरंग दल के 200-250 कार्यकर्ताओं ने औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रतीकात्मक कब्र जलाकर नारेबाजी की। इस घटना के बाद पुलिस ने VHP और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया।

दूसरी घटना: मुस्लिम समुदाय का विरोध प्रदर्शन

दोपहर में, छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के पास दोपहर की नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के करीब 200-250 लोग इकट्ठा हुए और नारेबाजी शुरू कर दी। उनका आरोप था कि जलाए गए प्रतीकात्मक कब्र पर हरे रंग का कपड़ा था, जिस पर कुरान की आयतें लिखी हुई थीं। इससे समुदाय में भारी आक्रोश फैल गया, और भीड़ ने आगजनी करने की धमकी दी।

तीसरी घटना: पथराव और हिंसा

शाम के समय हंसापुर इलाके में 200-300 लोगों की भीड़ ने नारेबाजी करते हुए पथराव और आगजनी शुरू कर दी। इससे पहले, दोपहर 3 बजे, मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने पुलिस थाने जाकर शिकायत दी थी, जिसके बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर भीड़ को वापस भेज दिया।

हिंसा में हुए हमले और नुकसान

  • सुबह 11 बजे अग्रसेन चौक पर दो पक्षों में पथराव हुआ।
  • छह बाइक और दो गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई।
  • 18 साल के रजा खान पर हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
  • शाम 7:30 बजे हिंसा और अधिक भड़क गई, जिसमें एक क्रेन, दो JCB, तीन गाड़ियां और 20 बाइक जला दी गईं।
  • एक सरकारी गाड़ी को भी नुकसान पहुंचा।
  • 47 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
  • तीन DCP, एक ACP, 14 पुलिस अधिकारी और 15 पुलिसकर्मी जख्मी हुए हैं।
spot_img
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img

Share post:

New Delhi
overcast clouds
28.1 ° C
28.1 °
28.1 °
78%
1m/s
100%
Sun
28 °
Mon
34 °
Tue
40 °
Wed
40 °
Thu
40 °
Video thumbnail
गाजियाबाद: प्रेसवार्ता करने वालों से लोनी विधायक की झड़प
01:08
Video thumbnail
लोनी में प्रेस कॉन्फ्रेंस की परमिशन को लेकर पुलिस से विवाद, SO मुकेश सोलंकी के बयान पर उठे सवाल
02:57
Video thumbnail
कांग्रेस नेता रागिनी नायक ने भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय पर कसा तंज : "भाजपा को घंटा फायदा होगा"
00:09
Video thumbnail
बिहार : एलसीटी घाट और दीघा घाट में बाढ़ प्रभावित लोगों को सांसद पप्पू यादव ने बांटे 500-500 रुपए
01:32
Video thumbnail
अमेरिकी हमले से डूबा ईरानी तेल टैंकर, M/T Kylo - अमेरिकी सेना ने जारी किया वीडियो
00:33
Video thumbnail
मुरादाबाद : तेज बारिश में देखते-देखते ढह गया तीन मंजिला मकान
00:19
Video thumbnail
गाजियाबाद : निशु आजाद ने घर पर पथराव का लगाया आरोप | Nishu Azad | CJP | Swatantra Bhardwaj
00:31
Video thumbnail
Population of India Live Board : भारत की आबादी लाइव
00:07
Video thumbnail
गुड़गांव: जलभराव के बीच ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने पानी निकालने के लिए लगाए सारे जुगाड़
00:11
Video thumbnail
ग्रेटर नोएडा वेस्ट: गौर सिटी मॉल के KFC के फ्राइड चिकन में कीड़ा मिलने का दावा, वीडियो वायरल
00:12

Subscribe

spot_img
spot_imgspot_img

Popular

spot_img

More like this
Related